Category : मध्यप्रदेश
पन्ना टाइगर रिजर्व में वनराज के साथ राहगीरों को भालू के हुए दीदार, राजकुमारी कृष्णा कुमारी ने शेयर किया खूबसूरत
पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के साथ वन्यजीवों से गुलजार है, बाघ और वन्यजीव आये दिन सड़कों और रिहायसी इलाकों में दिखते रहते हैं। वही पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में पर्यटकों को बाघों के खूब दीदार हो रहे हैं। सैकड़ों पर्यटकों को प्रतिदिन बाघ और वन्यजीव पक्षी वल्चर पर्यटकों को रोमांचित करते है और आकर्षित होकर देश विदेश से पर्यटक वन्य जीव पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं। आज पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला गेट के पास नेशनल हाइवे- 39 मडला घाटी में राहगीरों को बाघ के साथ भालू भी दिखा, यह बाघ और भालू ने लंबे समय तक […]...
पानी के टैंकर को लेकर पार्षद और रहवासियों में मारपीट, थाने पहुंचा मामला
मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। साथ ही इंदौर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच पानी को लेकर क्षेत्रीय पार्षद और रहवासियों में जमकर विवाद हो गया और विवाद थाने पहुंच गया। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर का है। जहां पिछले 2 महीने से रहवासी पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं। उनका कहना था कि पार्षद और नगर निगम ज़ोन पर भी शिकायत की पर इतने समय […]...
संस्कारधानी को हिलाकर भयाक्रांत करने वाली तारीख आज, भूकंप के मामले में जबलपुर संवेदनशील
जबलपुर। संस्कारधानी की जमीन हिलाकर भयाक्रांत करने वाली तारीख 22 मई, 1997 के जख्म आज ताजा हो गए हैं। आज भूकंप की बरसी है। उस दिल दहला देने वाले भूकंप की बरसी, जो 39 जीवन काल-कवलित कर गया था। साथ ही हजारों लोगों को बेघर कर दिया था। यही वजह हे कि भूकंप से हुए विनाश को याद कर आज भी शहर के लोग सिहर जाते हैं। इसी के साथ आपदा प्रबंधन के ठोस उपायों की समीक्षा भी बरबस ही होने लगती है। 22 मई, 1997 को 8.2 तीव्रता से आए भूकंप आया था उल्लेखनीय है कि 22 मई, 1997 […]...
अब शील नागू होंगे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस रवि मलिमठ 24 मई को रिटायर हो रहे हैं। 25 मई से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू होंगे। विधि मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रवि मलिमठ 14 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे।...
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग, सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे
बुरहानपुर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर शहर के नागरिकों में गहरा आक्रोश है। बुधवार दोपहर चिलचिलाती धूप और 44 डिग्री तापमान के बीच सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंप कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने और उसका मकान तोड़ने की मांग की। बता दे कि कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 2000 लोग पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। खबर अपडेट हो रही है…...
फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को दिया शादी का झांसा, खुद को बताया पूर्व विधायक का पुत्र, दुष्कर्म का मामला दर्ज
दतिया। फेसबुक पर अपने आपको को जयपुर के पूर्व विधायक का पुत्र बताकर गांव के एक युवक ने भांडेर के ग्राम लिधौरा निवासी तलाकशुदा महिला से दोस्ती कर ली। पांच साल की दोस्ती में बात इतनी बढ़ी कि युवक महंगी गाड़ियों से महिला के घर पर भी आने जाने लगा। इस बीच उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन जब शादी की बात आई तो उसने ऐसा जाल बुना, जिसमें पीड़िता का पूरा परिवार फंस गया। जिसमें दुल्हन, दूल्हे के साथ सात फेरे लेने का इंतजार ही करती रही। लेकिन न दूल्हा पहुंचा न बाराती। लेकिन यह मामला पुलिस […]...
शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर चार बार में निकाले 62500 रुपये
सोनकच्छ। तहसील के ग्राम बावई में पदस्थ शिक्षक धीरज कुमार वर्मा का एटीएम कार्ड बदलकर एक आरोपित ने 62500 रुपए निकाल लिए। घटना रविवार की है जिसमें संदिग्ध आरोपित सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार रविवार को शिक्षक वर्मा एमजी रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम पर राशि निकालने गए थे। राशि निकालते समय उनके पीछे एक व्यक्ति काले रंग के कपड़े पहने खड़ा था। रुपये निकालने के बाद शिक्षक ने खाते में बची हुई राशि देखने का प्रयास किया, पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति ने शिक्षक धीरज से […]...
राजाराम नगर रेल अंडरपास से 33 दिन बाद शुरू हुआ आवागमन, लोगों को मिली सुविधा
देवास। राजाराम नगर रेल अंडरपास से आवागमन मंगलवार को शुरू कर दिया। 33 दिन आवागमन बंद रहने के बाद एक बार फिर से पटरी पार रहने वाले रहवासियों के लिए यह सुविधा शुरू हो पाई है। एक माह से ज्यादा समय तक अंडरपास की सड़क की मरम्मत करने के बाद इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। पिछले दिनों अंडरपास के निर्माण के बाद आवागमन शुरू किया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद सड़क से धूल के गुबार उठने लगे। कांक्रीट की सड़क की ऊपरी सतह बुरी तरह उखड़ने लगी और अंडरपास के अंदर दिनभर धूल उड़ने लगी। इसको […]...
11 वर्षीय बच्ची के साथ समुदाय विशेष के युवक ने किया दुष्कर्म, लोगों ने किया चक्काजाम
बड़वानी। जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सेंधवा में बुधवार को एक 11 साल की बालिका के साथ एक समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सकल हिंदू समाज, विहिप बजरंग दल केकार्यकर्ताओं ने इस मामले में हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करदिया। लोगों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांगकी। वहीं चक्का जाम व हंगामे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक व लोगों के बीच चर्चा जारी है।...
इंदौर के श्रद्धालु लुधियाना में हादसे का शिकार, दो की मौत, चार धाम की यात्रा के लिए निकला था परिवार
समराला के नजदीक गांव चेहलां में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद मंगलवार रात को हरिद्वार से […]...

