Category : राज्य
MP के छतरपुर में होती है रावण की पूजा, 80 साल के रिटायर्ड शिक्षक ने घर में ही बनाया मंदिर
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऐसा गांव है जहां एक व्यक्ति रावण की पूजा करता है। यह बुजुर्ग कोई और नहीं एक 80 साल का बुजुर्ग जो शिक्षक से रिटायर्ड है और उसने अपने घर में लंकापति रावण का मंदिर बनाया हुआ है। जहां उस मंदिर में 10 सिर वाले रावण की प्रतिमा स्थापित है जिसमें वह हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले 80 साल के दादा/बुजुर्ग रावण के अनन्य भक्त हैं और वह रोज रावण की पूजा करते हैं। इसके लिए बाकायदा उन्होंने अपने घर में एक मंदिर बनवा […]...
युवक की हत्या कर शव को खंडहर में फेंका, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी
छतरपुर: छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत सद्दूपुरा में बीती रात एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात हत्यारों ने 28 वर्षीय हरिराम पटेल पिता लक्मन उर्फ बच्चू पटेल निवासी सद्दूपूरा की हत्या कर शव को खंडहर में फेंक दिया। सुबह गांव के लोग रास्ते से निकले तो खंडहर में शव पड़ा था। ग्रामीणों ने सरपंच मंजू सनत जैन बमीठा को साथ लेकर थाना बमीठा में सूचना दी। बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पक शर्मा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही एस एफ एल प्रभारी ने मौका मुआयना कर जांच […]...
BMW से दंपती और उसके डॉग को कुचलने का प्रयास, अफ्रीकन युवक पर हुई ये कार्रवाई
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अफ्रीकन युवक की दबंगई सामने आई है. आरोपी ने पहले सड़क पर अपने कुत्ते को टहला रहे कारोबारी दंपती और उनके कुत्ते को अपनी BMD कार से कुचलने का प्रयास किया. वहीं जब कारोबारी दंपती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल दिखाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित दंपती ने तत्काल पुलिस में शिकायत दी, लेकिन बड़ी मुश्किल से पुलिस ने घटना के छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन […]...
2 रॉन्ग कॉल, 2 लव स्टोरी और ससुराल से भाग गईं 2 बहनें… दिमाग हिला देगी ये कहानी
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लव अफेयर का अनोखा मामला सामने आया है. यहां दो बहनों ने एक साथ ससुराल छोड़ दिया. अपने-अपने बच्चों को लेकर दोनों कहीं चलीं गई. फिर पता चला कि दोनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हैं. उन्होंने अपने प्रेमियों संग शादी कर ली है. दोनों ही बहनों ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, ठाकुरपारा आड़ेंगा में कालेंद्री पटेल नाम की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. उसके बच्चों की उम्र 6 और तीन साल बताई जा रही है. कुछ ही दूरी पर उसकी छोटी […]...
5 साल में सिर्फ दरभंगा में 250 क्राइम… क्या कोढ़ा गैंग ने मुकेश सहनी के पिता का किया कत्ल? अब SIT करेगी जांच
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता सहनी जीतन की हत्या से सनसनी मची हुई है. बिहार पुलिस ने जीतन सहनी हत्याकांड मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है. टीम में एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ बिरौल, एसएचओ और विशेष टीम शामिल है. पुलिस को अब इस हत्याकांड के पीछे कोढ़ा गैंग पर भी शक हो रहा है. क्योंकि कोढ़ा गैंग के शातिर अपराधी अक्सर बड़े घर, जिनमें कम सदस्य रहते हैं, उन्हें निशाना बनाते हैं. फिर वहां लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस को शक है […]...
गुजारा भत्ते पर SC के फैसले पर AIMPLB को ऐतराज, बैठक में UCC समेत इन मुद्दों पर प्रस्ताव पास
आज दिल्ली में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई. मीटिंग में AIMPLB के 51 सदस्य शामिल हुए. AIMPB के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा है कि बोर्ड ने 3 प्रस्ताव पास किये हैं. पहला मुस्लिम महिलाओं को सीआरपीसी की धारा 125 (वर्तमान में BNSS की धारा 144) के तहत गुजारा भत्ता देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ऐतराज जताया है. बोर्ड का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला शरिया कानून से कॉन्फ्लिक्ट करता है. उन्होंने कहा […]...
छिंदवाड़ा में कुकड़ीखापा वॉटर फाल में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, फैली सनसनी
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला चौकी क्षेत्र के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में नहाते समय गहरे पानी के भंवर में फंस जाने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हिमांशु पिता मनोहर उम्र 22 वर्ष निवासी नागपुर अपने 6 दोस्तों के साथ रविवार की सुबह 12 बजे के आसपास कुकड़ीखापा वॉटर फाल में पिकनिक मनाने आए थे। नहाते समय युवक गहरे पानी की तरफ चला गया इस दौरान मृतक हिमांशु और उसके साथ मित्र नहाने लगे हिमांशू गहरे पानी के भंवर […]...
ग्वालियर से लापता हुईं BSF की आकांक्षा बोली- जिससे शादी तय हुई वह मनी माइंडेड था, तनाव में थी तो खुद चली गई
ग्वालियर: सीमा सुरक्षा बल की टेकनपुर स्थित अकादमी से लापता हुईं महिला प्रशिक्षक आकांक्षा निखर और शाहाना खातून अभी कोलकाता में ही हैं। ग्वालियर पुलिस की टीम पूछताछ कर लौट रही है। आकांक्षा की मां ने तो उसके अपहरण की एफआईआर कराई थी, लेकिन जब आकांक्षा से ग्वालियर पुलिस की टीम ने पूछताछ की तो सामने आया कि आकांक्षा पर शादी करने के लिए दबाव था। जिससे शादी तय हुई वह मनी माइंडेड निकला आकांक्षा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जिससे शादी तय हुई थी, वह मनी माइंडेड निकला। उससे कुछ बातचीत की तो यह सामने आ गया, इसके […]...
महाकाल मंदिर में कावड़ यात्रियों के लिए व्यवस्था, अग्रिम अनुमति लेने पर ही चार नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दौरान भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ यात्रियों को अग्रिम अनुमति लेना अनिवार्य है। अनुमति प्राप्त करने पर ही कावड़ियों को गेट नं.4 से प्रवेश मिलेगा। बिना अनुमति के आने वाले कावड़ यात्रियों को सामान्य दर्शनार्थियों के साथ कतार में लगकर मंदिर में प्रवेश करना होगा। शनिवार, रविवार व सोमवार को भीड़ वाले दिनों के लिए 4 नंबर गेट की विशेष सुविधा बंद रहेगी। श्रावण मास में देशभर से बड़ी संख्या में कावड़ यात्री भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने उज्जैन आते हैं। अनेक संस्थाओं द्वारा कावड़ यात्रा भी निकाली जाती है। इसमें समूह […]...
सतना के कमर्शियल टैक्स ऑफिस में लगी आग, रविवार की छुट्टी थी… वरना हो जाता बड़ा हादसा
सतना। सतना शहर के सिटी कोतवाली के पीछे रामना टोला स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय वृत्त-1 की दूसरी मंजिल में रविवार को आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कार्यालय के अनेक कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। बता दें कि सतना का वाणिज्यिक कर कार्यालय लंबे समय से किराए के भवन में संचालित है। बताया गया है कि रविवार की सुबह कार्यालय के चौकीदार ने दूसरी मंजिल पर स्थित वृत्त-1 के कमरों से धुंआ उठता देखा। इसके बाद अंदेशा […]...

