31.2 C
Dehradun, IN
April 29, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता

Uttarakhand Loksabha
अगर आपने ऐसे किसी ट्रस्ट या संस्था को दान दिया है, जो आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत कर छूट का लाभ दिलाते हैं, तो आपको उनसे फार्म 10बीई जरूर ले लेना चाहिए। पहले दानकर्ताओं को बतौर सबूत उस संस्था से मिली दान रसीद ही पेश करनी पड़ती थी। मगर वित्त वर्ष 2022-23 से नियम बदल गए हैं और अब दानकर्ता को संस्था से फॉर्म 10बीई लेना ही पड़ता है। पंकज शर्मा,चार्टर्ड एकाउंटेंट के मुताबिक संशोधन के बाद दान प्राप्त करने वाली संस्था को फार्म 10बीडी के जरिए दानकर्ता का विवरण आयकर विभाग को देना होता है। साथ ही […]...

उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन स्थित पुलिस लाइन में पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने हेलीकॉप्टर की विधिवत पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने हेली सेवा के तहत प्रथम यात्री मुंबई से आई दिशा सिंह और उनके परिवार को विमान टिकट का प्रदान किया. पहले चरण में भोपाल उज्जैन ओंकारेश्वर और इंदौर उज्जैन ओंकारेश्वर रूट पर हवाई सेवा प्रारम्भ की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी पर इस सेवा की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएमश्री धार्मिक पर्यटन […]...

छात्रों को प्रवेश के लिए काॅलेज नहीं कर पाएंगे बाध्य, 30 सितंबर तक दाखिला निरस्त तो लौटानी होगी फीस

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। मध्‍य प्रदेश के काॅलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। काॅलेज में प्रवेश लेने के बाद भी विद्यार्थी अपना दाखिला निरस्त करवा सकते हैं उनकी पूरी फीस भी काॅलेजों को वापिस करनी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए है। 30 सितंबर तक विद्यार्थी प्रवेश को लेकर फैसला ले सकते हैं। इसके पश्चात यदि दाखिला निरस्त करवाते हैं तो उनकी फीस से एक हजार रुपये काॅलेज काटकर शेष राशि लौटाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने भी इस बारे में आदेश जारी किया है। अब काॅलेज विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद काॅलेज में रहने के लिए बाध्य नहीं कर पाएंगे। […]...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ, बोले – उज्जैन में जल्द ही एयरपोर्ट भी बनेगा

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में “पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि हेलीकॉप्टर आधारित इस हवाई सेवा से नागरिक प्रदेश के रमणीय धार्मिक पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। उज्‍जैन का होगा निरंतर विकास सीएम ने यह भी कहा कि हनुमानजी की पूंछ की तरह उज्जैन में विकास कहां जाकर रुकेगा पता नहीं। उज्जैन में जल्द ही एयरपोर्ट भी बनेगा। इसके लिए भारत सरकार ने प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। शिप्रा में अब कान्ह का पानी भी नहीं मिलेगा। जल्द ही उज्जैन -इंदौर सिक्स लेन […]...

बेकाबू ट्राॅले ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Uttarakhand Loksabha
खंडवा। खंडवा-हरसूद मार्ग पर आशापुर में रविवार को तेज रफ्तार ट्राॅला एक बाइक चालक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होने से छह अन्य वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। वाहनों को टक्कर लगने से कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना से बस स्टैंड क्षेत्र में कोहराम मच गया। ट्र्राॅला क्रमांक एमपी 07 एचबी 37773 हरदा की ओर से बालू रेत भरकर खंडवा आ रहा था। आशापुर स्थित अग्नि नदी के पुल से उतरते समय […]...

उज्‍जैन में गंगा दशहरा पर पेशवाई में दिखा सिंहस्थ महाकुंभ जैसा नजारा

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर रविवार को अमृत सिद्धि योग में गंगा दशहरा मनाया गया। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के नृत्यार्चन से हुई। रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के 120 कलाकार ने भस्म आरती के बाद नृत्य प्रस्तुति दी। यह रात 11 बजे शयन आरती तक सतत चलेगी। इसके बाद सभी संत एवं भक्तों ने नीलगंगा सरोवर में स्नान किया। स्नान पश्चात मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक किया गया।     मुख्यमंत्री ने चांदी के सिक्के से किया जूना अखाड़ा के देवताओं का पूजन         नीलगंगा स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में आयोजित गंगा […]...

मप्र में जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य जारी रहेगा – मुख्‍यमंत्री

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भंवरसला तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को संकल्‍प दिलाया। उन्‍होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन है। 5 जून से शुरू होकर 16 जून तक पूरे प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता करने वाले सभी लोगों का मैं आभार मानता हूं। डॉ. मोहन यादव ने […]...

पति की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में शव फेंक कर लगा दिया ढक्‍कन, पुलिस को बताया-इसलिये मार डाला

Uttarakhand Loksabha
छिंदवाड़ा। जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छि‍पा दिया। महिला ने इसके साथ ही पति का शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन से पैक कर दिया था। महिला ने हत्‍या की वारदात को जब अंजाम दिया जब वह और पति ही घर पर था। महिला ने गमछे से पति का गला घोंटकर मार डाला। महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी। महिला ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर पति की हत्‍या की जानकारी दी। आरोपी पत्‍नी का नाम शीला मसकोले और उसके पति का […]...

गोरखपुर राशन दुकान से वनवासियों काे मिलने वाला अनाज हो गया चोरी

Uttarakhand Loksabha
 सिवनी। वनांचल में रहने वाले आदिवासी परिवारों को मिलने वाले राशन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। आदिवासी बाहुल्य कुरई विकासखंड के सुदूर क्षेत्र की वन समिति पहाड़गंज अंतर्गत उचित मूल्य राशन दुकान गोरखपुर में रखे गेहूं-चावल के बोरों समेत शक्कर व इलेक्ट्राॅनिक तौल कांटा अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव की सड़क से तेज रफ्तार से एक पिकअप व कार निकलने के आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब सामुदायिक भवन में संचालित राशन दुकान पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी राशन दुकान विक्रेता […]...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भोपाल में रोड शो आरंभ, ट्रेन के सफर में दिखा अलग अंदाज, 65 स्थानों पर सजे स्वागत मंच

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। यहां श‍िवराज रोड शो कर रहे हैं। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय […]...