Category : मध्यप्रदेश
खंडवा के थापना में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, इंदौर हाईवे पर देशगांव तक भारी वाहन प्रतिबंधित
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा की तैयारी जोर-शोर से जारी हैं। नौ जून से शुरू होने वाली कथा के लिए मोरटक्का रोड पर ग्राम थापना के समीप 25 एकड़ परिसर में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। प्रशासन का ध्यान भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर है। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के निकट होने वाली शिवपुराण कथा श्रवण करने के लिए देश भर से रोजाना लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की जा रही हैं। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर रोड मैप तैयार किया है। पार्किंग के लिए मोरटक्का चौराहा से एक्वाडक्ट […]...
गलत जानकारी देना पड़ गया भारी, चार पंचायत सचिव निलंबित
नगर परिषद डभौरा का गठन आसपास की ग्राम पंचायतों के संविलियन से हुआ है। नवगठित नगर परिषद डभौरा में पंचायतकालीन कर्मियों का नियम विरुद्ध संविलियन किया गया। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच कराए जाने पर तत्कालीन चार ग्राम पंचायत सचिव दोषी पाए गए। सभी का मुख्यालय पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के संविलियन के संबंध में गलत जानकारी देने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने तत्कालीन चार ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इन सभी का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित किया गया है। […]...
नवनिर्वाचित सांसद राहुल सिंह ने चुनाव जीतते ही बनाया यह रिकार्ड
दमोह। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद जहां सरकार गठन की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। वही देखा जाये तो दमोह संसदीय क्षेत्र के 18 लोकसभा चुनाव में अब तक निर्वाचित हुए सभी सांसदों में राहुल सिह सबसे कम उम्र के सांसद बनने वाले पहले युवा सांसद है, जबकि सबसे अधिक उम्र का सांसद बनने का श्रेय डा. रामकृष्ण कुसमरिया को दिया जा सकता है। दमोह संसदीय क्षेत्र में तीन बार अलग-अलग जिलों को शामिल कर संसदीय क्षेत्र बनाया गया लेकिन इन तीनों संसदीय क्षेत्र में अभी तक निर्वाचित हुए 18 सांसदों में राहुल सिह लोधी एकमात्र ऐसे सांसद हैं जो […]...
एमबीए के एग्जाम का पेपर लीक करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा ,पूछताछ में हुए कई खुलासे..
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के एमबीए के एग्जाम का पेपर एग्जाम के ठीक पहले लीक हो गया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की और जांच पड़ताल के बाद इस पूरे मामले में एक निजी कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्रों को हिरासत में लिया है और पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। यह पूरा मामला इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का है। बता दें पिछले दिनों विश्वविद्यालय के द्वारा एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की […]...
आइसक्रीम में निकला कीड़ा, ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया वायरल
गर्मियों में आइस्क्रीम की डिमांड बढ़ जाती है। बच्चे के साथ साथ बढ़ों की भी यह पहली पसंद बन जाती है। लेकिन यदि आइस्क्रीम में कीड़ा निकल आए तो तहलका मचना लाजमी है। कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के बुधनी जिले के भैरूंदा में जहां आइस्क्रीम में कीड़ा निकलने का एक मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बुधनी के भैरूंदा का है जहां एक व्यक्ति ने आइस्क्रीम लेकर खाई, लेकिन उस आईस्क्रीम में खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। जिसका वीडियो बनाकर उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल […]...
खरगोन में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव जनपद में शुक्रवार को लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर वनरक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया है। वनरक्षक ने क्षेत्र के जेसीबी मालिक पर कार्रवाई करने की बात कह कर रिश्वत मांगी थी। वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। शिकायतकर्ता सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि वनभूमि में पट्टे की जमीन पर जेसीबी से कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कांझर बीट वनरक्षक राम सिटोले ने जेसीबी मशीन पर कार्रवाई की धौंस बताई। इसके बाद मामले को रफा दफा करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी, […]...
सीहोर में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक में मारी टक्कर ,दो लोगों की दर्दनाक मौत…
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुदनी तहसील के सलकनपुर रोड़ पर एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको अस्पताल भेजा गया। मौके से बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए आपको बता दें कि कमल ,रंजीत और राकेश अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल और रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश बुरी तरह से घायल हो गया […]...
इंदौर में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, दो गांवों में मिले आठ मरीज
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में डेंगू ने दस्तक दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के आठ मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने बिना देरी किए विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया है। अब तक दो गांवों में डेंगू के 8 मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जांच के दौरान सांगवी गांव में एक और सगड़ोद गांव में सात डेंगू मरीज मिले। पटेल ने बताया कि डेंगू के सभी आठ मरीजों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें दो नाबालिग लड़कियां और 72 वर्षीय […]...
अफेयर में रोड़ा बन गया था पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला…
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी और प्रेमी के एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले टीकमगढ़ के दीगौड़ा थाना क्षेत्र में झांसी हाईवे रोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला था। युवक का नाम अशोक पाल था और युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव का […]...
आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, दो की मौत, 28 लोग हुए घायल…
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। आपको बता दें कि यहां पर तेज हवा और बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा थाना क्षेत्र के खुर्सीपार ग्राम पंचायत अंतर्गत गाड़ाघाट गांव के एक खेत में कुछ लोग मूंगफली खोद रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 28 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई […]...

