32.5 C
Dehradun, IN
July 18, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

युवती ने कलेक्टर ऑफिस में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही फंसी मुश्किल में

ग्वालियर। इंटरनेट मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कलेक्ट्रेट गेट के सामने ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्थाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

वीडियो के सामने आने के बाद साइबर सेल ने युवती को नोटिस दिया है और वीडियो हटाने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि वीडियो नहीं हटाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल ने जब वीडियो की तहकीकात की, तो पता चला कि वीडियो इंस्टाग्राम पर कामिनी पाराशर नाम से बनी आईडी से अपलोड हुआ है।

इसके बाद साइबर सेल ने कामिनी पाराशर को मेल के द्वारा नोटिस भेजा है और सात दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। साइबर सेल के अफसरों के मुताबिक यदि कलेक्टोरेट से शिकायत मिलती है, तो युवती पर धारा 188 के तहत एक्शन लिया जा सकता है।

सामाजिक संस्था ने वीडियो की शिकायत की थी

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो आने के बाद एक सामाजिक संस्था ने एसडीएम अशोक चौहान को ज्ञापन देकर युवती पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि सार्वजनिक व ऐतिहासिक जगहों पर इस तरह का वीडियो शूट करना गलत है। इस पर कार्रवाई होना चाहिए।

Related posts

कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम बनकर बीवी रचा चुकी 5 शादियां… SP के पास पहुंचा पांचवा पति, बोला- मुझे बचा लीजिए

Uttarakhand Loksabha

इंदौर: टोयोटा शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक

Uttarakhand Loksabha

इंदौर के हीरानगर में चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी…

Uttarakhand Loksabha