Category : राज्य
कमल नाथ के बेटे को हराने की मन्नत पूरी… सांसद बंटी साहू की पत्नी ने तिरुपति में अर्पित किए बाल
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की धर्मपत्नी ने पति की जीत पर अपने बाल बालाजी में अर्पित किए। लोकसभा चुनावों में कमल नाथ के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा प्रत्याशी की पत्नी शालिनी साहू मनोकामना की थी। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की पत्नी ने भगवान वेकेंटश्वर बालाजी के सामने प्रार्थना की थी कि चुनावों में उनके पति जीते तो वे अपने बाल भगवान को अर्पित करेंगी। पति की जीत के लिए की पदयात्रा लोकसभा चुनाव में विवेक बंटी साहू की जीत के बाद बीते रोज शालिनी साहू अपने परिजनों के साथ बालाजी पहुंची और बाल अर्पित किए। […]...
नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस सागर में हादसे का शिकार, 10 नेपाली यात्री घायल
सागर: झांसी-लखनादौन फोरलेन पर बांदरी के पास गुरुवार दोपहर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी। बस में सवार नेपाल के 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें सागर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी बस जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस कंपनी की बस नेपाल से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी। नेशनल हाइवे-44 पर बस के आगे चल रहे कंटेनर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही […]...
ग्वालियर में ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर , एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर में पुरानी छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुरैना जिले के रहने वाले थे ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। नरेश और उनका परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड गए थे और वहां से लौट रहे थे, गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर […]...
दहेज में सोने की चेन नहीं मिली तो दूल्हे ने मंडप से लौटाई बारात, दुल्हन परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दहेज के लोभियों ने दुल्हन के दरवाजे से बिना शादी किए ही बारात लौटा दी। आरोप है कि दहेज में सोने की चेन न मिलने से नाराज दूल्हे ने सादी से इंकार कर दिया इसके बाद बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया। हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन खुद को ठगी सा महसूस कर रहे हैं। इसके बाद दुल्हन परिवार ने गरियाबंद थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपना आवेदन सौंपा है। मामला सीटी कोतवाली थाना गरियाबंद के रावण भाटा डागबंगला का […]...
MP में बाघों की मौत पर सियासत, कमलनाथ ने X पर लिखा – शिकारियों और तस्करों की भूमिका की हो जांच
भोपाल। मध्य प्रदेश में बाघों की मौत पर राजनीति तेज हो गई है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाघों की मौत की रिपोर्ट पर सरकार पर निशाना साधा है और X पर लिखा है कि मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के लिये भी असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में पिछले 6 महीनों में 23 बाघों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले बांधवगढ में 12 बाघों की मौत हुई है। वर्ष 2024 में देश में अब तक कुल 75 बाघों की मौत हुई है जिसमें अकेले मध्यप्रदेश में 23 बाघों की मौत हुई है। देश में कुल बाघों की मौत […]...
सागर में चलती कार में लग गई अचानक आग, तीन लोगों ने गेट तोड़कर बचाई जान
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई घटना बुधवार की है। आपको बता दें की यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र की है। कार में धुआं उठते देख कार सवार लोग गेट तोड़कर बाहर निकले देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया था और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर फाइटर को सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के ड्राइवर को बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए। कुछ […]...
साधाराम हत्याकांड का आतंकी कनेक्शन ! आरोपियों के मोबाइल में मिले बंदूक पकड़े संदिग्ध वर्दीधारियों के वीडियो
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में हुए 20 जनवरी को हुए चरवाहे साधराम हत्याकांड के तार अब आतंकियों से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कुछ ऐसे फोटो और वीडियो मिले हैं जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मोबाइल में मिले फोटोज और वीडियो में कुछ वर्दीधारी बंदूक पकड़े दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवाया था। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले में अब गिरफ्तार हो चुके आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। आशंका है कि मामले में आतंकी कनेक्शन का बड़ा खुलासा हो सकता है। दरअसल, 20 […]...
एक पेड़ मां के नाम: पुलिस परिवार के बीच पहुंचे CM मोहन यादव, पौधा लगाया और कहा – पौधारोपण बना जन अभियान…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में पौधारोपण किया जा रहा है.. एमपी में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। इसी अभियान के अंतर्गत आज भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने DGP सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार की मौजूदगी में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। सीएम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान, कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने पौधा लगाया। अटल बिहारी वाजपई सुशासन संस्थान के पास 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के […]...
युगपुरुष आश्रम में हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के युगपुरुष धाम आश्रम में हुई बच्चों की मौत के मामले में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया, कांग्रेस का आरोप है की युगपुरुष धाम आश्रम में हुई घटना को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। अब तक पुलिस और प्रशासन ने बच्चों की मौत के मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है और ना ही आश्रम संचालकों की गिरफ्तारी की गई है।कांग्रेस का आरोप है की इस आश्रम के संचालक के साथ […]...
इंदौर: टीआई के केबिन में सिगरेट पीता दिखा युवक, पुलिस विभाग मचा हड़कंप
इंदौर: इंदौर में एक युवक का टीआई के केबिन में सिगरेट पीते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल ये वीडियो इंदौर के जूनि इंदौर थाने का है। जहां एक युवक थाना में आता है और बेखौफ टीआई के केबिन में घुस जाता है। वह बड़े मजे से सिगरेट का धुंआ उड़ाता नजर आ रहा है। वीडीओ में युवक अपने आप को डीएसपी बता रहा है और थाने का दौरा करने की बात […]...

