26.8 C
Dehradun, IN
April 23, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर के ऊपर उड़ा रहे थे ड्रोन, हैदराबाद के 3 युवकों को पकड़ा

Uttarakhand Loksabha
 उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। इस पर कंट्रोल रूप से मॉनीटरिंग कर रहे कर्मचारियों ने गार्डों को इसकी सूचना दी। लोकेशन के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़े गणेश मंदिर की गली में स्थित एक होटल की छत पर पहुंचकर हैदराबाद के तीन युवकों को पकड़ा। तीनों युवकों पर जुर्माना मिली जानकारी के मुताबिक, अवैधानिक फोटोग्राफी करने पर 1100 रुपये की रसीद काटकर बाद में युवकों को छोड़ दिया गया। मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर रहती है। शुक्रवार […]...
मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा उपचुनाव परिणाम के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को दिया जाएगा जिलों का प्रभार

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव के परिणाम आने के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बारे में भाजपा संगठन की भी राय ली जा रही है जिससे पार्टी और सरकार, दोनों के बीच तालमेल बनाते हुए जनहित के कार्य किए जा सकें। तबादलों से रोक हटते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के आवेदन आना शुरू हो जाएंगे। इनमें प्रभारी मंत्री की अनुशंसा महत्वपूर्ण होती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपेंगे। अमरवाड़ा उपचुनाव की प्रभारी बनाई गई पीएचई मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा […]...
मध्यप्रदेश

जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों ने लगाया पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप, चार निलंबित

Uttarakhand Loksabha
रतलाम। रिंगनोद थाना क्षेत्र के कलालिया रोड से पुलिस ने 12 दिन पहले पांच युवकों को जुआ खेलते पकड़ने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस थाने के निजी वाहन चालक (दलाल) के जरिए पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। एक युवक का आरोप है कि उनसे पहले पचास हजार रुपये की मांग की। उसके बाद में 20 हजार रुपये देने के लिए कहा। दो युवकों ने दलाल के बैंक खाते में 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद और रुपयों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर […]...
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ जिला अस्पताल में महिला की 2 घंटे तक चली झाड़ फूंक, सांप के काटने से हुई थी मौत

Uttarakhand Loksabha
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में गुरुवार को एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला की मौत हो गई, परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन अस्पताल के परिसर में ही झाड़ फूंक कराने  में जुट गए। मामले का पता कोतवाली थाना पुलिस को चला कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया गया शाम को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के ललितपुर जिले की रहने वाली महिला उषा देवी […]...
मध्यप्रदेश

कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन: आज की यूथ में रील्स बनाने का इतना क्रेज है कि कभी कभी वे अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है। जहां दो युवकों ने कार पर स्टंट करते वीडियो बनाया। ऐसे में युवकों ने अपनी जान तो खतरे में डाली ही बल्कि रोड पर चलने वाली अन्य गाड़ियां भी इससे प्रभावित हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। दरअसल गुरुवार रात करीब 11:20 बजे गुजरात पासिंग बलेनो कार  नागझिरी थाना क्षेत्र में देवास की ओर जा रही थी। कार के […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर में नाइट कल्चर बंद, नहीं खुल सकेंगे रात भर मॉल और दुकानें

Uttarakhand Loksabha
इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने यह फ़ैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा की थी जिसमें इस बात के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान […]...
मध्यप्रदेश

पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी हत्या… अंधे कत्ल का ऐसे हुआ पर्दाफाश… पुलिस को जंगल में बोरे में बंद मिली थी लाश

Uttarakhand Loksabha
शमशाबाद: 8 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि काछीखेड़ा व डंगरबाड़ा के बीच जंगल के किनारे सफेद प्लास्टिक की बोरी में एक अज्ञात लाश मिली है जिसके सिर व दोनों पैर बोरी से बाहर निकले पड़े हैं पुलिस ने मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट व शरीर में जगह जगह चोटे हैं जो किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से पहुंचाई गई और साक्ष्य छुपाने की नियत से मृतक के शव को जंगल में फेंक दिया। उक्त घटना पर थाना शमशाबाद में मामला […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर में बंद हो सकता है नाइट कल्चर, सीएम मोहन ने दिए संकेत

Uttarakhand Loksabha
इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो सकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा में इस बात के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को बीआरटीएस इलाके को रातभर खुला रखने के आदेश पर दोबारा विचार करने के आदेश दिए है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में इस बात पर भी जोर दिया है कि बीआरटीएस के आसपास के […]...
मध्यप्रदेश

वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने अपनी ही सरकार और पार्टी पर उठाए सवाल, कांग्रेस बोली- उन्होंने भाजपा को आईना दिखा दिया

Uttarakhand Loksabha
भोपाल: भोपाल में नीर नवजीवन परियोजना के शुभारंभ के दौरान बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने अपने ही संगठन और सरकार पर तीखा प्रहार किया है। शर्मा ने सीएम डॉ. मोहन यादव से भरे मंच से कहा कि जैसे ये छोटी सी झील के शुद्धिकरण का अभियान चलाया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार आपको मध्यप्रदेश के शासन और प्रशासन में भी बहुत शुद्धिकरण का अभियान चलाना है। वहां भी बहुत गंदगी है जो नजर नहीं आती है वो भी पानी के नीचे छिपी गंदगी है मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उस गंदगी को दूर करेंगे। रघुनंदन […]...
मध्यप्रदेश

दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की हुई दर्दनाक मौत ,एक की हालत गंभीर

Uttarakhand Loksabha
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना बनवार चौकी क्षेत्र में आने वाले हरदुआ गांव की है। घटना गुरुवार शाम की है, एक युवक घायल हुआ है जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।  सूचना पर बनवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पहाड़ी सिंह अपनी पत्नी प्रेम रानी के साथ बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गए थे। जिसके बाद अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान पेड़ के नीचे टेक सिंह नाम का युवक […]...