Category : राज्य
पद्मश्री पुरस्कार लौटाएंगे वैद्यराज हेमचंद मांझी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में वैद्यराज के नाम से मशहूर चिकित्सक हेमचंद मांझी ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा देंगे। मांझी ने कहा कि वह जड़ी-बूटियों से इलाज करना भी बंद कर देंगे। मांझी ने फैसला नक्सलियों की धमकी के बाद लिया है। मांझी (72) को पिछले महीने देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात नक्सलियों ने जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमेली और गौरदंड गांवों में दो निर्माणाधीन मोबाइल टावरों में आग लगा दी तथा वहां मांझी को धमकी देने वाले पर्चे फेंके। माओवादी पर्चे में मांझी की एक तस्वीर है […]...
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा क्षेत्र में पिछले दिनों ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी का बॉक्स चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश ईरानी बदमाश हैं जो सोने की अंगूठी से भरा एक बॉक्स चुरा कर ले गए थे। दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गई सोने की अंगूठियां बरामद कर ली हैं। जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया की बाणगंगा क्षेत्र में स्थित भाविका ज्वेलर्स नामक एक ज्वेलर्स की दुकान से दो बदमाश दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर एक सोने की अंगूठी […]...
डंडे से पीट पीटकर युवक की हत्या, गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के ग्राम कुकुरमुड़ा में नागपुर से अपने घर आये युवक की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। वारदात को गांव के ही किसी युवक ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। खैरागढ़ थाना के पुलिस अधिकारियों ने मध्यरात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच कर युवक के शव का पंचनामा किया। मामले में विवेचना जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ लाया गया है। घटना रविवार देर रात की है। जहां बाजार अतरिया के समीप ग्राम कुकुरमुडा में 24 वर्षीय युवक की डंडे से पीट-पीटकर […]...
एसआई ने शराब दुकान के खिलाफ कार्रवाई करने से किया साफ इंकार, एएसआई के आदेश को किया अनदेखा, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर भोपाल पुलिस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एएसआई अपने वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर के आदेश की खुलेआम अव्हेलना करता दिखाई दे रहा है। दरअसल वीडियो भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शराब दुकान समय से पहले खुलने पर मौके पर मौजूद एस आई ने अपने अधीनस्थ ए एस आई को शराब दुकान के खिलाफ पंचनामा बनाने का आदेश दिया। लेकिन एएसआई ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन करने से साफ इंकार कर दिया। उल्टे अपने वरिष्ठ अधिकारी से बहस करने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल […]...
डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचे लोग, पुलिस पर मनमानी करने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला..
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की मनमानी से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे ही कुछ फरियादी अपनी तकलीफ लेकर उपमुख्यमंत्री के बंगले पहुंचे। फरियादियों का कहना है कि पुलिस का अपराधियों को संरक्षण है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस माल बरामद करने के बाद फरियादियों को सामान भी नही लोटा रही है। साथ ही इस तरीके का व्यवहार किया जाता है कि वह दोबारा कंप्लेंट लिखने जाते ही नहीं। इन फरियादियों के आवेदन पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश […]...
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा, फिर जमकर की पिटाई
मध्य प्रदेश के डबरा में एक प्रेमी जोड़े को परिजनों ने तालाबानी सजा दी। मामला भितरवार थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव का है। जहां प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब पुलिस भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक सोना बाथम निवासी मोहनगढ़ अपनी प्रेमिका निवासी देवगढ़ से मिलने रविवार को गया था। तभी परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ा लिया जिसके बाद उनके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट […]...
युवक के साथ रिश्तेदारों की क्रूरता, मुंडन कर जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाया
गुना जिले में एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही युवक का मुंडन किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटनाक्रम 24 मई का बताया जा रहा है। पीडि़त का दावा है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले मावन में रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए। इसके बाद बारां जिले […]...
दिल्ली-राजस्थान में राहत नहीं! 3 दिन के लिए रेड अलर्ट… जानें कब हो सकती है बारिश
दिल्ली समेत पूरा उत्तर पश्चिम भारत लगातार 11वें दिन झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान रहा. पूरे देश में 17 जगहों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया. लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आजीविका पर असर पड़ने लगा है. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है. मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों […]...
दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को आज मिलेगी बेल? कोर्ट सुना सकता है फैसला
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट आज जेएनयू के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुना सकती है. 2020 में हुए दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद पिछले कई साल से जेल में बंद हैं. उमर ने कोर्ट से नियमित जमानत की मांग की है. इस मामले में 13 मई को सुनवाई हुई थी लेकिन फैसला नहीं आ पाया था. घंटों की सुनवाई के बाद स्पेशल जज समीर बाजपेयी ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. वहीं, आज उमर खालिद को कोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकीं हैं. जमानत याचिका का विरोध […]...
पटना लॉ कॉलेज में छात्र की बेरहमी से हत्या, भीड़ के बीच लाठी-डंडों और पत्थर से पीटते रहे बदमाश
बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज में लॉ कॉलेज में परीक्षा देने गए एक छात्र की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक युवक बीएन कॉलेज का छात्र था. हमलावर बदमाशों की संख्या करीब 8 थी. सभी बदमाश अपने चेहरे को ढके हुए थे. घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बदमाश लाठी-डंडों से लैस दिख रहे हैं. बदमाशों ने छात्र को लाठी-डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा. गंभीर हालत में छोड़कर सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले […]...

