27.2 C
Dehradun, IN
September 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

अवैध मजाऱ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी मजार

 

हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा समाप्त होते ही आज बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर SDM अजय वीर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा! प्रशासन ने साफ किया कि अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने का अभियान जारी रहेगा और अगले चरणों में अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की नीति का हिस्सा है। स्थानीय प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

Related posts

जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ आदि कैलाश एवं ओम पर्वत दर्शन यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया !

Uttarakhand Loksabha

जनसंघर्ष मोर्चा ने सरकार की मंशा पर उठाये सवाल, लगाये अत्यंत गंभीर आरोप

Uttarakhand Loksabha

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने रोपवे स्वीकृति हेतु जताया डबल इंजन सरकार का आभार!

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment