17.3 C
Dehradun, IN
February 20, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में नजर आए चार बदमाश

 उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन कर रहे एक श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी हो गए। दर्शनार्थी की शिकायत पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें चार बदमाश नजर आ रहे हैं।

एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। नृसिंह घाट पर रखी श्रद्धालुओं की कार से पांच मोबाइल व स्मार्ट वाॅच चोरी हो गई। महाकाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि नवनाथ पुत्र भीमराव कदम निवासी सोलापुर महाराष्ट्र अपने स्वजन के साथ सोमवार सुबह उज्जैन दर्शन करने पहुंचा था।

नवनाथ व उसके स्वजन महाकालेश्वर मंदिर में आरती के दौरान बैरिकेड्स में खड़े थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाश ने जेब में रखे 11 हजार रुपये निकाल लिए।

नवनाथ ने इसकी जानकारी मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को दी थी। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए थे।

फुटेज में चार बदमाश नवनाथ के आसपास नजर आ रहे हैं। एक बदमाश नवनाथ की पेंट की जेब से रुपये निकालते हुए नजर आ रहा है।

सुरक्षाकर्मियों को संदिग्ध का फोटो प्रसारित किया गया था। बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर से संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ में जुटी है।

नदी में स्नान कर लौटे तो कार में नहीं मिले मोबाइल

उमेश पुत्र चंद्रकांत भोपले निवासी गणेश नगर कर्नाटक अपने स्वजन के साथ कार क्रमांक एमएच 24 वी 7954 से रविवार को उज्जैन दर्शन करने आए थे।

यहां उमेश ने नृसिंहघाट पार्किंग में अपनी कार खड़ी की और शिप्रा नदी में नहाने चले गए थे। परिवार के सदस्यों ने अपने मोबाइल, स्मार्ट वाॅच और रुपये कार में ही रख दिए थे।

नदी में स्नान के बाद जब उमेश व अन्य वापस आए तो कार के कांच खुले थे। कार की पिछली सीट पर रखे पांच मोबाइल, स्मार्ट वाॅच व अन्य सामान नदारद था।

Related posts

इंदौर : सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख (23) की मुखबिर की पुख्ता सूचना पर तलाशी ली गई। अधिकारी के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले शेख के कब्जे से 80.29 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया, जिस पर रोडियम की परत चढ़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने सोने की यह खेप अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपा रखी थी। दोनों उपकरणों का जब चलाकर देखा गया, तो ये काम करते पाए गए। उन्होंने बताया कि सोने पर रोडियम की परत चढ़ाने के बाद यह पीली धातु चांदी की तरह बेहद चमकीली दिखाई देती है। अधिकारी ने बताया कि विदेशी सोने तस्करी के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश के तहत इस पीली धातु पर अक्सर रोडियम की परत चढ़ा दी जाती है। उन्होंने बताया कि शेख के कब्जे से विदेश में बना एक लैपटॉप और दो महंगे फोन भी जब्त किए गए। अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Uttarakhand Loksabha

रतलाम में चड्डी-बनियान गिरोह का आतंक, दिन में महिलाओं से छीन रहे गहने, रात में फेंक रहे पत्थर

Uttarakhand Loksabha

एक छोटी सी गलतफहमी से परिवार से बिछड़ी 2 साल की बेटी, कुछ घंटों में माता-पिता को मिली

Uttarakhand Loksabha