15.9 C
Dehradun, IN
February 19, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव की दिनचर्या में शामिल है योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बकासन और शीर्षासन करते हुए आए नजर…

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को और योग प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से योग दिवस मनाने की घोषणा की है। तब से योग से निरोग होने का एक वृहद अभियान चला है, राज्य सरकार भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

 मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को जिले आवंटित किए गए हैं। जिन जिलों में मंत्री शामिल नहीं होंगे, वहां प्रशासनिक अधिकारियों को यह जवाबदारी दी गई है। प्रदेश में 21 जून से ही श्रीअन्न संवर्धन प्रोत्साहन अभियान भी शुरू किया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह शीर्षासन और बकासन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह रोजाना की तरह अपने दिन की शुरुआत योग कर की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योगासन करते हुए सभी से रोजाना योग करने की भी अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की दिनचर्या में योग शामिल है।

Related posts

बीएड-एमएड के लिए 30 मई तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन, कालेज नियमों में फंसे

Uttarakhand Loksabha

बागेश्वर धाम में सक्रिय चोर गिरोह, चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाएं गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha

एक पेड़ मां के नाम: पुलिस परिवार के बीच पहुंचे CM मोहन यादव, पौधा लगाया और कहा – पौधारोपण बना जन अभियान…

Uttarakhand Loksabha