32.2 C
Dehradun, IN
April 24, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : राज्य

मध्यप्रदेश

किशोरी को बड़ी मां ने स्पा सेंटर में बेचा… 1 माह तक करवाया देह व्यापार, यह कहानी भी आई सामने

Uttarakhand Loksabha
कटनी। घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को उसकी बड़ी मां ने कटनी के स्पा सेंटर में बेच दिया। किशोरी से स्पा सेंटर में देह व्यापार करवाया गया। करीब एक माह तक इस गलत धंधे में काम करने के दौरान किशोरी किसी तरह कटनी से भागकर जबलपुर पहुंची। उसने घरवालों को अपनी आपबीती बताई। किशोरी के मामले की घमापुर थाने में जीरो कायमी हुई थी। घमापुर पुलिस ने इसे कटनी पुलिस को भेजा था, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और आरोपियों काे पकड़ने में दो माह का वक्त लगाया। अप्रैल माह में रिपोर्ट दर्ज हुई थी […]...
मध्यप्रदेश

जहर खाने से विवाहित की मौत, पति बोला- दर्दनिवारक दवा के धोखे में निगल ली थी सल्फास की गोली

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में एक विवाहित महिला की जहर खाने की वजह से मौत हो गई। स्वजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ समय चले इलाज के बाद बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। यह है घटनाक्रम रातीबड़ पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी बाई (40) मुगालिया छाप गांव में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपने पति राधेश्याम के साथ खेतों में मजदूरी करती थी। उसके पति […]...
मध्यप्रदेश

मालवा-निमाड़ अंचल के 14 शहरों में लगे स्मार्ट मीटर, इंदौर के बाद उज्जैन में सबसे ज्यादा

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। बिजली खर्च का सटीक हिसाब देने को मालवा-निमाड़ अंचल के 14 शहरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम गति पकड़ चुका है। दो सप्ताह में इंदौर के बाद सर्वाधिक मीटर उज्जैन में लगाए जाने की खबर है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि इंदौर शहर में करीब 2 लाख 93 हजार, उज्जैन में 80 हजार, रतलाम में 72 हजार, देवास में 46 हजार, खरगोन में 43 हजार स्मार्ट मीटर निशुल्क लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, खंडवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच में भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगे हैं। […]...
मध्यप्रदेश

नई कार लेकर भाई के साथ सीखने गए ड्राइविंग, नीचे उतरते ही गिरी बिजली… टीचर की मौत

Uttarakhand Loksabha
देवास/खातेगांव। जिले के खातेगांव नगर के समीप कार सीखने के लिए भाई के साथ गए निजी स्कूल के एक शिक्षक पर कार से नीचे उतरते ही आकाशीय बिजली बुधवार को गिर गई। शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार खातेगांव निवासी 28 वर्षीय अमित यादव ने कुछ दिन पहले नई कार खरीदी थी। कार सीखने के लिए वो अपने भाई के साथ नगर से बाहर गए थे। उस दौरान कार उनका भाई चला रहा था। बायपास रोड पर कार चलाने के लिए अमित पीछे वाली सीट से जैसे ही कार से […]...
मध्यप्रदेश

मंदसौर में विराजित हैं अष्टमुखी पशुपतिनाथ, 14 जोड़ी बैलों से जुती गाड़ी लाए थे मूर्ति

Uttarakhand Loksabha
मंदसौर। भगवान शिव की विश्व की पशुपतिनाथ की एकमात्र अष्टमुखी मूर्ति मंदसौर में विराजित हैं। यह अनंत श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सावन माह में हर सोमवार को हजारों कांवड़ यात्री आते हैं। सावन के अंतिम सोमवार को शाही सवारी निकलती है। मालूम हो कि भगवान शिव की मूर्ति शिवना नदी से विक्रम संवत 1997 (सन 1940) में निकाली गई थी। ग्रीष्मकाल में नदी का जलस्तर कम होने पर सर्वप्रथम उदाजी को मूर्ति का कुछ अंश दिखा तो समाजसेवक बाबू शिवदर्शनलाल अग्रवाल को सूचना दी। पेड़ की छाव में रखी थी मूर्ति सभी के सहयोग से रेत में दबी […]...
मध्यप्रदेश

