Category : मध्यप्रदेश
इंदौर के संघ पदाधिकारी को साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम से धमकाया
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ प्रचारक को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट करके ठगी की कोशिश की। इसके लिए तीन अलग-अलग नंबरों से उनको काल करके आपराधिक मुकदमा कायम होने की बात कहते हुए कार्रवाई की धमकी दी, लेकिन प्रचारक उनकी धमकी में नहीं आए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी कार्यालय के साइबर एक्सपर्ट साइबर अपराधियों के फोन नंबरों की जांच में जुटे हैं। सदर बाजार टीआइ रत्नाबर शुक्ला के मुताबिक, शांतिपथ निवासी संघ प्रचारक दौलतराम उर्फ सोहन जोशी ने एफआइआर दर्ज कराई है। दौलतराम ने पुलिस को बताया […]...
कभी गठबंधन सरकार में बड़े मध्यस्थ होते थे कमल नाथ, इस बार हाशिए पर
भोपाल। देश में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की गठबंधन सरकार की जब भी बात आई तो दिग्गज नेता कमल नाथ की भूमिका बड़े मध्यस्थ की रहती थी। गांधी परिवार का करीबी होने के कारण कांग्रेस कमल नाथ को आगे करती और गठबंधन के दल भी उन पर भरोसा करते। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला आइएनडीआइ गठबंधन बहुमत से 40 सीटों की दूरी पर है। कांग्रेस के कई नेता इस बार बहुमत पाने वाले राजग (एनडीए) के अन्य दलों को अपने पाले में लाकर सरकार बनाने की आस लगाए हुए हैं लेकिन इस परिदृश्य में कमल नाथ […]...
सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंचे, एमपी के विजेता सांसदों को दी जीत की बधाई
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंचे. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंबा प्रशासनिक अनुभव है, उन्होंने इस चुनाव में भी असंभव को संभव करके दिखाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार एमडीए सरकार बनने जा रही है. पीएम मोदी ने फिर से एनडीए को इतनी बड़ी जीत दिलाई है. एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार एनडीए नेताओं को मौका […]...
विजयवर्गीय ने शंकर लालवानी की शानदार जीत का श्रेय कांति बम को दिया, कह दी बड़ी बात
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बंपर जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लोकसभा चुनाव की जीत का श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम को दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को मिली पौने बारह लाख की जीत में अक्षय कांति बम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद शंकर लालवानी के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता, इसका श्रेय अक्षय कांति बम को जाता है। विजयवर्गीय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बम को लोगों से मुखातिब कराते हुए कहा […]...
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, 1 करोड़ 21 लाख के माल के साथ बाग टांडा की गैंग गिरफ्तार
इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने धार जिले के बाग टांडा के शातिर चोर गिरोह को पकड़कर उनसे 1 करोड़ 21 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उनके निशाने पर ऐसे लोग रहते थे, जो अपना मकान बेचने या किराए पर देने की योजना बना रहे होते थे। गिरोह के सदस्य मकान देखने के बहाने उनके घर में घुसते और रेकी कर लेते इसके बाद जब भी मकान सुना मिलता चोरी की वारदात को अंजाम दे डालते। यह चोर गिरोह इंदौर के 5 अलग अलग थाना क्षेत्र […]...
कुएं में गिरी गाय को बचाने उतरे 3 ग्रामीणों की दम घुटने से हुई मौत, मदद करने गए दो लोग हुए बेहोश
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में गाय को बचाने के लिए गहरे कुएं में तीन ग्रामीण उतर गए थे। आपको बता दें कि एक-एक कर तीनों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने सभी के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस दुर्घटना से गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद थाना क्षेत्र में आने वाले उमरी गांव में गाय कुएं में गिर गई थी। जिसको बचाने के लिए तीन ग्रामीण कुएं में उतर गए। इसके बाद तीनों का दम घुटने […]...
भोपाल के करोंद में मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग, सैकड़ों मोबाइल जलकर राख..
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में करोंद चौराहा पर एक मोबाइल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग में सैकड़ों नए और पुराने मोबाइल जलकर राख हो गए हैं। 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, गनीमत रही पास की दुकान जलने से बच गईं हैं। यह घटना देर रात 2:30 बजे की है। आग की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी मोबाइल की शॉप में लगी आग की लपटें 10 से 15 फीट तक ऊंची उठ रहीं थीं। लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने […]...
इंदौर में देर रात को तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पास के दो घर भी चपेट में आए..
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक तेल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। जिस में लाखों रुपए का ऑयल जलकर खाक हो गया। वहीं पड़ोस के 2 मकान भी चपेट में आ गए हैं। घरों का सामान पूरा जलकर खाक हो गया। आपको बता दें यह पूरा मामला भावरकुआं थाना क्षेत्र के चितावद का है। जहां पर ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था। वहीं पड़ोस के मकान के अंदर 11 लोग फंस गए थे। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया मकान में […]...
देश में पहली बार इंदौर में मना NOTA का जन्मदिन! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न…
मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्वाधिक नोटा पर वोट डलने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप में केक काटकर मनाया गया और इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर की आम जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कांग्रेस के आव्हान पर नोटा को वोट देने की अपील लोकसभा चुनाव में की गई थी। जिसके तहत 2 लाख से अधिक मत नोटा को मिले हैं। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नोटा के देश व इंदौर मे नम्बर-1 आने पर जनता को बधाई देते हुए हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं, जिस पर […]...
नई सांसद अनीता नागर का रतलाम की जनता से वादा, धन्यवाद रैली में बोली- विकास में कसर कसर नहीं छोड़ूगीं
तलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद अनीता नागरसिंह चौहान ने ऐतिहासिक जीत के बाद धन्यवाद रैली में रतलाम की जनता का आभार जताया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, पार्टी के नेताओं आदि सबको दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। धन्यवाद रैली विजय रथ के साथ नाहरपुरा चौराहे से निकली। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य एवं महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष […]...

