26.6 C
Dehradun, IN
April 22, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : राज्य

दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल… मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर फोड़ा ठीकरा

Uttarakhand Loksabha
आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर और दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने राजधानी के कई इलाकों में पावर कट होने पर गंभीर चिंता जताई है और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया है. आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया. दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में लंबा पावर कट हुआ है. भीषण गर्मी में बिजली कटना बहुत कष्टदायक है. आतिशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंडोला में आज एक पावर ग्रीड में भयंकर आग लग गई थी, इसकी वजह से दिल्ली के कई […]...

मानवता शर्मसार! नवजात को कचरे में फेंका, अधजला शव देख भड़के लोग, क्लीनिकों के अवैध करोबार पर उठे सवाल

Uttarakhand Loksabha
बिहार के दरभंगा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक नवजात का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. नवजात का अधजला शव कूड़े के ढेर में मिला है. शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच की. बुरी हालत में नवजात का शव मिलने से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया. उन्होंने इस अमानवीय हरकत के लिए इलाके के निजी अस्पतालों को जिम्मेदार ठहराया है. गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कराया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जिस इलाके में नवजात का शव मिला है यहां पहले भी इस […]...

‘तोहार पतली कमर…’, Delhi Metro में भोजपुरी सॉन्ग पर लड़कियों ने लगाए ठुमके, पब्लिक बोली- ‘स्टेशन पर फोटो लगवाओ, तब सुधरेंगे’

Uttarakhand Loksabha
दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अधिकारियों की तमाम चेतावनियों के बावजूद चलती मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. अब भोजपुरी गाने पर ठुमके लगातीं दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे कुछ लोग मनोरंजक मान रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुचित और मेट्रो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए घोर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो को यातायात के साधन के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इस तरह की गतिविधियां मेट्रो के अनुशासन और दूसरों के आराम में […]...

तंत्र विद्या में सिद्धि पाने के लिए ढाई माह के बच्चे की दी बलि, हत्यारा तांत्रिक बाबा गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha
दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे की मारपीट कर हत्या कर देने वाले हत्यारे को छतरपुर की गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शनिवार की रात 9:30 पर गुलगंज थाना क्षेत्र गुलगंज कस्बे के एक ढ़ाबे से हुई और बाद में आरोपी को दमोह पुलिस को सौंप दिया गया है। दरअसल दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी समाज के माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के द्वारा बिना कारण ही मारपीट करके मार डाला गया और उस व्यक्ति का हुलिया रेलवे स्टेशन पर लगे cctv कैमरे में कैद […]...

जंगली सूअर के 5 शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने मांस पकाते दबोचे

Uttarakhand Loksabha
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सूअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी जहां एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोग में लाया गया। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री […]...

बेखौफ बदमाश दे रहे चुनौती, एक के बाद एक तीन बड़ी वारदातों ने हिलाया दतिया, पुलिस महकमें में हड़कंप

Uttarakhand Loksabha
अगर कहा जाए कि दतिया में बदमाश पुलिस को चोर सिपाही का खेल खेला रहे हैं तो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से शायद यह गलत नहीं होगा। जिले में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या, हत्या के प्रयास जैसी घटनाएं कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस लाचार दिखाई दे रही है। जिले में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से जिला थर्रा गया है। पुलिस एक हत्या को वर्कआउट नहीं कर पाती कि, बदमाश दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। पुलिस पर सुरक्षा का भरोसा करने वाली जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। कोतवाली […]...

मोदी कैबिनेट में MP के 5 सांसद शामिल, शिवराज-सिंधिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Loksabha
नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। मोदी कैबिनेट में इस बार मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो अहम विभाग दिए गए हैं। उन्हें कृषि एवं किसान […]...

5000 की भीड़, 125 पुलिसकर्मी और 2 घंटे तक जलता रहा छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार; हिंसा की कहानी

Uttarakhand Loksabha
छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार रविवार को हिंसा की आग में जल उठा. जमकर पथराव और आगजनी हुई. सतनामी समाज के लोगों ने खूब बवाल काटा. बेकाबू भीड़ ने कलेक्टर भवन में आग लगा दी. पास में ही जिला पंचायत भवन और तहसील ऑफिस भी था, यहां भी तोड़फोड़ कर आगजनी की गई. 100 से अधिक गाड़ियां जला दी गईं. पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी निशाना बनाया गया. पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लाचार नजर आया. प्रदर्शनकारी एक-एक कर गाड़ियों में आग लगा रहे थे. […]...

गर्मी में बीमारी से बचें: मेहनत कम और सेहत का ध्यान ज्यादा रखें

Uttarakhand Loksabha
चिलचिलाती धूप के कारण अब उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पिछले 47 दिन से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है जो सुबह-शाम,दिन-रात चारों पहर लोगों को सता रही है। ऐसे में परेशानियों से बचें और मेहनत कम व सेहत का ध्यान ज्यादा रखें। अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार भी बन सकते हैं। क्योंकि अधिक मेहनत करने पर शरीर से पसीना निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी आने लगती है। यदि शरीर में पानी की कमी पूरी ना की जाए तो जेएएच के […]...

दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछार के आसार

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार के बीच गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र, तेलगांना सहित अन्य प्रदेशों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के ऊपर भी चक्रवातीय परसंचरण बना हुआ है। तीन मौसमी प्रणालियां भी सक्रिय हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे मौसम की रंगत बदल रही है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान में घट-बढ़ […]...