Category : राज्य
तेज रफ्तार में थी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अचानक दो हिस्से में बंटी, ऐसे बचे ट्रेन में बैठे यात्री
बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. बिहार से दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी, उसी समय उसका कपलिंक टूट गया, और देखते ही देखते ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए. ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, ट्रेन के डिब्बों के अलग होने के बाद भी किसी तरह के कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. सोमवार को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर रेल खंड के खुदीराम बोस, पूसा और कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो हिस्सों में अलग-अलग […]...
ट्रक व ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की दर्दनाक मौ’त
नाभा: ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दौलत राम पुत्र पृथी राज नाभा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ऑटो-रिक्शा समेत सवारियों के लेकर रेलवे पुल के पास जा रहा था, तभी अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से अपने ट्रक को वादी के ऑटो में मार दिया। इस दुर्घटना के दौरान वादी और ऑटो में सवार 3 यात्रियों को भी चोटें आईं, जिनमें से बेबी नाम की यात्री की इलाज के दौरान मौत हो […]...
विदेश भेजने के नाम पर Fraud, Immigration Center की महिला सहित 3 गिरफ्तार
मोगा : मोगा पुलिस ने भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने तथा उनके विदेश जाने के लिए फंड शो करने के नाम पर कुछ इमीग्रेशन संचालकों द्वारा एक सहायक मैनेजर से कथित मिलीभगत करके 91 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपियों मानव बांसल, शीफू गोयल, उसकी पत्नी रीना गोयल सभी निवासी एपेक्स कालोनी मोगा तथा निधि सिडाना निवासी धर्मकोट के खिलाफ मामला दर्ज करके कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के सहायक मैनेजर शीफू गोयल तथा उसकी पत्नी रीना गोयल के अलावा मानव बांसल को गिरफ्तार कर लिया गया […]...
दिल्ली-NCR में कहीं बारिश तो कहीं चिपचिपी गर्मी, जानें हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन 10 राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली एनसीआर में छिटपुट बारिश का दौर जारी है. इसी के साथ हवा की गति कम होने की वजह से धूप भी चटखदार निकल रही है. इसके चलते लोग चिपचिपी गर्मी से भी परेशान है. शनिवार को ही दिल्ली में कई जगह मूसलाधार बारिश हुई. वहीं कई इलाके सूखे रहे. इसी प्रकार दिलली से सटे एनसीआर के नोएडा में भी शनिवार को हल्की बारिश हुई, वहीं गुरुग्राम में रिमझिम बारिश हुई थी. इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौमस विभाग के दिल्ली केंद्र ने रविवार के लिए भी दिल्ली एनसीआर में छिटपुट […]...
बिहार में टीचर की दबंगई! छात्र को छड़ी से पीटा, दादी स्कूल पहुंची तो उन्हें बेल्ट से मारा
बिहार के पूर्णियां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां के एक प्राथमिक विद्यायल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने पहले बच्ची को बुरी तरह छड़ी से पीट दिया. फिर जब बच्ची के घरवाले शिक्षक से सवाल करने आए तो शिक्षक ने उन्हें भी बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जब सारे ग्रामीण मार खाते बच्ची की दादी की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय की तरफ दौड़े तो आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया. महिला ने बताया कि बच्ची अक्सर घर आकर शिक्षक की शिकायत करती है. मामला पूर्णियां के रूपौली प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिलिक टोला गोरियर का […]...
एक दिन पहले मनाया 18वां बर्थडेे, फिर ‘सॉरी’ बोलकर पांचवीं मंजिल से कूदी NEET छात्रा
डिप्रेशन… या अवसाद… आज के युग की एक खौफनाक सच्चाई. एक ऐसी स्थिति जिसमें फंसे इंसान को भी पता ही नहीं होता कि वह इस तरह की स्थिति से गुजर रहा है. अवसाद में रहने वाला शख्स आपको हंसता बोलता मिलता है इसलिए ये समझ पाना कई बार बहुत मुश्किल होता है कि उसके मन में क्या चल रहा है? डिप्रेशन में रहने वाले शख्स के अंदर बहुत कुछ चलता है लेकिन बाहर कुछ नहीं आ पाता. कहीं ना कहीं ये एक बड़ी वजह होती है कि अवसाद में रहने वाले इंसान किसी से बात नहीं कर पाते हैं. नहीं […]...
सूरत में निर्विरोध चुने जाने के खिलाफ गुजरात HC में 2 याचिकाएं, BJP सांसद मुकेश दलाल को समन
गुजरात हाई कोर्ट ने सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मुकेश दलाल को उनकी निर्विरोध जीत को चुनौती देने वाली 2 याचिकाओं पर समन जारी किया है. जस्टिस जेसी दोशी की कोर्ट ने दलाल को समन जारी करते हुए 9 अगस्त तक जवाब देने को कहा है. यह मामला पिछले दिनों 25 जुलाई को सुनवाई के लिए आया था. याचिकाकर्ताओं के वकील पीएस चंपानेरी ने आज रविवार को इस मामले की जानकारी दी. कांग्रेस के प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के दौड़ से हट जाने के बाद, 22 अप्रैल को नामांकन […]...
मप्र के मुरैना में खाद के कूपन की भी कालाबाजारी… मजबूर किसानों को 50 रुपये में बेच रहे दलाल
मुरैना। जिले में यूरिया खाद के लिए किसानों की जद्दोजहद बढ़ती जा रही है। किसान पहले टोकन के लिए घण्टों तक लाइन में लग रहे हैं, फिर खाद के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। किसानों की इस मजबूरी को देख दलाल भी सक्रिय हो गए हैं, जो टोकन की कालाबाजारी कर रहे हैं। किसानों का एक टोकन 50 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इस कालाबाजारी में टोकन वितरण से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कृषि उपज […]...
इंदौर के करीब घूमने की जगहों पर टूरिस्ट बनकर जाएं, ना की ‘खतरों के खिलाड़ी’
इंदौर। बारिश शुरू होते ही प्राकृतिक स्थलों की खूबसूरती और भी निखर जाती है। हरियाली की चादर ओढ़े वादियों में पसरी शांति को कलकल बहती नदियों और झरने का शोर तोड़ता है तो पत्तों को छूकर गुजरती हवा आनंद और भी बढ़ा देती है। इंदौर शहर के आसपास ऐसे कई प्राकृतिक स्थल हैं जहां हर कोई जाना चाहता है और जाता भी है। प्राकृतिक सुंदरता से आच्छादित पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। शहर की भागमभाग जिंदगी के बीच वीकेंड में हजारों पर्यटक इन रमणीय स्थलों तक पहुंचते और मौज-मस्ती में लग जाते हैं। मौज-मस्ती के चक्कर में […]...
चुनाव अधिकारी ने साधारण सभा का बदला निर्णय, अब 11 को नहीं 10 अगस्त होगा मतदान
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मण्डल के चुनाव अब 11 को नहीं 10 अगस्त शनिवार को होंगे।चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए इसकी घोषणा निर्वाचन अधिकारी अरविंद दूदावत ने शनिवार को की।जबकि मंडल की साधारण सभा ने 11 अगस्त को चुनाव कराना तय किया था। चुनाव अधिकारी का कहना है कि विधान के अनुसार साधारण सभा को चुनाव की तारीख तय करने का अधिकार नहीं है,यह अधिकारी विधान ने निर्वाचन अधिकारी को दिया है। इस चुनाव में अध्यक्ष, संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री, संयुक्त प्रधानमंत्री, धर्ममंत्री, समाज कल्याण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष आंतरिक लेखा परीक्षक एवं 13 कार्यकारिणी सदस्यों के […]...

