Category : राज्य
6 दिन में तीसरी बार खुले मध्य प्रदेश के भीमगढ़ बांध के गेट, प्रशासन अलर्ट
बालाघाट। बालाघाट सहित पड़ोसी जिला सिवनी में बारिश का दौर जारी है। सिवनी में मानसून अत्यधिक मेहरबान होने से संजय सरोवर जलाशय (भीमगढ़ बांध) का जल संग्रहण क्षेत्र एक बार फिर लबालब हो गया है। छह दिन बाद शनिवार को तीसरी बार भीमगढ़ बांध के गेट खोले गए हैं। इसके बाद बालाघाट जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इससे पहले दो बार भीमगढ़ बांध के गेट खोले जा चुके हैं, जिन्हें हालात सामान्य होने के बाद दोबारा बंद कर दिया गया था। कलेक्टर डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने वैनगंगा नदी क्षेत्र से संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश […]...
जमीं पर उतरे बादल… मांडू में जन्नत से नजारे देख मंत्र मुग्ध सैलानी
मांडू। मानसून की सक्रियता से इन दिनों मांडू में प्रकृति ने अपना अद्भुत सौंदर्य बिखेर दिया है। यहां जमीन पर उतरे बादलों को देख सैलानी अभिभूत है। सैलानियों का कहना है कि वह मांडू नहीं, जन्नत की सैर कर रहे हैं। यहां के ऐतिहासिक महलों के साथ अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, ऊंचे पहाड़ों व गहरी खाइयों से उठती धुंध और बहते झरने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। रविवार को हजारों सैलानियों ने मांडू का भ्रमण किया। मांडू और मानसून का गहरा नाता दरअसल मांडू और मानसून का आपस में गहरा नाता है। वर्षा की बूंदें जैसे ही मांडू से टकराती है। […]...
सरगुजा संभाग में पीईकेबी के प्रतिपूरक वनरोपण के अंतर्गत भारतीय वन विभाग ने 50 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में पर्यावरण क्षरण के संबंध में लोकसभा प्रश्न के उत्तर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिरीक्षक (वन्यजीव प्रभाग) को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसमें साल 2023 तक, परसा ईस्ट के बासेन कोयला खदान में खनन के लिए प्रतिपूरक उपायों के रूप में, वनीकरण, खदान सुधार और स्थानांतरण प्रयासों के लिए कुल 53,40,586 पेड़ लगाए गए हैं। इन नए लगाए गए पेड़ों में से लगभग 40,97,395 जीवित पेड़ हैं। वहीं खनन के लिए 94,460 पेड़ों का विदोहन किया गया है। आम आदमी पार्टी के पंजाब […]...
जबलपुर में 8 साल का बच्चा नाले में बहा, तलाश जारी
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 8 साल का बच्चा अचानक एक उफनते नाले में बह गया, यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कटंगी थाना क्षेत्र की है। बच्चा पैर फिसलने के कारण गहरे नाले की तरफ चला गया था, मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। इस घटना की सूचना पर कटंगी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी बुलाया गया और बच्चे को तलाशा गया। लेकिन एक घंटे तलाशने के बाद भी बच्चा कहीं नहीं दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम […]...
छतरपुर में अच्छी बारिश के लिए लोगों ने कराई गधे की शादी, बैंड बाजे के साथ निकाली गई बारात
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में रविवार की सुबह गधे-गधाईया के विवाह कराने का मामला सामने आया है। जहां यह शादी शहर के बीच बाजार गांधी चौक बाजरा में कराई गई। इस दौरान यहां के लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में और गधा-गधईया पक्ष की भूमिका में नजर आए और इस सब के साक्षी बने। इतना नहीं इस दौरान गधों को मिठाई खिलाई और बांटी, ढ़ोल-नगाड़े बजे और गाजे बाजे के साथ जमकर नाच हुआ। लोगों की मानें तो पहले मेढ़क और मेढकी के विवाह कराये जाते थे जिससे अच्छी बारिश होने लगती थी, पर इस बार ट्रेक चेंज कर दिया […]...
सिवनी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और बोलेरो में हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत
सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी से बालाघाट की तरफ जाने वाले मार्ग में धारना के समीप ग्राम कोडिया में रविवार को तड़के एक यात्री बस व बोलेरो वाहन की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बोलेरो वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है तथा दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि सूत्र सेवा यात्री बस जो कि बालाघाट से सिवनी की तरफ आ रही थी। वहीं विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो वाहन कोडिया में आमने सामने से टकरा गए। इस घटना में बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत […]...
खाट पर शव रखकर पार करनी पड़ी नदी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हिनोतिया गांव में एक युवक के शव को परिजनों ने चारपाई पर लेटाकर घोड़ा पछाड़ नदी को पार किया और घर पर लेकर पहुंचे यह मामला शनिवार का है बताया जा रहा है कि युवक के सीने में दर्द था और उसको परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद एम्बुलेंस से युवक के शव को घर लाया जा रहा था, लेकिन नदी किनारे तक ही एंबुलेंस पहुंच सकी इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाली और चारपाई पर शव को रखकर […]...
दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. घटना के अगले दिन यानी रविवार को तैयारी करने वाले छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. छात्रों को वहां से हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर कर रोड आवाजाही शुरू करा दी है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही […]...
आग, करंट और अब पानी से आफत…कई मौतें; दिल्ली में कोचिंग सेंटर्स की लापरवाही कब रुकेगी?
कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट अपने घर और शहर से दूर देश की राजधानी दिल्ली में आते हैं. कड़ी मेहनत और लगन से दिल्ली में रहकर तैयारी करने वाले बहुत से छात्रों का यूपीएससी, स्टेट पीसीएस और वन-डे एग्जाम्स में सेलेक्शन भी होता है. हर साल हजारों की संख्या में दिल्ली रुख करने वाले छात्रों को इस तैयारी में गाइडेंस की जरूरत पड़ती है. ऐसे में सेलेक्शन और बेहतर भविष्य का सपना आंखों में संजोए छात्र बड़े ही उत्साह में कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोचिंग संस्थाओं में एडमीशन भी लेते हैं. इन कोचिंग संस्थानों में […]...
दिल्ली कोचिंग हादसा: ट्रक का दबाव और टूट गया गेट… IAS कोचिंग सेंटर में ऐसे घुसा पानी, 3 की ले गया जान
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और इसमें फंसने से तीन छात्रों की मौत के बाद अब दिल्ली फायर सर्विस ने बयान जारी किया है. दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने इस हादसे के लिए कोचिंग सेंटर में लगे लोहे के गेट को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि यह गेट सड़क पर बहने वाले पानी को रोकने के लिए लगा था. सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के दबाव की वजह से यह गेट टूट गया और सड़क पार बहता हुआ सारा पानी बेसमेंट में गिरने लगा. दिल्ली […]...

