Category : राज्य
अंतिम संस्कार में शामिल होने गए युवक को सांप ने काटा, सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचा ,मचा हड़कंप
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आने वाले अजयगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसे देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज, उनके परिजन व अस्पताल का स्टाफ हैरान रह गया। अस्पताल में मौजूद कुछ लोग डर कर बाहर निकल गए। आपको बता दें कि अजयगढ के माधौगंज में रहने बाला बबलू सोनकर पिता बैजू सोनकर उम्र 24 वर्ष अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट में गया था। जिसे पैर में अचानक जहरीले सांप ने काट लिया, युवक को काटकर सांप तेजी से भागने लगा। युवक ने जब देखा कि उसे […]...
छतरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद : युवक को कट्टे की नोक पर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल…
छतरपुर: छतरपुर में कट्टे की नोक पर एक युवक को निर्वस्त्र कर बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छतरपुर रेंज DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन के निर्देश पर वायरल वीडियो के 20 मिनट के अंदर ही आरोपियों की पहचान कर धड़पकड़ जारी है। जिसमें अब पहचान हुए देवा ठाकुर और लकी घोष गिरफ्तार हुए हैं तो वहीं अन्नू घोष फरार बताया जा रहा है। ●यह है वीडियो में… घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की फूला देवी मार्ग के पास सूनसान […]...
जबलपुर में 1250 रुपए के लिए दोस्त की हत्या ,पत्थर से सिर कुचला, एक्सीडेंट दिखाने ऊपर पटक दी बाइक
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी और लोगों को एक्सीडेंट लगे इसलिए हत्या कर बाइक पटक दी, घटना गढ़ा इलाके के बाईपास रोड़ की है। सनी नाम का युवक ट्रक ड्राइवर था और पिंडारी गांव में रहता था। पुलिस ने सनी के दोस्त पप्पू कोरी को पकड़ लिया है। पप्पू गढ़ा क्षेत्र में रहता है जब आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि सनी और उसने साथ में मजदूरी की थी। मजदूरी करने पर ढाई हजार रुपए मिले थे और […]...
रतलाम में चलती ट्रेन में अवैध वेंडरों के बीच चाकूबाजी, कोच में मच गई भगदड़, तीन घायल..
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में खान-पान की सामग्री ट्रेनों में बेचने वाले अवैध वेंडरो के बीच मंगलवार रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में चाकूबाजी हो गई। इस घटना में तीन वेंडर गंभीर रूप से घायल हैं। चलती ट्रेन में हुई वारदात से कोच के यात्री भी दहशत में रहे। ट्रेन जैसे ही रतलाम स्टेशन पर पहुंची घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी घायलों के परिजन ने जमकर हंगामा किया। पूरी वारदात ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। घायल उमेश निवासी राम मंदिर क्षेत्र ने बताया कि मैं, मेरा भाई गोलू उर्फ नरेंद्र प्रजापत निवासी मोतीनगर […]...
घर पर बोर हुआ तो भांजा-भांजी को साथ ले गया मामा, ट्रेन में बैठाया…फिर इस हाल में मिले तीनों
राजस्थान के बाड़मेर से घर पर बिना बताए निकले तीन नाबालिग बच्चों को जीआरपीएफ पुलिस ने नागौर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया. तीनों बच्चे घर से ट्यूशन के लिए निकले और रेल में बैठे नागौर आ गए. तीनों नाबालिग में बड़ा बच्चा जो नागौर के चाऊ गांव का है. वो अपनी बहन के ससुराल बाड़मेर में पढ़ाई करने के लिए गया था. इस दौरान वहां पर उसका मन नहीं लगा, तो वो घर पर बिना बताए अपनी बहन के दो बच्चों को साथ लेकर ट्यूशन का बता कर घर से निकल गया और बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जोधपुर […]...
मुख्यमंत्री आवास पर लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने मीसाबंदियों पर बरसाए फूल
भोपाल। देश में आपातकाल का काले अध्याय 49 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार, 26 जून को भोपाल में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोकतंत्र के सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से मीसाबंदी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता ,नानाजी देशमुख और जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस […]...
पहली पत्नी के होते प्राचार्य और शिक्षक ने रचाया दूसरा विवाह
डिंडौरी। पहली पत्नी के होते हुए सरकारी स्कूल के एक प्राचार्य और एक शिक्षक द्वारा दूसरा ब्याह रचाने का मामला सामने आया है। प्राचार्य के विरुद्ध शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद जहां सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डा. संतोष शुक्ला ने संबंधित प्राचार्य को निलंबित कर दिया है, वहीं संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अभी कार्रवाई की दरकार है। रामकुमार पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में रहे पहला मामला जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चिचरिंगपुर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम का है। रामकुमार पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। बताया गया […]...
भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र- महाकाल मंदिर में अवैध वसूली से सरकार की हो रही बदनामी
उज्जैन। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आए दिन भस्म आरती, दर्शन के नाम पर हो रही ठगी, मारपीट की घटना तथा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसको लेकर घट्टिया से भाजपा विधायक सतीश मालवीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। विधायक ने इसमें कहा है, मध्य प्रदेश सरकार की भी बदनाम हो रही है। पत्र में अफसरों की लापरवाही का भी जिक्र किया है और शीघ्र ही सीएम से हस्तक्षेप कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग रखी है। विधायक मालवीय ने पत्र में लिखा है कि महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं पूरी […]...
बोलेरो-कार में भिडंत में जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा जा रहे युवक की मौत, पांच में दो की हालत गंभीर
डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर टोला से शहडोल मार्ग पर ग्राम भोकाडोंगरी में बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने हुई भिडंत में 38 वर्षीय युवक की जहां मौत हो गई वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशीष अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि आशीष राय पिता जनक राय निवासी गाड़ासरई अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था। मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे के आसपास शहडोल की तरफ से आ रहे बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने […]...
लुटेरी दुल्हन भी निकली ट्रेवल एजेंसी संचालक को फंसाने वाली महिला, सट्टेबाज के इशारे पर भी कराई थी एफआईआर
ग्वालियर। ट्रेवल एजेंसी संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये ठगने वाली मनीषा प्रजापति और उसके साथी चिंटू जाट से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पड़ताल में सामने आया है कि महिला ने शादी के बाद अपने पति को ही लूट लिया था। महिला शादी के तुरंत बाद ही ससुराल से गहने और अन्य सामान लूटकर भाग गई थी। अब पुलिस डबरा की गैंग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। डबरा की गैंग के बारे में पता लगा है कि इन लोगों ने सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी निशाना बनाया है। इस बारे में अब पुलिस पड़ताल में लग […]...

