Category : राज्य
आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, दो की मौत, 28 लोग हुए घायल…
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। आपको बता दें कि यहां पर तेज हवा और बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा थाना क्षेत्र के खुर्सीपार ग्राम पंचायत अंतर्गत गाड़ाघाट गांव के एक खेत में कुछ लोग मूंगफली खोद रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 28 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई […]...
भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार विहीन होने से नहीं रोक पाए और अब उन्हीं के कार्यकाल में इंदौर में न केवल बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई बल्कि प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी भी शून्य हो गई। ऐसे में आगे इंदौर से प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आवाज उठने लगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं एक ही चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी की इसे दूसरी बड़ी हार करार दिया है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी होटल पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में जुआ खेल रहे युवकों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अमर विलास होटल का है। जहां मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि होटल के कमरे में बड़े स्तर पर बड़ा जुआ चल रहा है जिस पर क्राइम ब्रांच और एमआईजी की टीम ने दबिश दी और मौके पर 10 […]...
प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं जीतू पटवारी! दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में होंगे शामिल
भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी […]...
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली की किलेबंदी, जानें किन-किन चीजों पर लगी रोक
दिल्ली में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं. कल यानी रविवार को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसको लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है. नौ और 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू की जाएगी. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात होंगी. NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी. शपथ […]...
दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई महीने के बच्चे की हत्या, पिता ने पुलिस पर गालियां देने का लगाया आरोप…
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक व्यक्ति ने ढाई महीने के बच्चे की हत्या कर दी। घटना दमोह रेलवे स्टेशन की है। यहां पर मासूम की मां उसे पानी पिला रही थी और पिता किसी से फोन पर बात कर रहे थे , तभी काला कुर्ता पहनकर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। मां ने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी बच्चे के साथ मारपीट करता रहा। पति बचाने पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गया। घटना रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे में भी कैद हो गई है। यह घटना शनिवार […]...
दिल्ली आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 14 जून को
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग के मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 जून तक टल गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और जोहेब हुसैन ने अपना पक्ष रखा और अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध किया. आपको बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में 21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल […]...
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल, फडणवीस के इस्तीफे के बाद गिरीश महाजन होंगे नए डिप्टी सीएम?
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल की खबर आ रही है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देने की तैयारी में हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को मनाने की काफी कोशिश की जा रही है, लेकिन देवेंद्र फडणवीस अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. अगर देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दिया तो महाराष्ट्र में बीजेपी का उपमुख्यमंत्री कौन होगा? ये एक बड़ा सवाल है. सूत्रों के मुताबिक ऐसी संभावना है कि अगर देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देते हैं तो संकटमोचक माने जाने वाले बीजेपी नेता गिरीश महाजन को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. फिलहाल महाराष्ट्र में बीजेपी में गिरीश महाजन का […]...
बिना पासपोर्ट वीजा के नेपाल से भारत घुसा चीनी नागरिक, तलाशी में निकले पत्थर और नक्शा
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. ब्रह्मपुरा थाने के लक्ष्मी चौक इलाके से पुलिस ने बगैर वीजा के भारत में प्रवेश करने वाले चीनी नागरिक ली जियाकी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसकी पहचान चीन के दाजहोंग गांव, कैंगशान काउंटी शेडोंग प्रांत नंबर 75 के रूप में हुई है. उसके खिलाफ भारत में अनाधिकृत घुसपैठ की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने तलाशी में उसके पास से चीन का एक पासपोर्ट, मोबाइल, चार्जर, आइडी कार्ड, बस टिकट, एक विजिटिंग कार्ड, चाइनीज नोट, नेपाली व भारतीय रुपये, दाढ़ी बनाने वाली मशीन, […]...
मेधा पाटकर की सजा पर एक जुलाई को आएगा फैसला, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना की मानहानि के मामले में हैं दोषी
दिल्ली की एक अदालत ने ‘नर्मदा आंदोलन बचाओ’ की नेता मेधा पाटकर को मानहानि मामले में बीते दिनों दोषी करार दिया था. इसमें एक जुलाई को अदालत अपना फैसला सुनाएगी. दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण ने वीआईआर (पीड़ित प्रभाव रिपोर्ट) पेश कर दी है. मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पीड़ित को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए वीआईआर तैयार की जाती है. मामला 23 साल पुराना है. अदालत ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दायर मानहानि मामले में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को 24 मई को दोषी ठहराया था. अपने फैसले में […]...
हैवान पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने लट्ठ मारकर चंगुल से छुड़ाया
राजस्थान के डूंगरपुर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला. बेटी को कमरे में बंद कर उसके साथ रेप कर डाला. पीड़िता की मां ने आरोपी के सिर पर लट्ठ मारकर बेटी को हैवान पिता के कब्जे से छुड़ाया. उसे कमरे में बंद कर दिया. सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां एक 19 साल की बेटी को पिता ने […]...

