24.8 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : राज्य

मध्यप्रदेश

पुणे कार एक्सीडेंट केस में नाबालिग के दादा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपराध कबूलने के लिए ड्राइवर पर डाला था दबाव

Uttarakhand Loksabha
पुणे कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दादा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर जुर्म कबूलने के लिए दबाव डाला, ताकि पोते को बचाया जा सके। बता दें, आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सीपी पुणे अमितेश कुमार ने बताया, नाबालिग आरोपी के दादा को पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी 365 और 368 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे होश […]...
मध्यप्रदेश

अक्षय कांति बम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली

Uttarakhand Loksabha
इंदौर से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हत्या के कथित प्रयास के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट को लेकर अक्षय कांति बम और उनके पिता को शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। मामले में पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति प्रेमनारायण सिंह ने इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की है। सत्र न्यायालय ने बम (46) और उनके पिता कांतिलाल (75) के खिलाफ 10 मई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस के एक अधिकारी […]...
राजस्थान

200 साल पुरानी परंपरा… खेत में जलाते हैं चूल्हा, सिर्फ एक दिन होता है ये रहस्यमयी अनुष्ठान

Uttarakhand Loksabha
राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा गांव है, जहां के लोग एक दिन घर की रसोई में खाना नहीं बनाते हैं. इसके लिए गांव वाले घर से बाहर खेत में जाते हैं, वहां सभी सामान ले जाकर चूल्हा जलाकर खाना बनाते हैं. गांव में यह परंपरा सालों से चली आ रही है. गांव वालों को भरोसा है कि ऐसा करने से वह किसी भी तरह की आपदा से सुरक्षित बचे रहेंगे. लुहरी गांव में इस रीति-रिवाज को आगे बढ़ाने के लिए गांव के युवा वर्ग भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. गांव के सभी परिवार इस भीषण गर्मी की […]...
मध्यप्रदेश

MP में पर्यटकों की संख्या में इजाफा, मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- पिछले 1 साल में 11 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

Uttarakhand Loksabha
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। मंत्री लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल […]...
मध्यप्रदेश

देशभर के विशेषज्ञों की टीम ने बनवाया शहर का मास्टर प्लान, बैठक में बताया गया की 2041 में कैसा होगा इंदौर

Uttarakhand Loksabha
भविष्य के इंदौर को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के द्वारा दो दिवसीय बैठक में इंदौर के विकास और आम लोगों को भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की, आगामी 20 साल को देखते हुए तैयार किये जा रहे मास्टर प्लान में देश के विशेषज्ञों के द्वारा भी अहम् सुझाव दिए जा रहे हैं। मास्टर प्लान को लेकर हुई बैठक दूसरे दिन भी करीब साढ़े चार घंटे लंबी चली,बैठक में हर बिंदु को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा की गई। इस दौरान इंदौर के प्रत्येक सेक्टर में हो रहे कार्यों की जानकारी भी साझा […]...
मध्यप्रदेश

चुनाव आयोग पहुंची पंडित प्रदीप मिश्रा की शिकायत, कांग्रेस नेता ने की कथावाचन पर रोक लगाने की मांग

Uttarakhand Loksabha
कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने जाने माने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की चुनाव आयोग शिकायत की है। कांग्रेस महासचिव ने पं मिश्रा की कथाओं पर रोक लगाने की मांग की है और पंडित प्रदीप मिश्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी बात कही है। ये है पूरा मामला पंडित प्रदीप मिश्रा की 6 मई को परतवाड़ा में कथा थी जिसके अंतिम दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने सनातन के नाम पर जनता से वोट की अपील की व पीएम मोदी की तारीफ की। इसी बात को लेकर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा निर्वाचन आयोग पहुंच गए और […]...
मध्यप्रदेश

लू की चपेट में मध्य प्रदेश ,भोपाल ,इंदौर समेत कई जिलों में पारा 45 के पार , गुना सबसे गर्म…

Uttarakhand Loksabha
इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को राजधानी भोपाल में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया गुरुवार को भोपाल में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी पूरे मध्य प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। बात करें पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर की तो गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुना में सबसे […]...
मध्यप्रदेश

दारू कंपनी के गुंडों की दलित युवक से क्रूरता, कार में उठाकर ले गए, जबरन शराब पिलाई, लात घूंसों से की पिटाई

Uttarakhand Loksabha
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में दारू ठेका कंपनी के आतंक का मामला सामने आया है। जहां दारू कंपनी के चार गुंडों ने मिलकर एक दलित युवक को रास्ते से उठाकर कार में डालकर ले गए और चलती गाड़ी में कांच बैंड 5 करके 3 घंटे तक मारपीट करते रहे। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत ओटापुरवा के अंतर्गत रमपुरा गांव का 30 वर्षीय अजुद्दी अहिरवार (पिता ग्यासी अहिरवार) डरुवा पटेल के घर से कच्ची दारू लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में दारू कंपनी की कार खड़ी थी। जहां उस कार से चार लोग उतरे और अजुद्दी अहिरवार […]...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने दिव्यांगों के साथ मनाया स्थापना दिवस..

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश का टूरिज्म विभाग अपना 46 वा स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान मध्य प्रदेश के समस्त टूरिज्म के होटल, टूरिस्ट प्लेस, रेस्टोरेंट में स्थापना दिवस के आयोजन किए जा रहे हैं। भोपाल के रेलवे कोच रेस्टोरेंट होटल अशोका लेकव्यू पर दिव्यांग बच्चों के साथ सेलिब्रेशन करते हुए डांस और व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए मनाया। इस दौरान पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और पर्यटन विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर टी ईलैया राजा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को गिफ्ट दिए और रेलवे कोच रेस्टोरेंट में भोजन करवाया। मध्य प्रदेश टूरिज्म स्थापना दिवस के […]...
मध्यप्रदेश

आगर मालवा में परिवार के साथ नहाने गए तीन बच्चे नदी में डूबे, हुई मौत..

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में तीन बच्चे नदी में डूब गए बताया जा रहा है कि इनमें दो सगे भाई बहन थे। घटना शुक्रवार रात की है ग्रामीणों ने दो बच्चों के शव निकाल लिए थे। तीसरे बच्चे का शव शनिवार की सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया। आपको बता दें कि मोनू ,मुस्कान और राजू अपने परिवार के साथ छालड़ा गांव गए थे। यहां पर वह दाह संस्कार में शामिल हुए। परिवार के साथ गए थे नदी में नहाने  बच्चे महिलाओं के साथ नदी पर नहाने पहुंच गए। जब महिलाएं नहाने के बाद लौट […]...