21.3 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अयोध्या बस्ती से पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार, कार्यवाही करने के लगातार निर्देश जारी

झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों को जिले में हो रही। अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में घटना गुरुवार को मुखबीर कि सूचना पर से अयोध्या बस्ती झाबुआ में आरोपित के घर पर अवैध हथियार रखे हुए है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित के घर से अवैध हथियार मिले। आरोपित प्रकाश पुत्र रामचन्द्र गलानी निवासी टीचर्स काॅलोनी झाबुआ में हथियार जब्त किए।

हथियार 12 बोर बंदूक 5 हाथ निर्मित, 315 बोर का 01 कट्टा हाथ निर्मित, 12 बोर का 01 देशी कट्टा हाथ निर्मित, एयर गन कटे नुमा 01 हाथ निर्मित है। झाबुआ थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

‘बारात आई तो दूल्हा जिंदा नहीं बचेगा’…युवक ने खुद को दुल्‍हन का प्रेमी बताकर दी धमकी, पुलिस सुरक्षा में हुई शादी

Uttarakhand Loksabha

उज्जैन में पति ने पहले पत्नी की हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर खुद किया सुसाइड

Uttarakhand Loksabha

किराए के घर में रहने आया था परिवार, अगले दिन मिली सभी की लाश… एक शव रेलवे ट्रेक पर मिला

Uttarakhand Loksabha