Category : राज्य
छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों का एक्शन जारी, दंतेवाड़ा में एनकाउंटर में मार गिराए 7 नक्सली
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. गुरुवार को दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया. मारे गए नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए. अभी भी सुरक्षबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है. रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. सुरक्षाबलों के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं. नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. कुछ नक्सली घायल बताए जा रहे हैं. इस समय छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ SOG, DRG, CRPF, BSF और कोबरा कंमाडो मिलाकर करीब एक हजार जवानों की टीम ऑपरेशन चला रही […]...
सारण में हिंसा मामले में लालू यादव की बेटी रोहिणी पर FIR, राबड़ी आवास जांच करने पहुंची SIT की टीम
बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद हुई झड़पों में एक की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकियों में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का भी नाम शामिल कर लिया गया है. रोहिणी आचार्य सारण में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ महागठबंधन की उम्मीदवार हैं. सारण से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के प्रतिनिधि मनोज कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की विभिन्न धाराओं के तहत रोहिणी आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बयान में कहा गया है कि मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि […]...
महाराष्ट्र: डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, अंदर फंसे मजदूर; 8 के घायल होने की खबर
महाराष्ट्र के ठाणे में एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी है. फैक्ट्री के अंदर 7-8 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है उन्हें रेस्क्यू करके इलाज के लिए भेजा जा रहा है. विस्फोट इतना भीषण था कि बाहर खड़े वाहनों के कांच में दरारें आ गईं. मौके पर दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीमें पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ठाणे जिले के डोंबिवली का है. यहां मौजूद अनुदान कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद […]...
छोटे भाई और उसकी पत्नी का मर्डर, मासूम भतीजे को भी काट डाला…त्रिपल मर्डर केस से दहला सोनीपत
हरियाणा के सोनीपत के गांव बिंधरोली में सभी तब हैरान रह गए जब, बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई, उसकी पत्नी और उसके तीन माह के बच्चे को तेजधार हथियार से बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, वारदात के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है. हत्या की सूचना मिलने के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस एक ही परिवार में हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए, गंभीरता से जांच में जुट गए. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल […]...
‘पुलिस आएगी या नहीं, कोई जानकारी नहीं’, माता-पिता के साथ इंतजार कर रहे CM केजरीवाल
स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पर लिखा था कि दिल्ली पुलिस उनके माता-पिता से पूछताछ करना चाहती है. मुख्यमंत्री ने लिखा था कि पुलिस ने फोन करके उनके माता-पिता से पूछताछ करने की बात कही थी. हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी लेकिन मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर यह लिखा कि वो अपने घर पर दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल […]...
शहर में तापमान बढ़ने की एक बड़ी वजह आई सामने
जबलपुर। मौसम का पारा जैसे-जैसे बढ़ता है हम अपने घर-दफ्तर को ठंडा करने की कोशिश उतनी करने लगते हैं। कूलर-एयर कंडीशन को ठंडा रखने के लिए लगातार चलाते हैं। इसमें एयर कंडीशन से कमरे का अंदर भले तापमान गिर जाता है, लेकिन मौसम में एयर कंडीशन से निकली ऊष्मा से गर्माहट बढ़ जाती है। शहर में फिलहाल तीन लाख से ज्यादा एयर कंडीशन चल रहे हैं जिसका असर जाहिर है कि तापमान पर नजर आ रहा है। यहां पारा 42 डिग्री के आसपास बना रहता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि दो टन का एक एयर कंडीशन हर घंटे करीब चार हजार […]...
अब एक और दो जून को जबलपुर से परवेल के बीच चलेगी गरीब रथ
जबलपुर। यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी करते हुए ट्रेनों को रद करने का सिलसिल जारी है। इस बीच जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ को एक और दो जून को रद करने का निर्णय लिया गया था, अब इस ट्रेन को फिर बहाल कर दिया है। ट्रेन अब जबलपुर-परवेल-जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी दरअसल रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब जबलपुर-सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस की सेवा बहाल […]...
उज्जैन के बिछड़ौद में सनसनीखेज वारदात, बैंक कर्मचारी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में पाया गया कि पत्थर से सिर कुचलकर युवक हत्या की गई। शव देखकर स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपितों को तत्काल पकडने की मांग को लेकर काफी देर तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर माने। मृतक यूको बैंक में अस्थायी कर्मचारी था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम धुलिया रोड […]...
बुद्ध पूर्णिमा पर नर्मदा तटों में आस्था की डुबकी, सड़कों में जाम के हालात
दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है जिलहरी घाट, तिलवारा घाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट, सरस्वती घाट भी श्रद्धालु नर्मदा डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। सुबह से अब तक लगभग एक लाख श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर चुके हैं। जबकि आज जबलपुर में ही दिन भर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है। गौरीघाट में उमड़ी भीड़ ने लगाया जाम गौरीघाट में सबसे ज्यादा भक्त दूर-दूर से नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे। यहां प्रातःकाल ऐसी भीड़ उमड़ कि घाट पहुंचने वाले मार्ग पर पैर रखने जगह नहीं बची। घाट जाने वाले […]...
पुणे में हादसे में मृत अश्वनी कोष्टा और अनीश ने घर आने के लिए बुक किया था टिकट, यह बनाया था प्लान
जबलपुर: जबलपुर की अश्वनी कोष्टा और उमरिया पाली के अनीश ने जून में आने के लिए प्लान बनाकर टिकट बुक किया था। अश्वनी कोष्टा ने 18 जून और अनीश ने 10 को आने के लिए प्लान बनाया था, लेकिन पुणे के कल्याणी नगर में 17 वर्षीय किशोर की पोर्श कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवा इंजीनियरों की मौत हो गई। दरअसल, पुणे में कुछ आवश्यक कार्य था जिसके लिए उसे इमरजेंसी में बुलाया गया था। कंपनी से फोन आया जिससे वापस पुणे जाना पड़ा पुणे में सड़क हादसे का शिकार हुआ अनीश पिछले महीने ही पाली से गया […]...

