15.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की हुई दर्दनाक मौत ,एक की हालत गंभीर

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना बनवार चौकी क्षेत्र में आने वाले हरदुआ गांव की है। घटना गुरुवार शाम की है, एक युवक घायल हुआ है जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

 सूचना पर बनवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पहाड़ी सिंह अपनी पत्नी प्रेम रानी के साथ बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गए थे। जिसके बाद अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

इस दौरान पेड़ के नीचे टेक सिंह नाम का युवक भी खड़ा हुआ था। बिजली गिरने से पति-पत्नी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टर ने पति – पत्नी को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक टेक सिंह का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला नोहटा थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Related posts

चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पड़ोसियों से बोला – घर में लाश पड़ी है

Uttarakhand Loksabha

बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर को लगाई आग, सख्त कार्रवाई की तैयारी में सरकार

Uttarakhand Loksabha

तन पर वर्दी, होठों पर देशभक्ति… परफॉर्म करते हुए रिटायर्ड फौजी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Uttarakhand Loksabha