33.3 C
Dehradun, IN
April 19, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच ने उत्तराखंड को एक और ऐतिहासिक सौगात दी है

Category : उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

जयपुर में लिखना होगा झटका या हलाल, हरिद्वार में अपना नाम नहीं लिखने वाले 13 दुकान मालिकों पर एक्शन

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों पर संचालकों और मालिकों के नाम के फरमान के बाद अब उत्तराखंड और राजस्थान में भी विशेष आदेश जारी किए गए हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में मीट की दुकानों पर झटका या हलाल लिखना जरूरी होगा. यह आदेश ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर ने दिया है. वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम लिखने का आदेश जारी किया है. हरिद्वार डीएम धीराज सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा की शुद्धता बनाए रखने और […]...
उत्तरप्रदेश

पूरे यूपी में लागू हुआ मुजफ्फरनगर फॉर्मुला, विपक्ष ही नहीं सहयोगी भी उठा रहे सवाल, क्या इस पर भी लगेगा ब्रेक

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम लिखे जाने के फरमान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में लागू कर दिया है. इस फैसले के बाद अब प्रदेश के सभी कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वाले रास्ते की हर खाने वाली दुकान या गुमटी-ठेले के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड यानी अपना नाम लिखवाना होगा. इसे लेकर योगी सरकार के कदम को बीजेपी जायज ठहरा रहे ही है तो विपक्षी दल इस कदम को असंवैधानिक बता रहे हैं. विपक्षी दलों के साथ-साथ बीजेपी की सहयोगी जेडीयू और आरएलडी योगी सरकार के फैसले से […]...
उत्तरप्रदेश

पूरे यूपी में लागू हुआ मुजफ्फरनगर फॉर्मूला, CM योगी का फरमान- कांवड़ रूटों पर दुकानों पर लिखने होंगे मालिकों के नाम

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट वाला नियम अब पूरे प्रदेश में लागू होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों के मालिकों को नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखना होगा. कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है. हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी […]...
उत्तरप्रदेश

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी या कुछ और हुआ? ट्रेन के लोको पायलट के दावे से उठे सवाल

Uttarakhand Loksabha
यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई. झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई तो वहीं 27 घायल हो गए. घायलों को गोंडा के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है. वहीं हादसे के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हादसा हुआ कैसे. सिग्नल की मिस्टेक […]...
उत्तरप्रदेश

मामा का साढू निकला 3 साल की मासूम का कातिल…तंत्र-मंत्र कर बच्ची को मार डाला, फिर जानवरों को खिलाया

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन साल की बच्ची की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. पता चला है कि बच्ची को तंत्र-मंत्र के चक्कर में मार डाला गया. फिर उसके शव को जानवरों को खिला दिया गया. लेकिन जानवरों ने शव को सिर्फ थोड़ा सा ही खाया. इस कारण बाकी का शव वहीं पड़ा रह गया. डॉक्टरों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. दरिंदगी का हैरान करने वाला मामला मेरठ के दतावली गांव का है. सोमवार को मामा की बारात में आई 3 […]...
उत्तरप्रदेश

UP के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी; 12 डिब्बे पलटे… राहत-बचाव कार्य जारी

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. ये ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी. तभी यह हादसा हो गया. हादसा गोंडा जिले के झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच में हुआ. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है. अभी तक यात्रियों के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. सूचना मिलने पर मौके पर दुर्घटना सहायता ट्रेन को रवाना कर दिया गया. रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोंडा में हुए ट्रेन […]...
उत्तरप्रदेश

रियाज हो या राम… कांवड़ यात्रा के रास्ते में है दुकान तो मालिक को लिखना होगा अपना नाम, क्यों?

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई को शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार की तरफ से एक नया फरमान जारी किया गया है. इसके मुताबिक अब कांवड़ यात्रा के रास्ते में आने वाले हर खाने-पीने वाली दुकान या ठेले के मालिक को दुकाने के बाहर या ठेले पर अपना नाम बोर्ड पर लिखकर टांगना होगा, ताकि किसी भी कांवड़िये को कोई कन्फ्यूजन न हो. आदेश जारी कर कहा गया है कि यह फैसला कांवड़ियों को किसी भी प्रकार के कंफ्यूजन से बचने के लिए लिया गया है, ताकि किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू न हो और […]...
उत्तरप्रदेश

कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली-मेरठ रूट पर इन गाड़ियों की एंट्री पर लगेगी रोक

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए, एक नया अपडेट जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस की बैठक में 27 जुलाई की रात से 5 अगस्त तक हलके वाहनों का डायवर्जन करने का फैसला लिया गया. इसमें बाईक, स्कूटी, कार, ऑटो जैसे वाहनों को शामिल किया गया है. गाजियाबद-दिल्ली सीमा से गाजियाबाद-गौतम बुद्ध नगर की सीमा के बीच 18 किलोमीटर के रास्ते पर ऑटो का प्रवेश बंद किया जाएगा. साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पर भी 28 और 29 जुलाई की रात से हल्के वाहनों को अनुमती नहीं दी […]...
उत्तरप्रदेश

यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक इस बार नतीजे नहीं आए हैं. देश के जिन राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन 2024 में ठीक नहीं रहा, उनमें सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की हो रही है. यूपी में बीजेपी 62 लोकसभा सीटों से घटकर इस बार सिर्फ 33 सीट पर ही नहीं सिमटी बल्कि उसका वोट शेयर भी 8.50 फीसदी कम हो गया है. यूपी की हार पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने 80 सीटों पर पार्टी के 40 हजार कार्यकर्ताओं से बातचीत और फीडबैक के आधार पर तैयार 15 पेज की रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी है. […]...
उत्तरप्रदेश

क्या मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकती है BJP? उपचुनाव पर योगी और मंत्रियों की बैठक में हुई ये चर्चा

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक्शन में हैं. वह ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं. उन्होंने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की, जिसमें मुस्लिम उम्मीदवारों का मुद्दा भी उठा. मीटिंग में इस बात पर चर्चा हुई कि क्या मुस्लिम बहुल विधानसभा सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकते हैं. इसके अलावा बैठक में कहा गया ईमानदार और जिताऊ प्रत्याशी का ही चयन किया जाए. सिफारिश करने वाले प्रत्याशी को टिकट न दिया जाए. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जातिगत समीकरण क्या है. […]...