Category : उत्तरप्रदेश
रामपुर जेल में बंद आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा सात माह बाद हुई रिहाई
रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा की बुधवार को रिहाई हो गई। इसका परवाना दोपहर को जेल में पहुंच गया था। उनकी रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर मौजूद रहे। 18 अक्तूबर 2023 को सपा नेता आजम खां को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। इस मामले में डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम […]...
गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में लगी आग
कौशांबी (उप्र) : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के पहियों में बुधवार को अचानक आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल खंड के भरवारी रेलवे स्टेशन पर यह दुर्घटना हुई। रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर बोगी के पहियों में लगी आग को बुझाया। इस दौरान करीब 50 मिनट तक खड़ी रहने के बाद ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य […]...
सुसाइड से पहले मौत का स्टेटस, जालौन में 2 युवकों के ने जहर खाकर जान दी
उत्तर प्रदेश के जालौन में दो दोस्तों ने मंगलवार देर रात सल्फास खाकर अपनी जान दे दी. दोनों दोस्तों ने अपनी जान देने से पहले स्टेटस भी लगाया था. सिर्फ स्टेटस ही नहीं दोनों दोस्त ओशो को बहुत सुनते थे. मरने से पहले भी दोनों ने ओशो को सुना फिर सल्फास खा लिया और जान दे दी. घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के कर्बला के मैदान की है. शनिवार देर रात को कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज के नुमाइश मैदान इलाके के रहने वाले मेडिकल संचालक अमन वर्मा ने अपने साथी आलमपुर के रहने वाले बालेन्द्र पाल के साथ कर्बला के […]...
आधी रात को कब्रिस्तान में घुसा, फिर तोड़ने लगा कब्रें… आखिर युवक ने ऐसा क्यों किया?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई. यहां आधी रात में एक युवक ने कब्रिस्तान में कब्रें तोड़ दीं. आधी रात में कब्रिस्तान से शोर आने लगा जिसके बाद लोगों को शक हुआ. कब्रिस्तान पहुंचकर लोगों ने युवक को कब्रें तोड़ते देखा तो उसे दबोच लिया. अज्ञात व्यक्ति मामले को उलझाता रहा. मौका देखकर स्थानीय लोगों की पकड़ से वह फरार हो गया. मामला लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा का है. यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए एक लड़के ने रात के अंधेरे में पुरानी कब्रों को तोड़ना शुरू कर दिया. […]...
52 डिग्री पारे के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश
उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. बुधवार को दिल्ली में दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है. दोपहर बाद काले बादल छाने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोपहर बाद मौसम बदलने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर […]...
अचानक हुआ तेज धमाका… और फट गई सड़क, लोगों में दहशत; अधिकारी भी हैरान
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तेज धमाके के बाद सड़क फट गई, जिससे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा गर्मी की वजह से हुआ है.सड़क फटने के बाद करीब 6 इंच से ज्यादा ऊपर उठ गई है. फिलहाल मामले की जांच पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट कर रहा है. यह घटना संभल जिले के थाना राजपुरा के गवां-अनुपशहर मार्ग की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर के समय यहां तेज धमाका हुआ और धूल का गुबार उठा,इस दौरान आरसीसी रोड फट गई. इसकी आवाज इतनी तेज थी […]...
यूपी का पूर्वांचल बना 2024 का अंतिम द्वार, 13 सीटों पर एनडीए या इंडिया गठबंधन, किसका होगा बेड़ा पार?
उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को वोटिंग होनी है. सातवें चरण के चुनावी अग्निपरीक्षा पूर्वांचल के रण में होनी है, जहां पर बीजेपी को जातियों के सियासी चक्रव्यूह को तोड़ने की है तो बसपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने सियासी आधार को बचाए रखने की है. इंडिया गठबंधन ने पिछड़ों और दलितों के मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए दांव खेला है. इस चरण में पांच सीटें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के आसापास की हैं तो चार सीटें पीएम मोदी के चुनाव वाराणशी क्षेत्र के सटी […]...
नोएडा: डायरी में धोखा-दर्द और एक IRS अफसर… मौत से पहले शिल्पा गौतम लिख गई प्यार की अधूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भेल की डिप्टी मैनेजर शिल्पा गौतम ने सुसाइड कर लिया था. शिल्पा का शव 25 मई को सेक्टर-100 के लोट्स बुलेवर्ड सोसाइटी में IRS अफसर के फ्लैट से मिला था. शिल्पा पिछले कुछ साल से एक IRS अधिकारी के साथ लिव इन में रह रही थी. अधिकारी का नाम सौरभ मीणा है. सुसाइड केस में पुलिस की जांच में अब नए खुलासे हुए हैं. नोएडा पुलिस को शिल्पा की एक कथित डायरी मिली है. इस डायरी के तीन पन्नों में शिल्पा ने अपना दर्द लिखा है. डायरी में लिखी बातें इस बात की ओर इशारा […]...
मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. लुटेरे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, तीन तमंचे और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार, नवयुवकों का एक गैंग मोबाइल लूट और खुलेआम फायरिंग की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाता था. बीते सोमवार को भी मुजफ्फरनगर के शाहपुर और मंसूरपुर इलाके में लूट की दो […]...
मनी लॉन्ड्रिंग केस से बचना है तो पैसे भेजो…अपराधियों ने धमकाया, महिला डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के बरेली में साइबर ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. यहां एक महिला डॉक्टर को धमकी देकर साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया. अपराधी डॉक्टर को ईडी का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे. महिला डॉक्टर ने बताया कि वह लगभग ढाई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रही. महिला डॉक्टर ने बरेली के आईजी राकेश कुमार से पूरे मामले की शिकायत की है. इसके बाद आईजी ने साइबर थाने की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है. अब साइबर थाने की दरोगा शालू यादव पूरे मामले की जांच कर […]...

