19.5 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
महाराष्ट्र

500 रुपये का कमरा, 50 की बिरयानी…Zomato डिलीवरी बॉय ने दिखाया मुंबई का ‘सच’-VIDEO

भारत में ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो रोजी-रोटी के लिए अपना घर छोड़कर कोई न कोई शहर चले जाते हैं. कुछ दिल्ली जाते हैं तो कुछ मुंबई, लेकिन वहां रहना आसान नहीं होता. लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कमरे का महंगा किराया, महंगा ट्रांसपोर्ट समेत और भी कई सारी चीजें शामिल हैं. वैसे दिल्ली में रहना तो फिर भी थोड़ा आसान है, लेकिन मुंबई में रहना हर किसी के लिए संभव नहीं है. हाल ही में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय ने मुंबई के रहने के अपने संघर्षों को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शेयर किया है, जिसे देख कर लोग भी थोड़े इमोशनल हो गए हैं.

जोमैटो डिलीवरी बॉय ने अपने वीडियो के लास्ट में ये भी बताया है कि वह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है, जिसकी वजह से उसे अपनी कमाई मेडिकल पर ही खर्च करनी पड़ रही है और वो अपने परिवार से भी पैसे नहीं मांग सकता. इसलिए उसे इस तरह से संघर्ष करना पड़ रहा है.

देखिए वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर qb__.07 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.7 मिलियन यानी 27 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख 72 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कुछ यूजर्स उसे मॉडलिंग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं तो कुछ उसकी हिम्मत बढ़ाते हुए कह रहे हैं कि ‘सब सही होगा. हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती’. हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो मुंबई में उसकी खराब स्थिति को देख कर उसे वापस अपने घर लौटने की सलाह दे रहे हैं.

Related posts

घर की छतें उड़ीं, दुकान के शटर उखड़े, दीवारों में आई दरार… बॉयलर ब्लास्ट से दहल उठा डोंबिवली

Uttarakhand Loksabha

कांग्रेस के इस खेल में फंस गए शरद पवार, जानिए MLC इलेक्शन में क्यों हारे जयंत पाटिल

Uttarakhand Loksabha

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल, फडणवीस के इस्तीफे के बाद गिरीश महाजन होंगे नए डिप्टी सीएम?

Uttarakhand Loksabha