25.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

घर की पानी की टंकी में मिली दो सगे भाइयों की लाशें, गांव में फैली सनसनी

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाईयों की लाशें अन्य दो भाईयों ने घर के ही वाटर टैंक में देखी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कला निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तब दो भाईयों पंकज और नरेंद्र ने घर पर जाकर देखा तब उनके होश उड़ गए। दोनों भाइयों की लाश पानी के टैंक में मिली। जिससे वह घबरा गए और आसपास के ग्रामीण सहित पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

तेज रफ्तार बोलेरो निर्माणाधीन मकान से टकराई, तीन लोगों की दर्दनाक मौत..

सर्वे कार्य में धार नगर पालिका ने सवा करोड़ रुपये किए खर्च, अब पेमेंट के लिए अधिकारी परेशान

Uttarakhand Loksabha

छतरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद : युवक को कट्टे की नोक पर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल…

Uttarakhand Loksabha