27 C
Dehradun, IN
August 4, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

हल्द्वानी की सड़कों पर लगेेंगे 1000 पौधे, शहर होगा और हरा-भरा

नैनीताल जिले की जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशानुसार हल्द्वानी शहर को हरियाली और सुंदरता की ओर अग्रसर करने के लिए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर कुल 1000 पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया अभियान के पहले चरण में नैनीताल रोड पर 200 पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए गड्ढे खोदने और पौधे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रजातियों के वृक्ष लगाए जा रहे हैं, जिनमें ब्रश रेड, चंपा, फाइकस, बॉटल पाम, गुलमोहर और मोल्सरी जैसे आकर्षक और उपयोगी पेड़ शामिल हैं।प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि जिन स्थानों पर अधिक जगह उपलब्ध होगी, वहां पाकड़ और पीपल जैसे बड़े छायादार वृक्ष भी रोपे जाएंगे। यह अभियान न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा

Related posts

फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट वेबसाइट्स पर नजर, एसटीएफ ने बनाई विशेष टीम

Uttarakhand Loksabha

हल्द्वानी : रेनू अधिकारी ने CM पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष का व्यक्त किया आभार उत्तराखंड महिला उद्यमिता विभाग की अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Uttarakhand Loksabha

सुरक्षित,सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए यात्रा से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं की जाए पूर्ण : सीएम धामी

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment