Category : राज्य
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गांव में ट्रिपल मर्डर, सनकी आशिक ने गर्लफ्रेंड सहित तीन को काट डाला
बिहार के सारण जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई. घटना भोजपुरी एक्टर खेसाली लाल यादव के गांव घानाडीह की है. यहां एक परिवार देर रात अपने घर की छत पर सो रहा था. तभी दो बदमाश वहां आए. उन्होंने पिता और उनकी दो बेटियों को धारदार हथियार से काटकर मार डाला. साथ ही मां पर भी जानलेवा हमला किया. बदमाशों को लगा कि पूरे परिवार की मौत हो गई है तो वे वहां से भाग निकले. लेकिन मां की किस्मत अच्छी थी. वो इस घटना में बच गईं. उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों की […]...
मानसून में भी बारिश को तरसे दिल्लीवाले, कब होगी बरसात? अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली में छिटपुट बारिश के बीच उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. हालांकि, आने वाले 7 दिन दिल्ली वालों के लिए राहत भरे हो सकते हैं. इन दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जुलाई तक न्यूनतम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 18 जुलाई यानी गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. ये सिलसिला 21 जुलाई तक जारी […]...
लाडली बहना के बाद महाराष्ट्र में आई लाडला भाई योजना, 12वीं-ग्रेजुएट पास युवाओं को क्या मिलेगा?
आषाढ़ी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहना योजना के बाद अब लड़कों के लिए एक खास योजना की घोषणा की. इस योजना का नाम लाडला भाई योजना रखा गया है, इस योजना के जरिए बेरोजगारी को कम किया जा सकेगा. इस योजना के तहत युवाओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी और इसके साथ ही साथ नौकरी के अवसर भी दिए जाएंगे. महाराष्ट्र के पंढरपूर में ‘कृषि पंढरी महोत्सव-2024’ का आयोजन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए. उन्होंने पंढरपूर में श्री विठ्ठल रुक्मिणी की आधिकारिक महापूजा की. इस मौके पर उन्होंने […]...
बेटे को पालने के लिए नहीं थे पैसे, मां ने तीन साल पहले पड़ोसी को सौंपा जिगर का टुकड़ा, वापस लेने गई तो…
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से अनोखा मामला सामने आया है. यहां कोरोना काल में आर्थिक तंगी की मार झेल रही महिला ने साल 2021 में पड़ोसी को अपना बेटा कुछ समय के लिए सौंपा था. आरोप है कि अब वो पड़ोसी, महिला को उसका बेटा वापस नहीं लौटा रहा. यहां तक कि उसने तो महिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया. पीड़िता ने अब पुलिस से मदद मांगी है. मामला हैदरपुर इलाके का है. 25 साल की पूजा देवी के पति ने कुछ साल पहले उसे छोड़ दिया. पूजा के दो बच्चे हैं. एक बेटा (3) और […]...
तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठी थी महिला, तभी दोस्त से हुई ऐसी गलती कि हो गई मौत
महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक महिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. घटना डोंबिवली के विकास नाका इलाके की है. महिला यहां अपने दोस्तों संग हंसी मजाक कर रही थी. तभी वह रेलिंग पर बैठ गई. मस्ती मजाक करते हुए महिला के दोस्त ने उसके गले में हाथ डाला. इससे महिला का बैलैंस बिगड़ा और वो तीसरी मंजिल से गिर पड़ी. महिला का दोस्त भी गिरने ही वाला था कि तीसरे दोस्त ने उसे बचा लिया. फिर दोनों मिलकर दौड़ते हुए नीचे पहुंचे. वहां देखा कि महिला […]...
CBI ने गिरफ्तारी अंदर रखने के लिए की… केजरीवाल ने हाई कोर्ट में दी दलील
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम है. शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को आज राहत मिलेगी या जेल में रहेंगे इस पर आज दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई हो रही है. सीएम केजरीवाल के समर्थकों का हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार है. हाई कोर्ट में CBI से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के मामले में सुनवाई हो रही है. केजरीवाल ने जमानत के अलावा अपनी गिरफ्तारी को भी दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. खासबात ये है कि केजरीवाल ने सीबीआई से जुड़े मामले में जमानत के लिए निचली अदालत में […]...
तिहाड़ जेल में के. कविता की बिगड़ी तबीयत, DDU अस्पताल में कराया गया भर्ती
आबकारी मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बन्द के कविता को आज जेल के अस्पताल से दीन दयाल अस्पताल भर्ती कराया गया है. बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि किस परेशानी के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया है. इससे पहले भी कविता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ा था, तब उन्होंने कोर्ट से राहत मांगी थी. बता दें कि के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED द्वारा गिरफ्तार की गईं थी. […]...
ओबीसी की रैली, बनिया का जिक्र, हरियाणा में भूपिंदर हुड्डा पर क्या-क्या बोले अमित शाह?
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का चुनावी बिगुल फूंका. 23 मिनट के अपने भाषण में शाह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा. शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिला देखकर काम करती थी, लेकिन हम संपूर्ण हरियाणा का विकास कर रहे हैं. शाह ने भूपिंदर हुड्डा के हिसाब मांगो अभियान पर भी तंज कसा और कहा कि मैं बनिया का बेटा हूं. पाई-पाई का हिसाब रखता हूं. बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता जनता को अपना हिसाब देने के लिए […]...
दिल्ली: 75 पेड़ों ने रोका फ्लाईओवर… अरबों की लागत से बना, अब तक नहीं शुरू हुआ
इंसानों के वजूद के लिए पेड़ बहुत जरूरी है लेकिन कभी-कभी इन पेड़ों की वजह से महत्वपूर्ण योजनाएं भी रुक जाती है. दिल्ली में भी ऐसा ही कुछ देखने में आया है. जहां 372 करोड़ की लागत से एक फ्लाईओवर बनकर तैयार है लेकिन, बीच सड़क पर मौजूद पेड़ों की वजह से ये शुरू नहीं हो पा रहा है. पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए 6 लेन का 1.4 किलोमीटर लंबा आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच फ्लाईओवर बनाया गया है. फ्लाईओवर का काम 95% से ज़्यादा हो चुका है […]...
मध्य प्रदेश के 15 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में 3 प्रकार के सिस्टम एक्टिव हैं, जिसकी वजह से प्रदेश में बारिश का जोर बना रहेगा. वहीं, अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाली 20 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश होगी. मानसून की शुरुआती दिनों में ही पूरे सीजन की 20 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है. अगले चार दिनों तक राजधानी भोपाल, इंदौर, खरगोन समेत 15 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में […]...

