Category : मध्यप्रदेश
गो रक्षा के लिए सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन
इंदौर। गो वंश की तस्करी के विरोध में हिंदू संगठनों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत, बजरंग दल गो रक्षा विभाग के साथ विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। गो रक्षा के लिए ज्ञापन में विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख किया गया। विहिप मालवा प्रान्त के मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि गो माता के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती है। गाय हम सभी के लिए पूजनीय है। वैज्ञानिक रूप से भी गौवंश का अपना महत्व है। गो हत्या अपराध भी […]...
शरीर पर जख्म के निशान, कपड़े पर खून के धब्बे… जंगल में पेड़ पर लटकी मिली बच्चे की लाश
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां चरगवां थाना क्षेत्र के डभोला के पास एक 12 साल के बच्चे की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली. बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक बच्चे का नाम शिवम ठाकुर है. वह डभोला के चरगवां का रहने वाला है. पुलिस ने गांववालों से बात की है. गांववालों ने पुलिस को बताया कि शिवम की मां की मौत पहले ही हो […]...
सो रही पत्नी को करंट लगाकर मारा, बोला- घर में मनमानी से हो गया था परेशान
छिंदवाड़ा। करंट लगाकर पत्नी को हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम झिरना में सुशीला पति नंदकिशोर डेहरिया (45) निवासी झिरना की मौत की सूचना मिलने के बाद टीम जांच लिए मौके पर पहुंची थी। जांच में साफ हो गया कि करंट लगाकर हत्या की गई है। इस मामले में महिला के पति और परिवार के अन्य लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया कि पति नंदकिशोर पत्नी सुशीला की मनमानी से परेशान हो गया था। वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था।जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में […]...
ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत..
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नवलगांव में कथा सुनने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां गई थीं, तीनों कथा स्थल से दादा महाराज होते हुए टोन घाट की तरफ निकल गईं और रास्ता भूलने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहीं थीं। तभी बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच में नहर के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ठाकुर गाड़ी चला रही थी, उसको मामूली चोट आई है। तीनों लड़कियां शनिवार को बागेश्वर महाराज की कथा में […]...
बेटे ने रुपए नहीं देने पर पिता की खाट की पाटी से पीटकर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला…
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आने वाले दतेरा गांव में एक युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह विवाद रुपयों के पीछे हुआ था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंह के बड़े बेटे धर्मेंद्र ने पैसों की चाहत में लाल सिंह के साथ मारपीट की और उसके बाद लाल सिंह की मौत हो गई घटना शुक्रवार की है। लाल सिंह के छोटे बेटे महेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसका बड़ा भाई अलग रहता है। बड़ा भाई घर पर आया था और पिता के […]...
छतरपुर में वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबा बच्चा, हुई मौत ,परिजनों के साथ गया था नहाने
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में वॉटर लैंड पार्क के स्विमिंग पूल में एक 9 साल का बच्चा डूब गया और उसकी मौत हो गई है। यह घटना ओरछा थाना क्षेत्र के महोबा रोड़ पर फोरलेन हाईवे पर बने वॉटर लैंड पार्क की है। जब एक घंटे तक बच्चा कहीं नहीं दिखा तो परिजन उसे ढूंढने लगे इस दौरान बच्चा डूबा मिला। हादसे के बाद पार्क का संचालक और अन्य कर्मचारी वाटर पार्क में ताला लगाकर मौके से भाग गए हैं। आपको बता दें कि रविवार को बाबू अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क में गया था। सूचना पर पुलिस […]...
अस्पताल में दामाद को देखते ही सास – ससुर ने जमकर पीटा, जानिए पूरा मामला…
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में दामाद की पिटाई का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मामला देर रात छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के गेट के सामने का है। जहां एक 20 साल की आदिवासी महिला जिज्जी बाई को जहर खाने पर परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। इसी दौरान महिला का पति मुंगेरी आदिवासी भी मौके पर पहुंच गया था, जिस को देखते ही महिला के परिजन मायके पक्ष वाले भड़क गए और दामाद के साथ […]...
इंदौर में भाजपा कार्यालय में लगी आग, नई सरकार के जश्न के दौरान हुई घटना..
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने की खुशियां पूरे भारत में मनाई जा रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पटाखे फोड़े गए। मिठाई बांटी गई और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई जा रहीं थीं। कुछ ही देर बाद चौथी मंजिल पर पटाखे चलने से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इंदौर बीजेपी कार्यालय की चौथी मंजिल पर लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया। ऊपरी मंजिल […]...
रुपयों से भरा बैग नहीं छीन पाए तो दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर की हत्या..
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बदमाशों ने लूट की नीयत से व्यापारी पर गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और यहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां पर दवा के थोक व्यापारी घनश्याम अग्रवाल सेवढ़ा से वसूली कर वापस आ रहे थे। तभी अचानक इंदरगढ़ में दो बाइक सवार […]...
भाजपा की कम सीटों पर कांग्रेस का सेलिब्रेशन, इंदौर में लगाए बैसाखी सरकार का पोस्टर…
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और एनडीए के सहयोग से भाजपा की सरकार बन गई। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी के नेतृत्व में “अबकी बार बैसाखी सरकार” के पोस्टर इंदौर शहर में लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि चुनाव से पहले जिस तरह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का छोटे से छोटा या बड़े से बड़े नेता अबकी बार 400 पार के नारे लगाते थे। हर सभा में भाषण में मोदी की गारंटी की बात […]...