इंटरनेट पर सर्च कर व्यापारी ने गवांए 7 लाख रुपए, उपभोक्ता फोरम मामले में निपटारे के नाम पर ठगी

Uttarakhand Loksabha
कटनी: कटनी में एक व्यापारी से सात लाख की ठगी हो गई। राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के प्रकरण के निपटारे को लेकर एक व्यक्ति ने व्यापारी से बैंक खाता व एटीएम की जानकारी ले ली। इसके बाद आरोपित ने व्यापारी के खाते से सात लाख रुपये से अधिक राशि निकाल ली। धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार रघुनाथगंज कपड़ा बाजार के रहने वाले व्यापारी 63 वर्षीय प्रदीप कुमार जैन का राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में मामला चल रहा था। जिसकी चार […]...
मध्यप्रदेश

बारिश के बाद फैल रहा वायरल, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

Uttarakhand Loksabha
 भिंड। बारिश होने के बाद शहर में वायरल फैलने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वायरल फैलने का कारण लगातार हुई बारिश के बाद मौसम में बढ़ रही गर्मी बताया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा लोगों को वायरल से बचने के लिए अलग-अलग प्रकार के नुस्के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में सबसे खस्ता हालत महिला मेडिकल वार्ड में देखी जा रही है। यहां महिला मरीजों की संख्या बढ़ने से मरीजों को लिटाने के लिए पलंग कम पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या […]...
मध्यप्रदेश

कंटेनर पलटते ही मची शराब की लूट, गैलनों में भर-भरकर ढोने लगे लोग, पुलिस पहुंची तो…

Uttarakhand Loksabha
सागर: राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार शराब से भरा कंटेनर ट्रक गाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। बुधवार को गाजीखेड़ा गांव के पास कंटेनर के पलटते ही शराब लूटने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दुर्घटना में कंटेनर ड्राइवर घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कंटेनर ट्रक शराब लेकर बड़वाह से सागर जा रहा था। इसी दौरान गाजीखेड़ा के पास अचानक ट्रक के सामने गाय आ गई। ड्राइवर ने गाय को बचाने की कोशिश की, इस प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में […]...
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने किया शिक्षक को निलंबित, बिना सूचना दिए हुए अनुपस्थित

Uttarakhand Loksabha
भिंड। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने सरकारी प्राथमिक स्कूल कच्छपुरा के शिक्षक अंजवीर सिंह को पदीय कर्त्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता, वरिष्ठ के आदेशों की अनदेखी एवं लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय कलेक्टर (अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग) जिला भिंड के आदेश द्वारा गठित दल 16 जुलाई की दोपहर 2 बजे के लगभग प्राइवेट स्कूल अमर ज्योति हायर सेकेंडरी भारौली रोड का निरीक्षण के लिए उपस्थित हुआ। निरीक्षण के समय शिक्षक अंजवीर सिंह प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय कच्छपुरा की जगह प्राइवेट स्कूल अमर ज्योति स्कूल पर उपस्थित पाए गए। अंजवीर सिंह प्राथमिक […]...
मध्यप्रदेश

खदान में भरे पानी में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मची चीख पुकार

Uttarakhand Loksabha
श्योपुर: श्योपुर अवैध खदान में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे खदान में नहाने पहुंचे थे इसी दौरान हादसा हो गया। एक बच्चे की उम्र 12 साल और दूसरे की 17 साल है। बच्चों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची ओछापुरा थाना पुलिस ने दोनों बच्चों की डेड बॉडी को विजयपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। घटना श्योपुर के ओछापुरा गांव की है। जहां पत्थर माफियाओं की अवैध खदान के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। […]...