Category : राज्य
सड़कों के गड्ढे को शिकायत के लिए बनेगा लोकपथ एप, समयसीमा में भरने होंगे
भोपाल। सड़क में अगर कहीं गड्ढा है और वो भरा नहीं जा रहा है, तो आम नागरिक मोबाइल एप से इसकी शिकायत कर सकेंगे। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के पास यह पहुंचेगी और उसे निर्धारित समयसीमा में मरम्मत का काम पूरा करना होगा। इसकी सूचना भी शिकायतकर्ता को दी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग लोकपथ नाम से एप बना रहा है, जिसको लेकर विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश में सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तीकरण के लिए लोकपथ एप (पाट होल रिपोर्टिंग एप) बनाया जा रहा है। इसको […]...
अधजला शव मिला, अंतिम संस्कार भी हुआ… फिर एक मैसेज से जिंदा हो गई महिला; जानें मामला
मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने नोएडा में अपने खाते से पैसे क्या निकाले वह जिंदा हो गई. जी हां…. आपने सही पढ़ा. जिस महिला का उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार कर मृत्यूभोज भी दे दिया था, वह महिला असल में नोएडा में जॉब कर रही थी. जब परिजनों और पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह भी हैरान रह गए. पुलिस ने महिला को उसके नोएडा के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया. ये अतरंगी मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद के मौ थाने का है. यहां की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का […]...
1857 में जिन्होंने अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के, ऐसे स्वतंत्रता सेनानी के गांव के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों के प्रत्येक गांव को स्वातंत्र्य ग्राम घोषित करेंगे. हर स्वातंत्र्य गांव में 1 करोड़ रूपए खर्च करके स्मारक बनाए जाएंगे. इसके तहत राजस्थान के नागौर में आसोप, गुलर और आलनियावास को चिन्हित किया गया है. इसके अलावा भी कुछ अन्य गांवों को इस योजना से जोड़ा जाएगा. राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि राज्य के सभी प्राचीन धरोहर और यादगार स्मारकों को विकसित किया जाएगा. राजस्थान के अंदर 2006 से राज्य के महापुरुषों के पैनोरमा बनाने का काम शुरू हुआ था. उसी समय नागौर जिले […]...
पटना, हजारीबाग, गोधरा और लातूर… NEET पेपर लीक के बन रहे नए लैंडमार्क
बिहार का पटना शहर जो कल तक गोलघर और गांधी मैदान के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह बिहार ही नहीं बल्कि देश भर में नीट पेपर लीक की नई राजधानी के तौर पर मशहूर हो चुका है. पटना कभी प्रतिभाशालियों की फैक्ट्री के लिए भी विख्यात रहा लेकिन पेपर लीक कांड ने प्रतिभा की ये पहचान मिटा दी. पटना ही क्यों, झारखंड का हजारीबाग जो पहाड़ियों और गुफाओं के लिए जाना जाता है लेकिन किसे पता था एक दिन ये शहर पेपर लीक का नया लैंडमार्क बन जाएगा. ना जाने कितनी गुफाओं में पेपर लीक की सचाई दफ्न हैं, […]...
कहीं गवाही न दे दें… युवक को चाकू मार रहे बदमाशों ने दो बच्चों को नदी में फेंका; मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने आए दो हमलावरों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली. इन बच्चों का कुसूर केवल इतना था कि जब बदमाश युवक पर हमला कर रहे थे, तो बच्चों ने उन्हें हमला करते हुए देख लिया था. घटना की गवाही के डर से बदमाशों ने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों बच्चों के शवों […]...
मिठाई लेने गए पति-पत्नी, चोरों ने बच्चों समेत उड़ा ली कार; ऐसे पकड़े गए बदमाश
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना हुई. यहां चोरों ने एक कपल की गाड़ी को चुरा लिया, लेकिन इस गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गाड़ी को खोज निकाला और दोनों बच्चों को भी सकुशल बचा लिया गया. पूरा मामला लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट्स के बाहर का है. दरअसल, शुक्रवार रात एक दम्पति लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट में मिठाई लेने अंदर गए और बाहर गाड़ी में अपने दो बच्चों को छोड़ दिया. वह […]...
जबलपुर, दिल्ली और अब राजकोट…तीन दिन में 3 एयरपोर्ट हादसों ने खोली ‘विकास’ की पोल
भीषण गर्मी के बाद उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दी. एक तरफ तपती धरती को राहत तो मिली लेकिन बरसते बदरा अपने साथ मौत भी लेकर आए. शुक्रवार को भारी बारिश के वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था. हादसे में एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं, आज गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया है. राजकोट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पैसेंजर पिकअप और ड्रॉप एरिया की कैनोपी का एक हिस्सा भरभरा कर गिरने से ये हादसा हुआ. घटना में किसी के भी […]...
राधारानी पर बिगड़े बोल, प्रेमानंद महाराज का गुस्सा और संतों की महापंचायत…प्रदीप मिश्रा के बरसाने में माफीनामे की कहानी
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने आखिरकार अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने ब्रजवासियों की मांग के मुताबिक मथुरा पहुंचकर राधा रानी के मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी है. यह मामला पिछले करीब 17 दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. […]...
ब्लॉग मैनेजमेंट से JDU के कार्यकारी अध्यक्ष तक… नीतीश कुमार के लेफ्टिनेंट संजय झा कौन हैं?
बीजेपी छोड़ने के 12 साल बाद संजय कुमार झा जनता दल यूनाइटेड में आधिकारिक तौर पर नंबर-2 के नेता बन गए हैं. शनिवार को नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी शख्स को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया […]...
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज उनकी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई. जहां, कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने सीबीआई की न्यायिक हिरासत की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. केजरीवाल की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही थी. सीबीआई ने 26 जून को उन्हें अरेस्ट कर लिया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में […]...

