Category : राज्य
होटल में बना रहे थे ब्रांडेड कंपनी के नकली शैंपू, यूपी के 4 युवक रतलाम से गिरफ्तार
रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने दिलबहार चौराहे के पास बने होटल सुख सागर से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि होटल के एक कमरे में वो नकली शैंपू बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कई ब्रांडेड कंपनियों के खाली और भरे डिब्बे, पैकिंग करने की हॉटगन, प्लास्टिक की पन्नियां, नमक के पैकेट, केमिकल की केन, टब, बाल्टी आदि सामग्री जब्त की गई है। वे इस सामग्री की मदद से नकली शैंपू को बनाते और ब्रांडेड कंपिनयों के नाम वाली बोतल में भरकर पैक करते थे। दबिश के […]...
कटनी में कुए्ं में गैस रिसाव से चार युवकों की मौत, पंप सुधारने उतरे थे, पांचवां आधे रास्ते से लौटा तो बच गया, परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मदद
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में एनकेजे के जुहली गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। चारों लोग पंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे थे। उतरे ही बेहोश हो गए थे। अचानक साथ के लोगों के बेहोश होने के कारण पांचवा व्यक्ति अंदर नहीं आ गया और बाहर निकलकर गांव पहुंचा। साथ ही लोगों व पुलिस को जानकारी दी। उमरिया से टीम बुलाई गई है। एनकेजे पुलिस सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे और चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक जान जा चुकी थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के […]...
नदी पार कर रही थी छात्रा, अचानक बहाव बढ़ने से बीच में फंसी… युवक ने जान पर खेलकर उसे बचाया
खरगोन। खरगोन जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बैड़िया क्षेत्र के भुलगांव व बलिया अंबा पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते नदी-नालों में बाढ़ आ गई। गांव बलिया अंबा के पहाड़ी चीतल नदी में भी बाढ़ा का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां छात्रा नदी पार कर रही थी। बाढ़ आने से वह घबराई। नदी किनारे खड़े युवक बाढ़ में जा पहुंचा और छात्रा को सकुशल नदी पार कराया। गुरुवार को दोपहर में तेज बारिश हुई। इसे लेकर सभी गांवो में सूचना दी गई थी कि नदी में पानी का स्तर बढेगा। कोई नदी नाले पार नहीं करें। […]...
भिंड में 9 अगस्त को कांग्रेस का हल्ला बोल: कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दी जानकारी
भिण्ड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कहा है की लहार में मेरी कोठी को राजनीति के चलते तोड़ने की साजिश की जा रही है। बीते कुछ दिन में भिंड जिले में राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की कोठी की सीमांकन कर नपती की गई थी। 5 दिन बाद गोविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया स्वंय एवं जन समस्याओं को लेकर 9 अगस्त को लहार में एक जन आंदोलन करेंगे और भिंड कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। जन आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ट […]...
मजदूरों से भरी बोलेरो खड़े डंपर से भिड़ी, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 10 घायल
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यात्री पिकअप वाहन और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से भिंड जिले के गोहद इलाके में मजदूरी करने कुछ लोग आ रहे थे, मजदूरों से भरा पिकअप वाहन हाइवे 719 पर पहुंचा ही था गोहद थाना इलाके में डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें रंजीत नाम के व्यक्ति […]...
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि गुरुवार को उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है प्रभात झा बिहार के रहने वाले थे। प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सदस्य भी रहे, प्रभात झा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे थे। कई दिनों से भाजपा नेता प्रभात झा का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। भोपाल के अस्पताल में उनसे मिलने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा […]...
कटनी में कुएं में बेहोश हुए चार युवकों की मौत, एक की मदद के लिए उतरे थे तीन लोग
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एनकेजे थाना क्षेत्र में आने वाले जुहली गांव में मोटर निकालने के लिए एक युवक कुएं में उतर गया था, जिसको बचाने के लिए तीन अन्य किसान भी कुएं में उतर गए और जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों बेहोश हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां पर एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और युवकों को बाहर निकल गया और अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एनकेजे थाना पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना […]...
छत्तीसगढ़ : पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई यात्री ट्रेन, लोको पायलट घायल
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन शुक्रवार तड़के पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका इंजन बेपटरी हो गया और लोको पायलट को हल्की चोट आई। अधिकारियों ने बताया कि कांकेर में एक यात्री ट्रेन गुदुम और भानुप्रतापपुर गांव के बीच पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसके इंजन के सामने के दो पहिये पटरी से उतर गए और लोको पायलट को हल्की चोट आई। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तड़के 3.25 बजे दल्लीराजहरा […]...
मंदसौर में गधों को खिलाए गुलाब जामुन…अनोखी मान्यता देख हर कोई हैरान
मंदसौर : मध्य प्रदेश में जहां भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है वहीं, मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बावजूद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए अच्छी बारिश की कामना के गधों से नमक की बुआई की गई थी और हल चलवाया गया था। अब जब मान्यता पूर्ण हुई तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी बारिश नहीं हुई थी, तब भी इसी तरह मान्यता का पालन किया गया और फिर गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए थे। मानसून के बाद भी […]...
फिगर मेंटन करना छोड़ें हिंदू औरतें, पैदा करें 4 बच्चे… UP के 17 जिले हाथ से निकले; महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने क्यों कहा?
धार्मिक नगरी उज्जैन में बड़नगर रोड पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा मे महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने हिंदू महिलाओं को चार-चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है. स्वामी प्रेमानंद ने वर्ग विशेष की आबादी को लेकर भी टिप्पणी की. वह यहीं नहीं रुके उन्होंने महिलाओ को लेकर कह डाला कि महिलाएं अपना फिगर मेंटन करने के चक्कर में लगी हुई हैं और वहीं दूसरा समुदाय 8 बच्चे पैदा करने में लगा हुआ है. पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज इन दिनों बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबाधाम मंदिर (अर्जी […]...

