24.9 C
Dehradun, IN
April 24, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

विधानसभा में कांग्रेस ने उठाई नर्सिंग घोटाले पर चर्चा की मांग, मंत्री बोले- यह मामला हाईकोर्ट में है

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। विधानसभा में नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर हंगामा कांग्रेस के सदस्यों ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। मंत्रियों और अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। इस पर काम रोककर चर्चा कराई जानी चाहिए। वहीं सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि नियम यह है कि जो विषय न्यायालय के समक्ष विचाराधीन होता है, उसे पर सदन में चर्चा नहीं कराई जाती है। इस पर नेता प्रतिपक्ष में […]...
मध्यप्रदेश

बालाघाट में बगदेही के जंगल में किया था चीतल का शिकार, पांचों आरोपित गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha
लांजी बालाघाट। वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी सामान्य के अंतर्गत ग्राम बगदेही में चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने पांच आरोपित सहित एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। शिकारियों के कब्जे से मांस, सींग, खाल और कुल्हाड़ी जब्त की गई। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। लांजी का ग्राम बगदेही घने जंगल से सटा हुआ है। ऐसे मेें अनेक वन्य प्राणी जैसे खरगोश, चीतल, जंगली सूअर आदि विचरण करते हुए बगदेही की तरफ आ जाते हैं। यहां के ग्रामीण ऐसे वन्य प्राणियों का शिकार लंबे समय से करते आ रहे […]...
मध्यप्रदेश

मप्र का बजट: वोटबैंक को साधने की बजाय ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर किया जाए अमल

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव के नेतृत्व में बनी सरकार मार्च में अपना अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। अंतरिम बजट चार माह के खर्च चलाने का लेखा-जोखा मात्र था, लेकिन इसके जरिए मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया था। राज्य के विकास के लिए 4 हजार से ज्यादा सुझाव दिए हैं अब अगले कुछ साल प्रदेश में कोई बड़ा चुनाव नहीं है, ऐसे में इस बार का बजट लोकलुभावन रहने की संभावना कम ही है। बजट से पहले राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा […]...
मध्यप्रदेश

भिंड में कांक्रीट मिक्सर में दबने से मजदूर की मौत, मशीन में ऑयल लीकेज को कर रहा था ठीक

Uttarakhand Loksabha
भिंड: शहर में कांक्रीट मिक्सर मशीन में ऑयल लीकेज को सही करते समय एक युवक की रोलर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर अटेर रोड रेलवे क्रासिंग से पहले चंदनपुरा में हुई। युवक को रोलर के नीचे दबा देखकर साथ में काम करने वाले लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन शव बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मिक्सर मशीन ठीक करने की कोशिश कर रहा था जानकारी के अनुसार शहर में अटेर रोड पर चंदनपुरा के पास […]...
मध्यप्रदेश

आपका बच्चा पास हो गया है… सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल हाथ से लिखकर दे रहे रिजल्ट; दो महीनों से नहीं मिली मार्कशीट

Uttarakhand Loksabha
शिक्षा को आधुनिक बनाने और बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. लेकिन, स्कूलों के हालात है कि सुधर नहीं रहे. स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन शुरू हो गए हैं. इसके बाबजूद उज्जैन के सीएम राइस स्कूल ने छात्रों के रिजल्ट घोषित होने के बाद भी उन्हें मार्कशीट नहीं दी है. इसकी वजह से छात्रों को दूसरे स्कूलों में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है. जब मामला बिगड़ा तो आनन-फानन में स्कूल द्वारा हाथ से कागज पर लिखकर रिजल्ट दिया गया. सीएम स्कूल की यह घटना चर्चा में बनी हुई है. हैरत की बात यह है […]...
मध्यप्रदेश

लव मैरिज के बीच आई जाति की दीवार, ससुरालियों ने पति की करवा दी दूसरी शादी, न्याय के लिए भटक रही पहली बीवी

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सवर्ण जाति के लड़के का अनुसूचित जाति की लड़की के साथ 7 सालों तक अफेयर चला. दोनों के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर न था. फिर भी समाज की परवाह न करते हुए दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज कर ली. दोनों को एक प्यारी सी बेटी भी हुई. इस बीच दो महीने पहले पति अचानक से लापता हो गया. पत्नी ने उसे ढूंढने की तमाम कोशिशें कीं. लेकिन वो नहीं मिला. फिर उसे पता चला कि उसके पति की दूसरी शादी करवा दी गई है. पीड़िता न्याय के लिए थाने पहुंची. […]...
मध्यप्रदेश

फांसी के फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव, ग्रामीण बोले- हत्या हुई

Uttarakhand Loksabha
आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच इधर सूचना मिलने के बाद […]...
मध्यप्रदेश

ट्रक का पिछला पहिया नाबालिग स्कूटी सवार पर चढ़ा, भाग रहे चालक को पकड़ा

Uttarakhand Loksabha
बालाघाट। बालाघाट के हनुमान चौक के पास नए राम मंदिर के सामने तेजस ट्रक से टकरा गया। अनियंत्रित होने से तेजस ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हनुमान चौक से प्रेम नगर अपने घर जा रहा था तेजस के पिता रूपेश की कांता स्वीट्स के नाम से दुकान है। दोपहर करीब एक बजे तेजस स्कूटी क्रमांक- एमपी 50 एसबी 1590 से हनुमान चौक से प्रेम नगर अपने घर जा रहा था। […]...
मध्यप्रदेश

भोपाल में नए कानून BNS में पहली एफआईआर दर्ज, जानिए क्या हुआ बदलाव, अब कैसे एक्शन लेगी पुलिस

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने में नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तहत पहली एफआईआर गाली गलौज की धारा 296 में दर्ज की गई। इस प्रकार की घटना होने पर पहले आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज होता था। नए कानून में इस धारा में तीन महीने का कारावास या जुर्माना भी लगा सकता है। इसके साथ दोनों के तहत सजा दे सकती है। इस प्रकार के प्रकरण में सिर्फ धारा बदली है, सजा करीब-करीब बराबर ही है। रात 12.05 मिनट की है घटना हनुमानगंज गंज पुलिस के मुताबिक ईसरानी मार्केट थाना हनुमानगंज निवासी […]...
मध्यप्रदेश

अमित शाह ने गिनाए 3 नए क्रिमिनल लॉ के फायदे, बोले- 3 साल में हो जाएगा हर FIR का निपटान

Uttarakhand Loksabha
नई दिल्ली। 1 जुलाई 2024, सोमवार से देश में 3 नए क्रिमिनल लॉ लागू हो गए। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई व्यवस्था की खूबियां गिनाईं और विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि बदलते समय की जरूरत को देखते हुए कानूनों में बदलाव किए हैं। अब न्याय जल्दी मिलेगा। विपक्ष के आरोपों का जवाब अमित शाह ने कहा कि नए कानूनों पर विपक्ष झूठ फैला रहा है। विपक्ष कह रहा है कि बिना चर्चा के कानूनों को पारित कर दिया गया, जबकि ऐसा नहीं है। बकौल अमित शाह, 2020 […]...