30.2 C
Dehradun, IN
June 1, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मप्र में जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य जारी रहेगा – मुख्‍यमंत्री

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भंवरसला तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को संकल्‍प दिलाया। उन्‍होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन है। 5 जून से शुरू होकर 16 जून तक पूरे प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता करने वाले सभी लोगों का मैं आभार मानता हूं।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान का समापन भले ही हो जाए, लेकिन मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण व संवर्धन का कार्य लगातार चलता रहेगा। आयोजन में मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट भी शामि‍ल हुए।

Related posts

मध्य प्रदेश में छह जून से हटेगा तबादलों से प्रतिबंध, विभागों ने प्रारंभ की तैयारी

Uttarakhand Loksabha

इंदौर में नगर निगम की लापरवाही, गड्ढे में भर गया बारिश का पानी, आफत में आई बच्ची की जान

Uttarakhand Loksabha

झारखंड पहुंचे मप्र बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रचार के पहले की बाबा वैद्यनाथ की पूजा

Uttarakhand Loksabha