18.4 C
Dehradun, IN
March 5, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान,10 जुलाई को होगा मतदान…

Uttarakhand Loksabha
जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। चुनाव आयोग ने आज सोमवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी। 14 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बता दें कि अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया था। और एक दिन बाद भोपाल में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र […]...

अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, चार लोग हुए हादसे का शिकार

Uttarakhand Loksabha
इन दिनों लिफ्ट हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान के झुंझुनूं में हुए लिफ्ट हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां लिफ्ट हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. यहां महू के प्राइवेट अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट में चार लोग सवार थे. सभी इस हादसे में घायल हो गए. घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है. घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने बताया कि वे लोग अस्पताल में भर्ती अपने परिजन से मिलने आए थे. सभी भात खेड़ी स्खेत्र […]...

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शन

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से मोदी और शाह के खिलाफ बीजेपी में तो आवाज उठ ही रही थी। अब इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण का आयोजन कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने डमी भाजपा नेता बन और भाजपा का दुपट्टा डालकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखोटा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री  बनाने ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाकर इंदौर के सांसद जो सबसे अधिक मतों से जितने वाले सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग की है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी […]...

छत्तीसगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED की Raid, कस्टम मिलिंग मामले में हो रही जांच

Uttarakhand Loksabha
 मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, मनोज राईस मिल के मालिक एवं राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर पर आज तड़के सुबह ईडी ने दबिश दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे से मनोज अग्रवाल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है और घर के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। 3 से 4 गाड़ियों में अधिकारी कर्मचारी छापेमारी के लिए पहुंचे हैं। जिसमें एक गाड़ी महाराष्ट्र की MH 35 AJ 1727 की है और दूसरी गाड़ी CG 04 NW 9977 सहित तीन अन्य वाहन भी शामिल है। लगभग 8 घंटे की […]...

NSUI ने नीट एग्जाम परिणाम में गड़बड़ी को लेकर किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग…

Uttarakhand Loksabha
नीट यूजी 2024 के परिणाम 4 जून को जारी हुए आपको बता दें कि परिणाम को लेकर लगातार विरोध का दौर जारी है। भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की, एनएसयूआई ने नीट परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े किए । एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि आप सभी पत्रकार बंधुओ ने देखा कि जिस प्रकार से मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ। पैसे लेकर आयोग्य लोगों को एमबीबीएस डॉक्टर बनाने की कोशिश की गई। उसी प्रकार अब राष्ट्रीय स्तर पर व्यापम घोटाला दोहराया जा रहा है। चौकसे ने […]...

BJP को तीसरी बार क्यों नहीं मिला स्पष्ट बहुमत? नरेंद्र मोदी से क्या हुई भूल, संत राजेंद्र दास महाराज ने किए बड़े खुलासे

Uttarakhand Loksabha
निवाड़ी जिले की प्रभु श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा के सुरभि गौशाला में चल रही कथा के दौरान राष्ट्रीय संत राजेंद्र दास जी महाराज ने लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ओरछा के रामराजा सरकार ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था। उनका कहना है कि 2014 में ओरछा में 18 करोड़ श्री राम जय राम जय जय राम के जपों के बाद उन्हें स्पष्ट बहुमत मिला लेकिन मोदी जी ओरछा दरबार में रामराजा सरकार के दर्शन करने नहीं आए। उसका परिणाम उन्हें इस चुनाव में मिला है अब भाजपा […]...

BJP विधायक के चचेरे भाई ने लाइसेंसी रिवॉल्वर खुद को मारी गोली, बीमारी के चलते डिप्रेशन में थे

Uttarakhand Loksabha
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के 75 वर्षीय चचेरे भाई ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अशोक सिंह राठौर भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर का चचेरे भाई थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में जवाहर कॉलोनी में अपने घर पर अशोक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया […]...

दफनाए गए कछुए के शव को निकाला गया बाहर ,शिकायत के बाद वन विभाग ने जिला अस्पताल कैंपस में की खुदाई..

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जिला अस्पताल परिसर में दफनाए गए कछुए के शव को वन विभाग की टीम ने खुदाई कर बार बाहर निकाला है। बताया जा रहा है की वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने कछुए को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया है, जिसके बाद टीम यहाँ पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ के बाद जमीन की खुदाई की और मरे हुए कछुए को बाहर निकाला गया। वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो कछुआ करीब दो माह पूर्व जमीन में दफनाया गया था कछुआ लाल कपड़े में था इससे तंत्र क्रिया की […]...

टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, कटर से ट्रक काटकर निकाले शव..

Uttarakhand Loksabha
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। आपको बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका, यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक प्रयागराज से सतना की तरफ जा रहा था और दूसरा रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीन फायर ब्रिगेड […]...

स्कूटी से टक्कर के बाद हुआ विवाद, बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने अधेड़ को उतार दिया मौत के घाट

Uttarakhand Loksabha
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार अधेड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए आपको बता दें की घटना शुक्रवार की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले दुर्गा नगर इलाके में बाइक और स्कूटी में टक्कर हो […]...