Category : मध्यप्रदेश
जम्मू कश्मीर आतंकी हमले को लेकर इंदौर में आक्रोश, बजरंगदल ने जलाया आतंकवाद का पुतला
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद तीर्थ यात्रियों की बेरहमी से की गई निर्मम हत्याओं को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस आतंकी हमले में कई यात्री घायल हुए हैं वहीं, कई यात्रियों की मौत हो गई थी। घटना पर आक्रोश जताते हुए इंदौर में बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया। इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर भी बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे जहां आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बजरंग दल जिला संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया कि एक तरफ धारा 370 हटने के बाद यहां खुशनुमा माहौल है, वहीं आतंकवादी पनप […]...
चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, मेकिंग चार्ज और जीएसटी काटकर खरीद रहे चोरी का सामान
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला डोंगरगढ़ शहर के भीमनगर का है। जहां पर ममता इंदुरकर के घर से डेढ़ लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए अपने उच्च अधिकारी को अवगत करा टीम गठित कर पतासाजी कर पूरे मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित उसके सहयोगी दोस्त रौनक राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो आरोपी ने यारी दोस्ती में पैसे खर्च करने के […]...
एकलव्य आदिवासी छात्रावास में मिड डे मील के नाम लाखों का घोटाला, एक फोन ने खोल दी पोल
बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास में मध्यान भोजन के नाम पर हुए लाखों रुपए के घोटाले की एक फोन कॉल ने पोल खोल कर रख दी है। दरअसल सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास पहले से ही विवादों में रहा है, यहां के तत्कालीन प्राचार्य उद्देश्य जाटों को कुछ माह पहले ही निलंबित किया गया था। अब मध्यान भोजन के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, नए प्राचार्य के रूप में सुदर्शन सेठी प्रभार संभाले हुए हैं। एक दिन उन्हें एक कंट्रोल दुकान से एक […]...
बच्चों के विकास के लिए आउटडोर गेम्स जरूरी, फिजिकली भी फिट रहेंगे
तकनीक और सुविधाओं के बदलते दौर में बच्चों के खेलने कूदने का तरीका भी डिजिटल हो गया है। फोन में वीडियो गेम्स से लेकर पीएस5 को अपना खेल का साथी मान चुके बच्चे अब आउटडोर गेम्स में रुचि नहीं दिखाते हैं। तकनीक के मामले में तो उनकी पकड़ मजबूत हो रही है लेकिन क्या इसका प्रभाव बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर होता है ? हां आउटडोर गेम्स में कम रुचि रखने वाले बच्चों का बहुमुखी विकास प्रभावित होता है। न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास पर भी इसका असर दिखाई देता है। उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी […]...
पिज्जा में मिलाकर खिलाया नशीला पदार्थ, दुष्कर्म के दौरान बनाए अश्लील वीडियो… ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए जेवर
ग्वालियर। बांदा की रहने वाली छात्रा ग्वालियर आई थी। वह यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोस्ती राकेश लोधी निवासी हजीरा से हुई। 15 नवंबर 2022 को छात्रा के कमरे पर वह आया। उसने पिज्जा खाने के लिए दिया। जैसे ही छात्रा ने पिज्जा खाया तो उसे बेहोशी छा गई। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसने वीडियो और फोटो बना लिए। वो छात्रा को ब्लैकमेल कर जेवर ले लिए। छात्रा से और रुपये मांग रहा था। परेशान होकर छात्रा बांदा चली गई। अब हजीरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह है […]...
खेत में दो सगे भाइयों को काट डाला, जमीन विवाद ने ली जान
जिला मुख्यालय जगदलपुर से छह किलोमीटर दूर बकावंड ब्लाक के ग्राम इरिकपाल में मंगलवार को दो परिवारों के बीच जमीन विवाद ने दो सगे भाइयों की जान ले ली। दोपहर 12 से एक बजे के बीच 10-12 लोग गांव से आधा किलोमीटर दूर खेत में पहुंचे और वहां काम कर रहे शेखर कश्यप 25 वर्ष और उनके बड़े भाई दोनों को फरसा कुल्हाड़ी वी तीर से हमला कर बेरहमी ने मार डाला। हत्यारों के सिर पर खून इस कदर सवार था कि उन्होंने एक शेखर कश्यप के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई है। एसपी भी […]...
साढ़ेसाती का झांसा देकर लूटा मंगलसूत्र और मोबाइल, लुटेरा उत्तराखंड से गिरफ्तार
इंदौर। पुलिस ने ऐसे ठग-लूट गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्गों और महिलाओं से आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं। आरोपित ने एक महिला से तो शनि की साढ़ेसाती का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल छीन लिया था। इस गिरोह के सदस्य पूरे देशभर में घटनाएं करते हैं। पकड़ा गया आरोपित भी मध्य प्रदेश के देवास और राजस्थान के जयपुर में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सुबह सैर के दौरान महिला को लूटा इंदौर के एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक, स्थानीय अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 30 मई को प्रभा द्विवेदी […]...
चीतों के नए घर गांधी सागर अभयारण्य पर अब नई सरकार लेगी निर्णय
भोपाल। चीतों के लिए नया ठिकाना अब केंद्र की नई सरकार तय करेगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर निर्णय नहीं हो सका था। आचार संहिता हटने के बाद दिल्ली में 10 जून को बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के चलते बैठक निरस्त कर दी गई। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के अतिरिक्त चीतों को अन्य स्थान पर भी बसाने का निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश में ही गांधी सागर अभयारण्य लगभग तैयार कर लिया गया है। चीतों की खुराक लिए यहां 300 से […]...
गड़बड़ी कहीं भी हो सरकार कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए कड़े निर्देश
भोपाल। प्रदेश में गड़बड़ी किसी भी तरह की स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां कहीं नियमों के विपरीत काम होगा, वहां कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध खनन हो या फिर कानूनी व्यवस्था से जुड़े हुए मामले त्वरित कार्रवाई की जाएगी। रोजगार सरकार की प्राथमिकता में है और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने को लेकर काफी दुष्प्रचार किया लेकिन हमने कोई भी योजना बंद नहीं की बल्कि सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम किया है। एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत 13 जुलाई से प्रदेश में होगी। 16 जुलाई से हेलीकॉप्टर से धार्मिक पर्यटन सेवा को […]...
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को राहत, अब 60 दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत मिलेगी मदद
भोपाल। घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी अब 60 दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत सहायता देंगे। इसी तरह, चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से तत्काल पंजीयन का नवीनीकरण रजिस्ट्रार एमपी पैरामेडिकल कौंसिल तीन दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत किया जाएगा, जबकि इसी विभाग के अंतर्गत पैरामेडिकल प्रैक्टिशनर का पंजीयन भी रजिस्ट्रार एमपी पैरामेडिकल कौंसिल 30 दिन में करेंगे। एमपी पैरामेडिकल काउंसिल में तत्काल पंजीयन 3 दिन में ही किया जाएगा। पंजीयन के नवीनीकरण की अवधि 30 दिन रहेगी। जल संसाधन विभाग की ओर से […]...

