Category : राज्य
प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन
मुरैना में बदमाशों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे 552 पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो। घटना शुक्रवार की कैलारस कस्बे की है। यहां पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के देवकक्ष गांव में चार से पांच बदमाशों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। […]...
नर्मदापुरम में आकाशीय बिजली गिरने से मामी – भांजे की हुई मौत, दो गंभीर घायल..
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केसला ब्लॉक के ग्राम बारधा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, इस घटना में दो लोग घायल हैं। घायलों को सुखतवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से मामी और भांजे की मौत हो गई है। घायल मूला सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खेत में गए थे। अचानक तेज बारिश हुई तो खेत में बने टप्पर पर चले गए तभी बिजली टपरिया पर गिर गई। जिससे सभी लोग बेहोश हो गए थे। […]...
रेल कर्मी के साथ दर्दनाक हादसा, ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्रेन हादसे में सीटीआई राजेश द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन की चपेट में आने से सीटीआई के दोनों पैर कट गए। वे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जाने पहुंचे थे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सीटीआई राजेश ग्वालियर के रहने वाले हैं, उनकी पोस्टिंग झांसी स्टेशन पर कमर्शियल विभाग में हैं। वे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे। तभी ट्रेन नंबर 12642 की चपेट में आ गए और उनके दोनों पैर कट गए।...
ग्वालियर में डबल मर्डर ,हाईवे किनारे मिले शव, इलाके में फैली सनसनी…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार की सुबह शीतला माता मंदिर रोड़ पर हाईवे किनारे दो लोगों के शव मिले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के सिर को पत्थर से कुचला गया है पास में खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है। अभी पुलिस को ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे दोनों की पहचान हो सके। कपड़ों से भरा बैग पुलिस को मिला है। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग या […]...
दिल दहलाने वाली घटना, पति ने लाठी से पीट-पीट कर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट..
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र में आने…...
भोपाल में चलती बाइक पर रील बना रहा युवक नीचे गिरा, हुई मौत..
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रील बना रहा युवक चलती बाइक से नीचे गिर गया। घटना शनिवार की है ,युवक अपने दो दोस्तों के साथ भोपाल के लिंक रोड़ पर बाइक चलाते हुए रील बना रहा था। अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया इसके बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। गाड़ी पर बैठे युवक के दो दोस्त घायल हुए हैं। 10 मिनट पहले ही युवक ने एक रील अपलोड की थी और दूसरी रील वह बना रहा था। सूचना पर टीटी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। […]...
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, जगह जगह हुआ ग्रैंड वैलकम
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार ग्वालियर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। ग्वालियर में आज नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन है और MPL क्रिकेट लीग टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में 210 करोड़ की लागत से स्टेडियम बना है। मेरे पिता का सपना पूरा होने जा रहा है। 210 करोड़ की लागत से बने इस क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन समारोह में पूर्व कप्तान कपिल देव और बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह […]...
हिंदू इलाकों का पानी मुस्लिम इलाकों में दिया जा रहा… BJP नेता का दिल्ली सरकार पर कैसा आरोप?
दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पानी की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है. टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है. आलम ये है कि दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी के टैंकर के ऊपर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पानी को लेकर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. दिल्ली जल संकट को लेकर सियासी जंग भी शुरू हो गई है. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. वहीं, इस बीच दिल्ली में पानी सप्लाई को […]...
सागर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता – पुत्र की दर्दनाक मौत, खेत में काट रहे थे लकड़ी..
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया पाठक में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि अचानक तेज बारिश होने लगी जिसके बाद पिता – पुत्र पेड़ के नीचे बैठ गए थे। तभी अचानक बिजली गिर गई ,दोनों अपने खेत में पेड़ से लकड़ी काट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को देवरी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परषोत्तम अपने बेटे राजेश के साथ खेत पर गए थे। यहां पर खेत […]...
इंदौर में बर्थडे पार्टी में हुए विवाद में युवक की चाकू मार कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना इंदौर के छत्री पुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसमें एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में उसके रिश्तेदार युवक को हिरासत में लिया है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात शिवा ,कान्हा और अन्य दोस्त बर्थडे पार्टी बना रहे थे। बर्थडे पार्टी के दौरान सब ने जमकर शराब पी और अपने-अपने घर चले […]...

