Category : उत्तरप्रदेश
अयोध्या: नहीं रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित, 86 की उम्र में निधन
अयोध्या में रामलला (Ram Mandir Ayodhya) की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित (Pandit Laxmikant Dixit) का निधन हो गया है. लक्ष्मीकांत दीक्षित लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने 86 साल की उम्र में वाराणसी में अंतिम सांस ली. उनकी मौत से हर जगह शोक की लहर है. लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे. इस विश्वविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी. आचार्य लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में होती थी. महाराष्ट्र से आकर काशी में बसे थे इतना ही नहीं […]...
अलीगढ़: थाने में दबंगों ने चलाया DJ, फिर किया डांस… अब पुलिस ने लिया ये एक्शन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग थाने के अंदर डीजे बजाकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि कुछ लोग जमीनी विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे और इसी दौरान डीजे पर गाने चलाकर वहीं पर डांस करने लगे. दबंगों की यह हरकत वीडियो के जरिए सामने आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की और डीजे गाड़ी को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह वीडियो दादों थाने का है, जिसे दबंगों ने […]...
प्रयागराज और राम नगरी अयोध्या में बनेगा VVIP गेस्ट हाउस, CM योगी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ही जिलों में प्रदेश सरकार VVIP अतिथि गृहों का निर्माण कराने जा रही है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, ले-आउट, सुविधाओं और साज-सज्जा आदि के संबंध में प्रस्तुतीकरण को लेकर राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थापना के बाद अयोध्या में कई माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सहित देश-दुनिया से अनेक विशिष्ट-अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन हो रहा है। इनके प्रवास के लिए सुरक्षा व सुविधा […]...
स्टेशन मास्टर को आ गई नींद, ट्रेन का लोको पायलट मारता रहा हॉर्न… अब नपेंगे साहब!
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का लोको पायलट आधा घंटे हॉर्न बजाता रहा और डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नींद में सोते रहे. इस लापरवाही से कोई बड़ी अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी. इस बड़ी लापरवाही के मामले में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को आगरा रेलवे डिविजन अधिकारी ने नोटिस के बाद अब विभाग की ओर से चार्जशीट दी गई है. डेढ़ महीने पहले पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का लोको पायलट आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्लन मांगता रहा लेकिन ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस नींद आने के कारण आधा घंटे तक सोते रहे. मामले […]...
दूसरे जिले में होगा एग्जाम, बारकोड-यूनीक आईडी के जरिए पहचान… पेपर लीक के बाद योगी सरकार की सख्ती
यूपी में हर तरह की परीक्षा में धांधली और पेपर लीक रोकने के लिए योगी सरकार ने कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है. सरकार ने नई गाइडलाइन्स जारी की है. इस पॉलिसी को गुरुवार को जारी कर दिया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर बनी इस नीति में तय किया गया है कि एक भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी चार अलग-अलग एजेंसियों को दी जाएगी. उत्तर प्रदेश समेत देशभर में परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों के बाद यूपी सरकार बेहद सख्त रुख अपना रही है. भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने से रोकने और धांधली खत्म करने के लिए […]...
उपचुनाव में क्या अखिलेश-राहुल की जोड़ी रहेगी बरकरार? कांग्रेस पश्चिमी UP नहीं पूर्वांचल में भी मांग रही सीट
उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सियासी मात देने में सफल रही. अब बारी यूपी में होने 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की है, जिसमें 9 सीटें विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते खाली हुई हैं तो कानपुर की सीसामऊ सीट विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता जाने से रिक्त हुई है. यूपी के दो लड़कों की जोड़ी राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच सियासी कैमिस्ट्री बहुत अच्छी दिख रही है, जो उपचुनाव में भी दिख सकती है. कांग्रेस पश्चिम यूपी के साथ-साथ पूर्वांचल के इलाके की सीटों पर उपचुनाव […]...
Barabanki: ‘ये चीनी नहीं जहर है’, कोटेदार ने यूरिया मिलाकर बांटी, कार्ड धारकों ने काटा हंगामा
एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश की गरीब जनता के लिए तमाम तरह के योजनाओं के साथ-साथ में उन्हें सहूलियत प्रदान कर रहे हैं, बावजूद इसके आज भी लोग अपनी मनमानी करने पर बाज नहीं आ रहे हैं. मामला बाराबंकी जिले का है. यहां सरकारी राशन की दुकान पर कार्ड धारकों को वितरित किए जाने वाली शक्कर में कोटेदार के द्वारा यूरिया खाद मिलाकर कार्ड धारकों की आंखों में धूल जोकर उन्हें वितरित कर दिया गया. कार्ड धारक जब शक्कर लेकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि इसमें यूरिया खाद मिली है, जिसके बाद कार्ड धारकों […]...

4 महीने, 18 आरोपी और 900 पन्नों की चार्जशीट… सिपाही भर्ती पेपरलीक में UP STF की जांच में क्या-क्या?
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती पेपरलीक मामले में यूपी STF ने पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. यूपी STF की मेरठ यूनिट ने मास्टरमाइंड रवि अत्री समेत 18 आरोपियों के खिलाफ 900 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. STF की चार्जशीट में रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा के साथ लॉजिस्टिक्स कंपनी TCI एक्सप्रेस के कर्मचारी शिवम गिरी, रोहित पांडे, अभिषेक शुक्ला के साथ दिल्ली पुलिस के सिपाही विक्रम पहल का भी नाम भी शामिल है. सिपाही विक्रम पहल ने ही गुड़गांव मानेसर के नेचर वेली रिसॉर्ट में अभ्यर्थियों को एक साथ रुकवा कर पेपर बेचा था. इसको […]...