35.2 C
Dehradun, IN
April 23, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : राज्य

बिहार

बिहार: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसी पुलिस, छात्रों पर दनादन बरसाईं लाठियां… क्या थी वजह?

Uttarakhand Loksabha
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और मेडिकल के छात्रों के बीज जमकर मारपीट हुई है. छात्रों ने पुलिस के ऊपर पत्थर फेंके तो पुलिस ने भी अस्पताल में घुसकर छात्रों पर लाठी चार्ज किया है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक मेडिकल छात्र घायल हुए हैं. घटना मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में रविवार देर शाम की है.इस मामले में पुलिस ने एक तरफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल छात्रों ने एसकेएमसीएच अस्पताल में इमरजेंसी समेत समस्त मेडिकल सेवाएं ठप कर धरना शुरू कर दिया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने छात्रों […]...
दिल्ली/NCR

कहीं उमस, कहीं बारिश… दिन में छाया अंधेरा, दिल्ली-NCR में बदला मौसम; IMD का अलर्ट जारी

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरुआत उमस के साथ हुई. लेकिन दोपहर तक मौसम बदल गया और बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया. पूर्वी दिल्ली सहित नोएडा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, लेकिन कालिंदी कुंज, ओखला बर्ड सेंचुरी सहित अन्य इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी नहीं हुई. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश हो सकती है. बारिश का ये सिलसिला कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है. भारत […]...
दिल्ली/NCR

केजरीवाल के साथ जेल में हो सकती है अनहोनी… BJP और LG पर बरसे संजय सिंह

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिखी थी. प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिख कर कहा था कि केजरीवाल डाइट चार्ट के हिसाब से खाना नहीं खा रहे हैं. उन्होंने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, जेल में सीएम केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं, जिससे उन का वजन कम हो रहा है. सीएम केजरीवाल की सेहत पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी के दिग्गज […]...
मध्यप्रदेश

रेलवे के टावर वैगन ड्राइवर को गुड्स ड्रायवर के समान मिलेगा रनिंग एलाउंस, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर मुहर

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर मुहर लगा दी, जिसके तहत टावर वैगन ड्राइवर को गुड्स ड्राइवर के समान रनिंग एलाउंस देने के निर्देश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमा कोहली व न्यायमूर्ति संदीप मेहता की युगलपीठ ने हाई कोर्ट के पूर्व आदेश को सही निरूपित किया। भोपाल निवासी पीएन विश्वकर्मा, करण सिंह, हरि सिंह व तेजराम की ओर से अधिवक्ता वृन्दावन तिवारी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता पश्चिम मध्य रेल जोन के […]...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे इंदौर , गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में हुए शामि‍ल

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वायुयान द्वारा इंदौर पहुंचे। वे यहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके पश्चात उनका आज ही वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षकों के सम्मान में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का नाम कुलगुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया है। मुूख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कुलगुरु परंपरा […]...
मध्यप्रदेश

भोपाल में एएसआई के घर में श्वान के बच्चे से क्रूरता, एएसआई बोले- ऐसा कुछ नहीं है

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। राजधानी के देहात थाना क्षेत्र रातीबड़ में रहने वाले एएसआई मोहन लाल के घर का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है। उस वीडियो में एक महिला समेत दो लोग श्वान के बच्चे से क्रूरता करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों एएसआई की पत्नी और बेटा बताए जा रहे हैं। एएसआई फिलहाल सीहोर जिले के एक थाने में पदस्थ हैं। श्वान के बच्चे को एएसआई के घर से कुछ पशुप्रेमियों ने रेस्क्यू करने के बाद उसे शेल्डर होम में रखवाया। घटना करीब 09 माह पुरानी है, जो वीडियो वायरल होने के बाद […]...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार का अनौखा अंदाज, पहले फूल बरसाए फिर झाडू लगाया

Uttarakhand Loksabha
छतरपुर : केंद्रीय मंत्री डाॅ वीरेंद्र खटीक कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। गत दिवस छतरपुर के एक कार्यक्रम में उनका अनौखा अंदाज दिखा। जहां कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों पर पहले फूल बरसाए उसके बाद फूलों का जो कचरा फैला उसे झाड़ू लगाकर साफ करने जुट गए। जहां मौजूद लोगों कहते रहे कि हम लगा देते हैं झांडू लेकिन उन्होंने खुद ही झाड़ू लगाते रहे। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होता रहा। वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ लोकसभा से फिर सांसद चुनकर आए हैं। छतरपुर के एक निजी होटल में वह सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। जहां खुद ही […]...
मध्यप्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर खंडवा के दादाजी दरबार में उमड़े श्रद्धालु, धूनीमाई में हुआ सूखे मेवे का हवन

Uttarakhand Loksabha
खंडवा। अवधूत संत श्रीधूनीवाले दादाजी की समाधि पर शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार से ही पूर्णिमा तिथि शुरू होने पर कल भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दादाजी दरबार पहुंचे। देर रात तक समाधि पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। रात 7:30 बजे जब उत्सव की महाआरती हुई तो आकर्षक विद्युत सज्जा के बीच श्रीदादाजी दरबार भीड़ से पट गया। भज लो दादाजी का नाम भज लो हरिहरजी का नाम के जयकारे से दरबार गूंज उठा। रात 12 बजे धूनीमाई में सूखे मेवे का हवन हुआ। धूनी का तापमान 60 […]...
मध्यप्रदेश

भिंड में सास की पीट-पीटकर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha
भिंड। सोने की मोहरें (सोने के सिक्के) और जमीन बंटवारे को लेकर सास की पीट-पीट कर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती को बरासों पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे चंदूपुरा सब स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तीनों लोग गांव से फरार हो गए थे। और रात में पैदल-पैदल भिंड आ रहे थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें भेज भेज दिया गया है। यह है पूरा मामला बता दें कि 95 वर्षीय सुखदेवी बघेल पत्नी रामनाथ बघेल निवासी खैरोली थाना बरासों के दो बेटे हैं। बड़ा […]...
मध्यप्रदेश

पिस्टल बेचने की फिराक में बैठे थे 4 युवक… मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha
बैतूल। नगर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी पिस्टल और कट्टे की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से तीन देसी कट्टे, एक पिस्टल,एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपितों में एक जिला बदर का आरोपित भी है। आरोपितों को बैतूल के शातिर बदमाश ने बेचने के लिए अवैध हथियार दिए थे। पुलिस अब अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि रैन बसेरा चौक के पास […]...