34.3 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

महाकाल की शरण में एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना, भस्म आरती में हुईं शामिल

फिल्म अभिनेता वाणी कपूर और साउथ की अभिनेत्री राशि खन्ना मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। दोनों ने तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। दर्शन के बाद दोनों ने नंदी हॉल में दो घंटे बैठकर महाकाल के दर्शन किए और शिव जाप किया। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

हर रोज की तरह मंगलवार तड़के सुबह भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन अर्चन किया गया। सिंदूर, चंदन और आभूषणों से श्रृंगार के दौरान त्रिपुंड, चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी माला पहनाई गई।

Related posts

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन

Uttarakhand Loksabha

दतिया में ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटी ,पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Loksabha

ग्वालियर में चलती कार में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, Video बनाकर रिश्तेदारों को भेजा

Uttarakhand Loksabha