17.3 C
Dehradun, IN
February 20, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मुंहबोले ‘मामा’ को पता था… घर में कोई नहीं है, चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म

कटंगी, बालाघाट। कटंगी थाना पुलिस ने एक 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के वाले 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार, बालिका के स्वजनों ने सोमवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 14 जुलाई को दोपहर 1 से 5 बजे के बीच पड़ोस में रहने युवक ने बेटी के साथ दुराचार किया।

मामा कहकर पुकारती थी बच्ची

आरोपित ने जिस बालिका के साथ दुराचार किया, वह बालिका उसे ‘मामा’ कह कर पुकारा करती थी। जिस वक्त बालिका के साथ घटना घटी, घर में कोई नहीं था। आरोपित ने बालिका को चॉकलेट के लिए पैसे भी दिए और उसके बाद दुष्कर्म किया और ये बात किसी को नहीं बताने के लिए कहा।

दादी के साथ रहती है मासूम

कटंगी थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि बालिका के माता-पिता कमाने के लिए महाराष्ट्र राज्य के नागपुर में निवास करते है। बालिका अपनी दादी के साथ गांव में रहती है। उसकी दादी काम से खेत गई हुई थी।

खेत से आने के बाद बालिका ने घटना के बारे में अवगत कराया। इसके बाद दादी द्वारा उसके माता पिता को फोन किया गया और वे देर रात नागपुर से अपने गांव पहुंचे। सोमवार को इस घटना की रिपोर्ट कटंगी थाने में दर्ज कराई गई। आरोपित को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

BSF की दो महिला कांस्टेबल हुई लापता, परिजनों को साजिश का शक, मां ने पुलिस से लगाई गुहार

Uttarakhand Loksabha

अफ्रीका-जिम्बाब्‍वे से समुद्र के रास्ते विदेशी जानवर ले जाए जाते हैं चेन्नई और मुंबई, इंदौर एसटीएफ ने कोर्ट में दी जानकारी

Uttarakhand Loksabha

मुरैना में कोचिंग संचालक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे आरोपी

Uttarakhand Loksabha