22.2 C
Dehradun, IN
April 24, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

बैंक के लॉकर से 20 लाख की एफडी गायब, Union Bank Of India की इस शाखा में एक बार फिर बड़ा गड़बड़ घोटाला

Uttarakhand Loksabha
शहडोल : सुरक्षा की नजरिए से पैसे जमा कराने के बैंक सबसे अच्छा साधन है और लोग बहुत विश्वास के साथ बैंक में पैसे जमा कराते हैं। लेकिन अगर यहीं हेरा फेरी होने लगे तो…?  मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बुढ़ार शाखा से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लॉकर से उपभोक्ता SECL के रिटायर्ड कर्मचारी के खून पसीने की कमाई 20 लाख एफडी गायब हो गई। इतना ही नहीं लॉकर में रखे जेवरात भी गायब हो गए हैं। उपभोक्ता ने मामले की शिकायत थाने में की है। बुढ़ार पुलिस […]...
मध्यप्रदेश

वीडी शर्मा बोले- अमरवाड़ा उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण, जनता जनार्धन से की ये अपील

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने अमरवाड़ा विधानसभा के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। वीडी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव हैं। मैं अमरवाड़ा विधानसभा की जनता जनार्दन से अपील करता हूं कि उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। वीडी शर्मा ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा से बीजेपी के कार्यकर्ता कमलेश शाह चुनाव मैदान में है, बीजेपी अध्यक्ष ने मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में वोट करने […]...
मध्यप्रदेश

कर्नाटक के बाद MP में हिजाब पर विवाद, कॉलेजों में ड्रेस कोड के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में समान यूनिफॉर्म (dress code) लागू करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि ड्रेस कोड लागू होने के बाद अन्य किसी भी तरह की ड्रेस पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रेस कोड क्या होगा और कैसा होगा यह कॉलेज तय करेगा। राज्य सरकार ने यह फैसला कर्नाटक समेत कई राज्यों में ‘हिजाब विवाद’ के बाद लिया है। सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हिजाब बुर्का पहनना है या […]...
मध्यप्रदेश

हरियाणा के श्रद्धालुओं से भस्म आरती के नाम पर ठगी, आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु को श्वान ने काटा

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार को हरियाणा के श्रद्धालुओं के साथ भस्म आरती के नाम पर ठगी का मामला सामने आया। वहीं, आंध्र प्रदेश से आए एक श्रद्धालु को श्वान ने काट लिया। हरियाणा के सोनीपत से अंशुल अपनी बड़ी बहन के साथ महाकाल दर्शन करने आए थे। बड़े गणेश मंदिर के समीप वे भस्म आरती दर्शन के संबंध में पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान फूल-प्रसाद विक्रेता राजकुमार से उनकी मुलाकात हुई। राजकुमार ने शयन आरती दर्शन कराने के लिए उनसे 2600 रुपये वसूल लिए तथा भस्म आरती अनुमति कराने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की। दर्शनार्थियों […]...
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ से पहले बिल्वामृतेश्वर मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, नर्मदा के टापू पर मौजूद है ये खूबसूरत स्थान, जहां रुके थे पांडव

Uttarakhand Loksabha
धार: वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ को लेकर उज्जैन सहित समूचे मालवा-निमाड़ में अलग-अलग तैयारियां शुरू हो रही हैं। इसी कड़ी में धार जिला स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक नगरी धरमपुरी में नर्मदा नदी के बीच बेंट टापू पर स्थित बिल्वामृतेश्वर महादेव मंदिर को संवारा जाएगा। इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पांच करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों में यहां श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए मार्ग बनाने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत धार जिला मुख्यालय […]...
मध्यप्रदेश

बालाघाट में महिला दर्पण में देख रही थी खुद को, निकल आया जहरीला सांप

Uttarakhand Loksabha
बालाघाट। जिले के हट्टा के कोठियाटोला में सर्पदंश को जो मामला सामने आया है उससे लोगों को अधिक सावधान होने की आवश्यकता है। यहां इस बार सांप दर्पण के पीछे छिपा हुआ था जैसे ही महिला ने दर्पण को निकाला और उस सांप ने महिला को डंस लिया। 80 वर्ष की सुलोचना मरकाम दर्पण में चेहरा देख रही थीं। तभी अचानक नागराज प्रकट हो गए। उन्‍हें देखकर सुलोचना की चीख निकल पड़ी। किसी तरह भागकर कमरे से बाहर आईं। दर्पण के पीछे छिपा सांप हाथ में आया और डसा महेश मरकाम की 80 वर्ष की पत्‍नी सुलोचना शाम के समय […]...
मध्यप्रदेश

घर की पानी की टंकी में मिली दो सगे भाइयों की लाशें, गांव में फैली सनसनी

Uttarakhand Loksabha
सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाईयों की लाशें अन्य दो भाईयों ने घर के ही वाटर टैंक में देखी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कला निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तब दो भाईयों पंकज और नरेंद्र ने घर पर […]...
मध्यप्रदेश

नदी में अचानक आया तेज बहाव, लकड़ी बीनने गई महिला पानी में फंसी, ग्रामीण ने ऐसे बचाई जान

Uttarakhand Loksabha
बैतूल: बैतूल जिले के भीमपुर क्षेत्र में सोमवार को पहाड़ी नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से एक महिला बीच नदी में फंस गई। महिला ने बीच नदी में पत्थर पकड़कर अपने आप को बहने से बचा कर रखा। जिसके बाद ग्रामीणों की सतर्कता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में सोमवार को हुई तेज वर्षा के कारण खारीढाना गांव के पास पहाड़ी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला बाढ़ के बीच में फंस गई। नदी के किनारे पर खड़े ग्रामीणों ने तत्काल ही रस्सी की […]...
मध्यप्रदेश

आपकी वजह से एक मां ने अपना बेटा खो दिया….सुसाइड से पहले युवक ने गर्लफ्रेंड को भेजा मैसेज

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक भावुक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने मृतक का फोन जब्त किया है जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कई मैसेज भेजे हैं और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, विक्की नायक युवक का किसी लड़की से लव अफेयर था। मंगलवार को लड़की की शादी होनी थी। शादी का पता चलते ही विक्की टूट गया और उनसे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया जिसमें लिखा था- आज आपकी वजह से […]...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में स्थानांतरित होगा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मुख्यालय, अधिसूचना जारी

Uttarakhand Loksabha
 भोपाल : मध्य प्रदेश का धार्मिक मुख्यालय अब उज्जैन में स्थानांतरित होगा। सिंहस्थ 2028 से पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्यालय उज्जैन में स्थानांतरित कर वहां से ही संचालित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय संचालित हो रहा है। यह मुख्यालय उज्जैन में स्थित सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के भवन में संचालित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन भी उज्जैन से ही किया जाएगा। मुख्यालय के संचालक सहित पूरा स्टाफ़ उज्जैन में बैठेगा। टास्क फोर्स का गठन […]...