25.2 C
Dehradun, IN
October 10, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर के मल्हार आश्रम में 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 1 की मौत

इंदौर: इंदौर के मल्हार आश्रम में अचानक एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 बच्चों में से 1 की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद प्रदेश भर में हड़कंम मच गया। जानकारी लगते ही कलेक्टर आशीष सिंह मल्हार आश्रम पहुंचे हैं।

आश्रम का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने बताया कि 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं जिनमें से एक बच्चे की अस्पताल देर रात मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती जांच में फ़ूड पाइजनिंग का मामला लग रहा है। टीम जांचने में लगी हुई है सबसे पहले अभी बच्चों का इलाज जरूरी है। सभी बच्चों में से एक बच्चा अभी गंभीर है। आश्रम में लगभग 200 के आसपास बच्चे हैं और पूरे मध्य प्रदेश से बच्चे आते हैं।

Related posts

इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, कैलाश विजयवर्गीय का करीबी था मृतक

Uttarakhand Loksabha

जबलपुर में 8 साल का बच्चा नाले में बहा, तलाश जारी

Uttarakhand Loksabha

बच्ची ने मां को रोते हुए बताया… ‘ऑटो वाले अंकल मेरे कपड़े खोल देते हैं, कहते हैं चींटी निकाल रहा हूं’

Uttarakhand Loksabha