25.7 C
Dehradun, IN
February 20, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

पति जेल में बंद… नौकरी की तलाश कर रही महिला से होटल में दुष्कर्म

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह भी जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला का पति जेल में बंद है और जब महिला को घर चलाने में मुश्किल आने लगी तो वह नौकरी की तलाश कर रही थी।

ऑनलाइन हुई थी युवक से मुलाकात

नौकरी तलाशने के दौरान महिला की ऑनलाइन एक युवक से बात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने के लिए उसे होटल बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाटीपुर के होटल बागवान की घटना

घटनाक्रम के मुताबिक थाटीपुर स्थित होटल बागवान में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस के मुताबिक, महिला की इंटरनेट मीडिया पर मुलाकात सचिन तोमर नामक युवक से हुई। इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती के दौरान महिला ने नौकरी की बात की। तब सचिन ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने होटल बागवान ले गया, यहां दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। अब इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है।

दुष्कर्म की दो वारदात… महिला से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा

बहोड़ापुर इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। महिला के साथ हाशिम खान नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। उसे कई महीनों तक अपने साथ रखा। इसके बाद गर्भवती होने पर छोड़ दिया। अब इस मामले में बहोड़ापुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर बुधवार रात 11 बजे दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। आरोपी की तलाश में पुलिस रात को ही उसके घर पहुंची, लेकिन फरार था।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पनिहार की रहने वाली महिला की मुलाकात हासिम खान नाम के युवक से हुई थी। हाशिम ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद हाशिम उसे लेकर ग्वालियर आया। ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में उसे अपने साथ रखा। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। महिला जब गर्भवती हो गई तो वह शादी से मुकर गया।

महिला के साथ मारपीट भी की। महिला बुधवार को बहोड़ापुर थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। रात में महिला का मेडिकल पुलिस ने कराया। आरोपी की तलाश में पुलिस पहले बहोड़ापुर फिर पनिहार पहुंची, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका है।

Related posts

पत्नी की वीडियो बनाकर पति ने ही किया ब्लैकमेल, बोला – मायके से कार लाओ नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा

Uttarakhand Loksabha

स्कूल में क्लास के दौरान अचानक गिर गया चलता हुआ फैन, एक छात्रा हुई घायल..

Uttarakhand Loksabha

न्याय नगर में 7 अगस्त को होगी रिमूवल की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Uttarakhand Loksabha