Category : राज्य
MP में पहली बार 3 लोगों को मिला CAA के तहत नागरिकता सर्टिफिकेट, CM मोहन यादव ने किया स्वागत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत राज्य में पहली बार तीन आवेदकों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया है. सर्टिफिकेट देने के बाद मध्यप्रदेश शासन की तरफ से तीनों का स्वागत किया गया. इन तीनों में समीर सेलवानी और संजना सेलवानी के पिता पाकिस्तान में रह रहे थे, ये 2012 से ही भारत में रह रहे हैं. इन्होंने CAA के तहत मई में आवेदन किया था. वहीं तीसरी आवेदक राखी दास बांग्लादेश से हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संबंधी मुश्किलों का निराकरण […]...
भीलवाड़ा: रात को दादा के घर में घुसी पोती, फिर तिजोरी से ऐसे निकाल लिए 90 लाख रुपये
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पोती ने अपने ही दादा के घर में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. पुल प्रूफ प्लानिंग के साथ उसने घर में लूट की. फिर तिजोरी से लाखों रुपये लेकर फुर्र हो गई. लेकिन वो कहते हैं न कि चोर चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो, कभी न कभी पकड़ा जरूर जाता है. यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. आरोपी पोती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं. पुलिस ने बताया- 15 जून को हरणी गांव निवासी बक्षु लाल जाट ने आकर रिपोर्ट दी थी. इसमें बक्षु […]...
‘काश बेटे ने भी पहना होता…’, श्रद्धांजलि सभा में पिता ने बांटा हेलमेट, खूब हो रही सराहना
मध्य प्रदेश के दमोह में हुए सड़क हादसे में बेटे की मौत हुई तो पिता ने कुछ ऐसा किया है कि चहुं ओर सराहना हो रही है. मृत युवक के पिता ने मृत्यु भोज कराने के बजाय बेटे की श्रद्धांजलि सभा में हेलमेट बांटे हैं. उन्होंने लोगों में संदेश देने की कोशिश की है कि यदि उनके बेटे ने हेलमेट लगाया होता तो वह जिंदा होता.इसी के साथ उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी लोगों से आग्रह किया कि वह खुद तो हेलमेट लगाएं ही, दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. मामला दमोह जिले के जबेरा विकासखंड के […]...
छत्तीसगढ़: सुसाइड नहीं गला घोंटकर हुई डॉ. पूजा की हत्या! बिस्तर पर मिले स्पर्म से बदल गई पुलिस की थ्योरी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार महीने पहले हुए डॉ. पूजा सुसाइड कांड में अब नया मोड़ आ गया है. डॉ. पूजा की मां रीता चौरसिया ने प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से मामले की जांच कराने के बाद पुलिस की थ्यौरी को चैलेंज किया है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि डॉ. पूजा ने सुसाइड नहीं की है, बल्कि उसकी सोच समझ कर हत्या की गई है. इस मामले में रीता चौरसिया ने अपने पति अनिकेत चौरसिया और पूजा के बॉयफ्रेंड सूरज को आरोपी बनाया है. मामले में नया मोड़ आने के बाद पुलिस ने भी कोर्ट में मामले की री इनवेस्टिगेशन […]...
बिहार में BJP करे NDA का नेतृत्व, बाहरी नेता बर्दाश्त नहीं… अश्विनी चौबे के बयान से बवाल
बिहार में बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि बिहार में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए. पार्टी के संगठन को पार्टी में आयातित माल (बाहरी नेता) हमें कभी बर्दाश्त नहीं है. भागलपुर में बीजेपी नेता ने कहा, इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए. मैं बिना […]...
कटंगी के तुल्ला बाबा पहाड़ी में 57 जानवरों के मिले अवशेष डेढ़-दो माह पुराने
जबलपुर। कटंगी के पास तुल्लाबाबा की पहाड़ी पर मृत मवेशियों के कंकाल मिलने के 24 घंटे में ही प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। प्रशासन ने माना कि पहाड़ी पर 57 जानवरों के अवशेष मिले थे इसमें महज पांच गोवंश के अवशेष हैं। ये सभी जानवरों के अवशेष दो माह से सवा दो साल पुराने है। तीन अवशेष की जांच में पता चला-धारदार हथियार से काटा है चिकित्सकों की रिपोर्ट में ये भी साफ हुआ है कि तीन अवशेष की जांच में पता चला है कि उन्हें धारदार हथियार से काटा गया है। हालांकि प्रशासन ये स्पष्ट नहीं कर पा […]...
बैरागढ़ में ओवरब्रिज का काम समय पर पूरा नहीं हो सका, कारोबार ठप होने से व्यापारी चिंतित
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के पास फाटक की जगह ओवरब्रिज बनाने का काम तय समयसीमा में होना मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग ने भूमिपूजन के साथ 15 माह में यहां से यातायात शुरू करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत काम ही हुआ है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र का कारेाबार ठप हो गया है। व्यापारी संभावित तोड़फोड़ से भी चिंतित हैं। आरओबी का काम पिछले 14 माह से चल रहा है। तय समय सीमा के अनुसार जुलाई माह में काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कह […]...
तीन बार बदली जांच रिपोर्ट, सात पर एफआइआर, फिर भी मिट्टी मिलाने वाले का नाम नहीं
जबलपुर। गेहूं खरीदी में गड़बड़ी करने और अमानक गेहूं गोदाम में रखने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। मझौली के जगदीश वेयरहाउस के संचालक, समिति और गोदाम को किराए पर लेने वालों समेत सात लोगों को मझौली थाने में एफआइआर दर्ज की गई। एफआइआर दर्ज होने वालों में गेहूं में मिट्टी मिलाने वाले व्यक्ति का नाम नहीं कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर मझौली के जगदीश वेयर हाउस इंद्राना रोड मझौली में अनियमितताओं में खरीदी संस्था के अध्यक्ष, वेयर हाउस के मालिक, खरीदी केंद्र प्रभारी से लेकर गोदाम प्रभारी और सर्वेयर सहित सात आरोपियों के […]...
पति जेल में बंद… नौकरी की तलाश कर रही महिला से होटल में दुष्कर्म
ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह भी जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला का पति जेल में बंद है और जब महिला को घर चलाने में मुश्किल आने लगी तो वह नौकरी की तलाश कर रही थी। ऑनलाइन हुई थी युवक से मुलाकात नौकरी तलाशने के दौरान महिला की ऑनलाइन एक युवक से बात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने के लिए उसे होटल बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला […]...
सड़क हादसे में जवान बेटे की हुई मौत, पिता ने किया ऐसा काम बन गई मिसाल!
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा जनपद के चंडी चौपरा गांव के एक नौजवान संकेत सिंह लोधी की 15 जून को सड़क हादसे में मौत हो गई थी, संकेत सिंह 20 साल के थे, अपनी दुकान से घर के मामूली दूरी के सफर पर हर रोज की तरह निकले ही थे की गांव के रास्ते में अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई, सिर पर आई गंभीर चोट से पल भर में ही दुनिया छोड़ गए, हेलमेट न पहनने की वजह से सिर पर चोट आई थी। वही चोट संकेत की मौत की वजह बनी, पिता दौलत सिंह ने […]...

