25.1 C
Dehradun, IN
February 19, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

दतिया में लाइट ठीक कर रहे युवक को लगा करंट, हुई मौत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में घर की लाइट ठीक कर रहे एक युवक को करंट लग गया घटना भांडेर कस्बे के वार्ड 14 की है। परिजन युवक को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया भांडेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक बरकीसराय मोहल्ले का रहने वाला था और शुक्रवार को घर की बिजली की लाइन बिजली के पोल से ठीक कर रहा था।

युवक लाइन जोड़ रहा था तभी अचानक वह करंट के संपर्क में आ गया और युवक को जोर का करंट लग गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। भांडेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का भी रो – रो कर बुरा हाल है।

Related posts

दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई महीने के बच्चे की हत्या, पिता ने पुलिस पर गालियां देने का लगाया आरोप…

Uttarakhand Loksabha

नई कार लेकर भाई के साथ सीखने गए ड्राइविंग, नीचे उतरते ही गिरी बिजली… टीचर की मौत

Uttarakhand Loksabha

मंगलवार को दोपहर तक छाए रहे बादल, पारा एक डिग्री गिरकर 44 पर आया, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Uttarakhand Loksabha