Category : उत्तराखण्ड
क्या मक्का में हर साल होती है हज यात्रियों की मौत? इस बार 550 से ज्यादा की गई जान
दुनियाभर से हर साल करीब 20 लाख मुसलमान हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं. इस्लाम के 5 स्तंभों में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ कहे जाने वाला हज हर बहैसियत (Capable) मुसलमान के लिए जिंदगी में एक बार करना जरूरी होता है. सऊदी सरकार हाजियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए कई इंतजाम करती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से हज के दौरान होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. हाल ही में सऊदी अधिकारियों ने बताया कि इस साल करीब 577 हज यात्रियों की गर्मी की वजह से मौत हो गई है. ये आंकड़ा 2015 के क्रेन […]...
सिक्किम में बारिश बनी मुसीबत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 1,200 टूरिस्ट को निकाला जाएगा बाहर
नॉर्थ ईस्ट के शहर सिक्किम में लगातार मौसम बिगड़ता जा रहा है. बिगड़ते मौसम के चलते सड़कों पर पानी भर गया है. भूस्खलन हो रहा है, घर ढह गए हैं, मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया है, जिसकी वजह से वहां फंसे लोगों से संपर्क साधना भी मुश्किल हो गया है, पूरे शहर में तबाही का मंजर है. इसी बीच सिक्किम में फंसे टूरिस्ट को लगातार सुरक्षित शहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अगर मौसम ठीक रहा तो सिक्किम के मंगन जिले में फंसे 1,200 से ज्यादा टूरिस्ट को आज […]...
युद्ध में झुलसे गाजा पर कुपोषण की मार, 50 हजार बच्चों को चाहिए तत्काल इलाज
7 अक्टूबर को हमास और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुआ युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस युद्ध में जहां एक तरफ हजारों लोगों की अब तक मौत हो गई है. वहीं दूसरी तरफ तबाही का ऐसा मंजर है कि जो लोग जिंदा बचे हैं उनके लिए भी जीवित रह पाना मुश्किल बनता जा रहा है. युद्ध के हालातों में घर खाक हो चुके हैं, खाने-पीने की चीजें लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भूखे मरने को बेबस है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) (The United Nations Relief and Works Agency […]...
मुसोलिनी की प्रशंसक जॉर्जिया मेलोनी से क्यों प्रभावित हैं दुनिया के बड़े नेता, क्या है कूटनीतिक ताकत?
इटली के अपुलिया में G7 शिखर सम्मेलन खत्म हो गया. दुनिया के सात बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष मिले और ज्वलंत मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की लेकिन पूरे सम्मेलन के दौरान आत्मविश्वास से दमकता और मुस्कराता चेहरा जिसने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं, वह चेहरा था- इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का. अचंभा तो ये कि G7 समिट 2024 के मुद्दे ओझल हो गए जबकि जॉर्जिया मेलोनी की वे तस्वीरें और वीडियो सबसे अधिक वायरल हुए जिसमें वह सदस्यों देशों के राष्ट्राध्यक्षों का गर्मजोशी से वेलकम करती दिखीं या कि उनके साथ सेल्फी बना रही थीं. अमेरिका, ब्रिटेन, जापान के प्रमुख सब […]...
जॉर्जिया मेलोनी ने अनोखे अंदाज में ली सेल्फी, PM मोदी ने कहा- अमर रहे भारत-इटली की ये दोस्ती
इटली के अपुलीया में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया लेकिन कई अनोखी यादें छोड़ गया है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मेजबानी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. सात प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर जुटे और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने प्रमुख मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. खासतौर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली गई मेलोनी की वीडियो सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. G7 शिखर सम्मेलन के दौरान बनाए गए इस वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी […]...
कोरोना जैसी महामारी के लिए दुनिया कितनी तैयार? पैंडेमिक एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी
दुनिया के जाने माने महामारी विशेषज्ञ माइकल बेकर का बड़ा दावा सामने आया है. ओटागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बेकर ने कहा है कि ग्लोबल पैंडेमिक एग्रीमेंट को अपनाने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की हालिया विफलता आने वाले समय में किसी बड़ी बीमारी से निपटने की हमारी क्षमता में बड़े अंतर पैदा करती है. उन्होंने कहा कि कोविड जैसी एक और महामारी जो एक सदी की सबसे भयानक महामारी है का खतरा बढ़ रहा है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बेकर ने आगे कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मौजूदा कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य रेगुलेशन में उपयोगी संशोधन अपनाकर […]...
250 मीटर गहरी खाई, अब तक 14 की मौत… एक झपकी ने कैसे छीन ली खुशियां?
उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर रैतोली गांव के पास हुए हादसे में मृतकों क आंकाड़ा बढ़कर 14 हो गया है. शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक टैंपो-ट्रैवलर के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जब तक राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंचती, उसमें से 10 ने दम तोड़ दिया था. वहीं खाई से ऊपर ले आने के दौरान दो पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि दो की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक के.एस नगन्याल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए […]...
उत्तराखंड: बद्रीनाथ जा रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 12 की मौत, 8 घायल
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया है. इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 8 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. जिस वक्त यह हादसा हुआ है उस वक्त ट्रैवलर के अंदर करीब 23 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि यह ट्रैवलर नोएडा से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था. सभी यात्री श्रीनगर की ओर से बद्रीनाथ हाईवे पर जा रहे थे. इसी बीच रुद्रप्रयाग में सड़क किनारे बनी गहरी खाई में ट्रैवलर गिर गया. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की […]...
कुवैत अग्निकांड में दरभंगा का कालू खान लापता, अगले महीने थी शादी… आने वाला था घर; सदमे में परिवार
कुवैत के मंगफ इलाके में बुधवार सुबह चार बजे कई मंजिल की इमारत में भीषण आग लग गई. इस भीषण अग्निकांड में दरभंगा का भी एक शख्स लापता है. लापता शख्स का उसके घरवालों से लंबे समय से कोई संपर्क न हो पाने के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. घरवालों के मुताबिक, कालू नाम का शख्स कुवैत की उसी बिल्डिंग में काम करता था, जिसमें भीषण आग का हादसा हो गया. इस भीषण हादसे का शिकार होने वाले कई भारतीय भी हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे का शिकार […]...
क्या मुस्लिम विरोधी हैं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, क्यों लगते हैं इस्लामोफोबिक होने के आरोप?
अक्टूबर 2022 में हुए इटली के प्रधानमंत्री चुनाव में जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ के सत्ता में आने के बाद अमेरिकी लेखक एलेन गैबॉन ने कहा था, “मेलोनी की जीत वैश्विक स्तर पर मजबूत होते मुस्लिम विरोधी गठबंधन का संकेत है.” मेलोनी प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से ही कई बार आलोचनात्मक बयानों के कारण सुर्खियों में रही हैं. मेलोनी की जीत के बाद उठाए गए उनके कदमों ने कई यूरोपीय उदारवादी पार्टियों को भी चिंतित किया है. मेलोनी कई विषयों पर काफी आक्रामक रुख अपनाती हैं. माइग्रेंट्स की बात हो या बॉर्डर की, एलजीबीटी समुदाय से लेकर […]...

