27.5 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

लक्ष्मणझूला कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। कार्य में लापरवाही बरतने पर लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया,डीएम ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कोताही नहीं चलेगी। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई, रोशनी, चिकित्सा और बैरिकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा। वन विभाग और जिला पंचायत को सोलर लाइटें, स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस व दवाएं, सिंचाई विभाग को डबल बैरिकेडिंग, और जल संस्थान को मंदिर तक पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिये गए। सभी विभागों जल्द आपदा प्रबंधन की SOP तैयार करने को कहा गया। पुलिस विभाग ने एसपीओ को ड्यूटी कार्ड जारी कर दायित्व सौंपे। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Related posts

जमीन में आधा गड़ा शख्स… नहीं मिली अनुकंपा की नौकरी, सरकारी दफ्तर के सामने ले ली समाधि

Uttarakhand Loksabha

अमित शाह पर झूठे आरोप लगाने के लिए शरद पवार माफी मांगें… पीयूष गोयल ने बोला हमला

Uttarakhand Loksabha

लातेहार: न सड़क न एंबुलेंस… खाट पर लाद बीमार महिला को ले जा रहे थे, रास्ते में ही हो गई मौत

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment