15.1 C
Dehradun, IN
March 3, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मनचलों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जांघ पर लिखे 3 लोगों के नाम

पन्ना: पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की जांघ में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं, वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने की वजह से महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मांग है कि उक्त लोगों की नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाए।

बता दे कि सिमरिया चौराहे पर दो – तीन घंटे से जाम लगा रहा। वही जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की। इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिन लोगों के नाम महिला ने लिखे हैं, उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही परिजनों को भी चक्का जाम खोले जाने को लेकर समझाईश दी गई है।

Related posts

बुजुर्ग ने खुद गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बेटी को भेजा मैसेज…

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा, लोग बजा रहे थे तालियां

Uttarakhand Loksabha

खरगोन में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..

Uttarakhand Loksabha