Category : राज्य
छतरपुर में वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबा बच्चा, हुई मौत ,परिजनों के साथ गया था नहाने
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में वॉटर लैंड पार्क के स्विमिंग पूल में एक 9 साल का बच्चा डूब गया और उसकी मौत हो गई है। यह घटना ओरछा थाना क्षेत्र के महोबा रोड़ पर फोरलेन हाईवे पर बने वॉटर लैंड पार्क की है। जब एक घंटे तक बच्चा कहीं नहीं दिखा तो परिजन उसे ढूंढने लगे इस दौरान बच्चा डूबा मिला। हादसे के बाद पार्क का संचालक और अन्य कर्मचारी वाटर पार्क में ताला लगाकर मौके से भाग गए हैं। आपको बता दें कि रविवार को बाबू अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क में गया था। सूचना पर पुलिस […]...
अस्पताल में दामाद को देखते ही सास – ससुर ने जमकर पीटा, जानिए पूरा मामला…
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में दामाद की पिटाई का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मामला देर रात छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के गेट के सामने का है। जहां एक 20 साल की आदिवासी महिला जिज्जी बाई को जहर खाने पर परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। इसी दौरान महिला का पति मुंगेरी आदिवासी भी मौके पर पहुंच गया था, जिस को देखते ही महिला के परिजन मायके पक्ष वाले भड़क गए और दामाद के साथ […]...
इंदौर में भाजपा कार्यालय में लगी आग, नई सरकार के जश्न के दौरान हुई घटना..
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने की खुशियां पूरे भारत में मनाई जा रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पटाखे फोड़े गए। मिठाई बांटी गई और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई जा रहीं थीं। कुछ ही देर बाद चौथी मंजिल पर पटाखे चलने से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इंदौर बीजेपी कार्यालय की चौथी मंजिल पर लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया। ऊपरी मंजिल […]...
रुपयों से भरा बैग नहीं छीन पाए तो दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर की हत्या..
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बदमाशों ने लूट की नीयत से व्यापारी पर गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और यहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां पर दवा के थोक व्यापारी घनश्याम अग्रवाल सेवढ़ा से वसूली कर वापस आ रहे थे। तभी अचानक इंदरगढ़ में दो बाइक सवार […]...
भाजपा की कम सीटों पर कांग्रेस का सेलिब्रेशन, इंदौर में लगाए बैसाखी सरकार का पोस्टर…
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और एनडीए के सहयोग से भाजपा की सरकार बन गई। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी के नेतृत्व में “अबकी बार बैसाखी सरकार” के पोस्टर इंदौर शहर में लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि चुनाव से पहले जिस तरह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का छोटे से छोटा या बड़े से बड़े नेता अबकी बार 400 पार के नारे लगाते थे। हर सभा में भाषण में मोदी की गारंटी की बात […]...
छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान,10 जुलाई को होगा मतदान…
जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। चुनाव आयोग ने आज सोमवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी। 14 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बता दें कि अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया था। और एक दिन बाद भोपाल में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र […]...
अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, चार लोग हुए हादसे का शिकार
इन दिनों लिफ्ट हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान के झुंझुनूं में हुए लिफ्ट हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां लिफ्ट हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. यहां महू के प्राइवेट अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट में चार लोग सवार थे. सभी इस हादसे में घायल हो गए. घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है. घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने बताया कि वे लोग अस्पताल में भर्ती अपने परिजन से मिलने आए थे. सभी भात खेड़ी स्खेत्र […]...
बिहार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन कायम रखने से चूकी BJP, विधानसभा चुनाव में नई जातीय गोलबंदी के आसार?
बिहार से मोदी 3.0 में आठ मंत्री बने हैं लेकिन कई जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाना एनडीए के लिए विधानसभा चुनाव में परेशानी का सबब हो सकता है. लोकसभा में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एनडीए के परंपरागत मतदाताओं को तोड़ने का जोरदार प्रयास किया था. इसमें वो आंशिक तौर पर कई जगहों पर सफल भी हुए हैं. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में कुछ जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाना बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से आठ टिकट कुशवाहा को देना एक […]...
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से मोदी और शाह के खिलाफ बीजेपी में तो आवाज उठ ही रही थी। अब इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण का आयोजन कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने डमी भाजपा नेता बन और भाजपा का दुपट्टा डालकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखोटा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाकर इंदौर के सांसद जो सबसे अधिक मतों से जितने वाले सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग की है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी […]...
छत्तीसगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED की Raid, कस्टम मिलिंग मामले में हो रही जांच
मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, मनोज राईस मिल के मालिक एवं राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर पर आज तड़के सुबह ईडी ने दबिश दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे से मनोज अग्रवाल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है और घर के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। 3 से 4 गाड़ियों में अधिकारी कर्मचारी छापेमारी के लिए पहुंचे हैं। जिसमें एक गाड़ी महाराष्ट्र की MH 35 AJ 1727 की है और दूसरी गाड़ी CG 04 NW 9977 सहित तीन अन्य वाहन भी शामिल है। लगभग 8 घंटे की […]...

