27.5 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अलीराजपुर में पांच लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, पति – पत्नी और तीन बच्चों के फंदे पर लटके मिले शव

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में आने वाले वालपुर क्षेत्र में सोमवार को एक ही परिवार के 5 लोगों के शव फंदे पर लटके हुए मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर एसपी राजेश व्यास पहुंच गए। यह मामला गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश और उनकी पत्नी ललिता ,बेटी लक्ष्मी बेटा प्रकाश और अजय के शव घर में मिले हैं। इसका पता तब चला जब राकेश का काका घर पर पहुंचा था।

तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि यह साजिश है या फिर हत्या या आत्महत्या पुलिस अभी परिजनों के भी बयान ले रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के लोगों ने कभी भी किसी भी परेशानी का जिक्र नहीं किया।

Related posts

कैंसर से पीड़ित नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

Uttarakhand Loksabha

नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूल, बच्चों का भविष्य अधर में

Uttarakhand Loksabha

जबलपुर का एक ऐसा गांव, जहां आज भी सरपंच कोई हो, 500 एकड़ के जमींदार श्रीकृष्ण ही हैं

Uttarakhand Loksabha